बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, 3 बच्चों समेत पूरे परिवार की मौत

भीषण सड़क हादसा

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, 3 बच्चों समेत पूरे परिवार की मौत

बुलंदशहर का एक परिवार माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद घर लौटते समय भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसमें पूरे परिवार की मौत हो गई।

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा 3 बच्चों समेत पूरे परिवार की मौत

भीषण सड़क हादसा |

UP के बुलंदशहर का एक परिवार माता वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन करने गया था। आस्था से भरा यह सफर परिवार के लिए बेहद सुकून और खुशी लेकर आया, लेकिन किसी को क्या पता था कि वापसी का रास्ता आखिरी सफर साबित होगा।

पूरे परिवार की मौत 

माता के दर्शन के बाद परिवार जब घर लौट रहा था, तब ट्रेन से खुर्जा तक आने के बाद उन्होंने आगे की यात्रा के लिए बाइक का सहारा लिया। इसी दौरान नेशनल हाईवे-34 पर अचानक भीषण सड़क हादसा हो गया, और पूरे परिवार की जिंदगी को खत्म कर दिया। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही माता-पिता और 3 मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। बाइस सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी

माता-पिता का सहारा

मृतक उत्तम सिंह अपने माता-पिता के सबसे छोटे बेटे थे। वह अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल का मुख्य सहारा थे। परिवार की खुशियों और जिम्मेदारियों की पूरी बागडोर उनके ही कंधों पर थी, जो इस हादसे के साथ टूट गई। एक साथ पूरे परिवार के खत्म हो जाने की खबर ने हर किसी को झकझोर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश जारी है। 

संबंधित सामग्री

CM योगी ने बलरामपुर में विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास, बोले - माफिया चुनोगे तो खून ही चूसेगा

राज्य

CM योगी ने बलरामपुर में विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास, बोले - माफिया चुनोगे तो खून ही चूसेगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया और समाज के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।

CM योगी ने मनाया अपना 54वां जन्मदिन, PM, शाह ने दी बधाई

राज्य

CM योगी ने मनाया अपना 54वां जन्मदिन, PM, शाह ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना 54वां जन्मदिन मनाया, जिसमें उन्हें राजनीतिक हस्तियों और जनता से ढेरों बधाइयाँ मिलीं।

उत्तर प्रदेश के अमेठी में 16 वर्षीय नाबालिक की हत्या!

जुर्म गाथा

उत्तर प्रदेश के अमेठी में 16 वर्षीय नाबालिक की हत्या!

In Amethi, Uttar Pradesh, a teenager was found murdered with his throat slit. The incident has sparked outrage and fear in the village.

बदलते बनारस में नया ऑक्सीजन पार्क, स्थापित होगा सबसे बड़ा शिवलिंग

सनातन

बदलते बनारस में नया ऑक्सीजन पार्क, स्थापित होगा सबसे बड़ा शिवलिंग

उत्तर प्रदेश में एक नया ऑक्सीजन पार्क बनेगा, जिसमें देश का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित होगा। यह पार्क अध्यात्म और आकर्षण का केंद्र बनेगा।

रायसेन-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में 6 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

राज्य

रायसेन-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में 6 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

मध्य प्रदेश के रायसेन-भोपाल हाईवे पर दो बसों की टक्कर से छह की मौत और 20 से अधिक घायल हुए। घटना में तेजी और लापरवाही को प्रारंभिक वजह माना जा रहा है।