उत्तराखंड में कार हादसा: खाई में गिरी कार, 3 युवकों की मौत

कार खाई में गिरी, 3 मौतें

उत्तराखंड में कार हादसा: खाई में गिरी कार, 3 युवकों की मौत

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाईवे पर कार खाई में गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई। SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव निकाले।

उत्तराखंड में कार हादसा खाई में गिरी कार 3 युवकों की मौत

रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाईवे के पास खाई में गिरी कार |

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाईवे के पास बुधवार शाम भीरी से औरिंग जा रही कार अनियंत्रित होकर करीब 820 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। 

खाई में मिली कार

हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ, लेकिन जानकारी देर रात सामने आई। तीनों युवक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद मोबाइल लोकेशन ट्रेस की, जिसमें उनकी लोकेशन भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर मिली। परिजन मौके पर पहुंचे तो कोई नहीं दिखा। आसपास तलाश करने पर नीचे झाड़ियों में घसीटने के निशान मिले। नीचे जाकर देखा तो खाई में कार दिखाई दी। इसके बाद तुरंत ऊखीमठ पुलिस को सूचना दी गई।

12 घंटे चला रेस्क्यू

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू के बाद तीनों युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस टीम ने SDRF से मदद मांगी। SDRF जिला टीम ने अगस्त्यमुनि पोस्ट से संपर्क किया, जहां से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहीं SDRF का पिछले 12 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। SDRF ने बताया कि 3 युवकों के शव खाई से बाहर निकाल लिए गए हैं। घटनास्थल पर नुकीले पत्थर और सीधी चढ़ाई थी, जिससे शव ढूंढने में कठिनाइयां हुई।

संबंधित सामग्री

Rudrapur Accident 2 Dead News: दो कारों की आपस में टक्कर, 2 की मौत

राज्य

Rudrapur Accident 2 Dead News: दो कारों की आपस में टक्कर, 2 की मौत

A late-night collision between two cars on the Nanakmatta-Dahla Road in Rudrapur, Uttarakhand, resulted in two deaths and three injuries.

हेमकुंड साहिब की यात्रा 20 मई से शुरू, CM धामा दिखाएंगे हरी-झंडी

राज्य

हेमकुंड साहिब की यात्रा 20 मई से शुरू, CM धामा दिखाएंगे हरी-झंडी

20 मई से शुरू हो रही हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए भारतीय सेना ने रास्ते से बर्फ हटाई। पहला जत्था ऋषिकेश से रवाना होगा।

तेल बचाने के लिए स्कूटी से निकले मंत्री, खुलासे ने बढ़ा दिया विवाद

राज्य

तेल बचाने के लिए स्कूटी से निकले मंत्री, खुलासे ने बढ़ा दिया विवाद

उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी पेट्रोल बचाने के इरादे से स्कूटी पर सवार हुए, लेकिन स्कूटी के वैध दस्तावेज न होने पर विवाद में फंस गए।

चमोली में लैंडस्लाइड, भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला NH-107B बंद

राज्य

चमोली में लैंडस्लाइड, भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला NH-107B बंद

चमोली के नीति-मलारी हाईवे पर लैंडस्लाइड हुई, जिससे क्षेत्रीय आवाजाही पर बड़ा प्रभाव पड़ा है। मलबा हटाने का काम जारी है।

रुद्रप्रयाग की अलकनंदा नदी में मिला अज्ञात शव

राज्य

रुद्रप्रयाग की अलकनंदा नदी में मिला अज्ञात शव

A body was found in the Alaknanda River, Rudraprayag, Uttarakhand. SDRF conducted a swift rescue operation to retrieve it on May 9.