रोटी पर थूकने वाले पर 1 लाख का जुर्माना, CM धामी बोले - नहीं चलेगा थूक जिहाद

uttarkashi-spitting-case-fine-cm-dhami-thuk-jihad-ban

रोटी पर थूकने वाले पर 1 लाख का जुर्माना, CM धामी बोले - नहीं चलेगा थूक जिहाद

रोटी पर थूकने वाले पर 1 लाख का जुर्माना cm धामी बोले - नहीं चलेगा थूक जिहाद

Uttarkashi spitting controversy: उत्तरकाशी में रेस्तरां में थूक लगाकर रोटी बनाने वाले युवक पर 1 लाख का जुर्माना लगाया गया है। यह फैसला न्याय निर्णायक अधिकारी मुक्ता मिश्र की कोर्ट ने ये सजा सुनाई। 

रोटी पर थूका

मामला अक्टूबर 2025 का है, उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के सामने जायका रेस्ट्रो में काम करने वाले शाहबाज खान ने तंदूरी रोटी बनाते वक्त उसमें थूका था, जिसका वीडियो वहां खाना खाने आए लोगों ने बनाया। वीडियो में युवक तंदूरी रोटी में थूकता नजर आया। वह रोटी बनाकर पहले उस पर थूकता है और फिर रोटी को तंदूर में डाल देता है। इसके बाद घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। फिर विश्व हिंदू परिषद् और बजरंग दल ने मिलकर इलाके में सारी दुकानें बंद करवा दी। 

[caption id="attachment_144073" align="alignnone" width="937"]शाहबाज खान ने तंदूरी रोटी बनाते वक्त उसमें थूका था, शाहबाज खान ने तंदूरी रोटी बनाते वक्त उसमें थूका था[/caption]

वीडियो हुआ वायरल

इसके बाद पुलिस ने थूकने वाले शाहबाज खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। तब उत्तरकाशी पुलिस ने बताया था कि घटना रात करीब 10.30 से पौने ग्यारह बजे के बीच की है। बाजार पुलिस चौकी के सामने स्थित जायका रेस्टोरेंट में शाहबाज खान निवासी भोजपुर मुरादाबाद हाल उत्तरकाशी तंदूरी रोटी बना रहा था, जिसका तंदूरी रोटी बनाते समय थूकने का वीडियो वायरल हुआ था।

Uttarkashi spitting controversy: धार्मिक भावना आहत 

तब पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने बताया था कि मामले में पुलिस ने रेस्टोरेंट के स्टाफ के खिलाफ खाद्य पदार्थों मे गंदगी, थूककर लोगों की धार्मिक भावना को आहत करने का मामला दर्ज किया। वहीं, सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षा अश्विनी सिंह ने बताया कि मामले में खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत लोगों को गंदा खाना परोसने पर संबंधित के खिलाफ अपर जिलाधिकारी कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।

CM बोले - थूक जिहाद नहीं चलेगा

इस मामले पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि यह देवभूमि है। यहां धर्मांतरण, लैंड और थूक जिहाद नहीं चलेगा और न ही चलने दिया जाएगा। उत्तराखंड के लोगों को भी आगे आकर ऐसी मानसिकता वालों को जवाब देना होगा। अल्पसंख्यक सेवा समिति के अध्यक्ष इश्तियाक अहमद ने भी इस घटना की निंदा की थी। उन्होंने इसे ‘शर्मनाक’ बताते हुए ऐसा करने वाले व्यक्तियों के सामाजिक बहिष्कार का आह्वान किया था। वहीं पुलिस महानिदेशक के निर्देशों पर अब राज्य में होटलों की रसोई में अनिवार्य रूप से CCTV कैमरे लगाने की नीति पर विचार किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।