VIT Sehore Hostel Update : VIT कॉलेज की छात्रा नेहा की मौत...10 दिन से ICU में ज...

vit-college-student-neha-dies-she-was-fighting-a-battle-between-life-and-death-for-10-days

VIT Sehore Hostel Update : VIT कॉलेज की छात्रा नेहा की मौत...10 दिन से ICU में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थी

vit sehore hostel update  vit कॉलेज की छात्रा नेहा की मौत10 दिन से icu में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थी

VIT Sehore Hostel Update : भोपाल के सीहोर स्थित VIT इंस्टीट्यूट कैंपस में बुधवार की रात हड़कंप मच गया। हॉस्टल में खराब खाने और दूषित पानी की वजह से कई छात्रों की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई हैसूत्रों के हवाले से तीन छात्रों की मौत की गंभीर सूचना भी मिल रही है, हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सीहोर के VIT कॉलेज में पढाने वाली नेहा साहुकार की मौत हो गई है नेहा की मौत ने अब यूनिवर्सिटी प्रबंधन की जिम्मेदारी, हॉस्टल व्यवस्था और छात्रों की सेहत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

10 दिन तक ICU में  भर्ती थी नेहा

कॉलेज के खराब खाने की वजह से नेहा की हालत बिगड़ गई है वह 10 दिन से जिदंगी की जंग लड़ रही थी और फिर उसने दम तोड़ दिया

VIT Sehore Hostel Update : पिता ने कॉलेज को लिखा मेल

नेहा की मौत ने अब यूनिवर्सिटी प्रबंधन की जिम्मेदारी, हॉस्टल व्यवस्था और छात्रों की सेहत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।पिता ने कॉलेज से बेटी की फीस वापस करने की मांग की है और कहा, कि खराब खाना और लापरवाही की वजह से उनकी बेटी की सेहत बिगड़ गई थी

नेहा बीमार रहने लगी थी

नेहा के पिता के अनुसार, जब से वो हॉस्टल गई तबीयत खराब रहने लगी थी। अप्रैल से ही वह वजन कम होने और कब्ज, भोजन न पचना जैसी समस्याओं से जूझ रही थी। जुलाई में नेहा घर आई तो ब्लड टेस्ट में विटामिन की कमी और एनीमिया मिला।

पिता ने कहा, बड़ी बेटी कहती थी कि छोटी बहन को खुद से बेहतर पढ़ाई के अवसर दिलाएगाी यही कारण है कि हमने प्रबंधन से फीस वापसी की मांग की है। जिससे हम अपनी छोटी बच्ची के लिए उस राशि को जमा कर सकें। जिससे हम अपनी बड़ी बेटी की इच्छा का मान रख सकें।

VIT Sehore Hostel Update : प्रशासन पर दबाव का आऱोप

स्टूडेंट का आरोप है कि मामले को दबाने के लिए कॉलेज प्रबंधन उन पर तरह-तरह का दबाव बना रहा है। शिकायत करने वाले छात्रों को धमकाया जा रहा है और विरोध करने वालों के साथ मारपीट तक की घटनाएं सामने आई हैं। इन आरोपों के चलते छात्रों में भारी रोष देखने को मिला।

कैंपस में आगजनी और तोड़फोड़

VIT इंस्टीट्यूट कैंपस का माहौल देर रात बेहद तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित छात्रों ने हॉस्टल ब्लॉक और प्रशासनिक विंग के बाहर जमकर हंगामा किया। छात्रों ने परिसर के कुछ हिस्सों में आग भी लगा दी, जिसके चलते कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। कॉलेज प्रशासन के रवैये और गंभीर आरोपों ने स्थिति को और अधिक विस्फोटक बना दिया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि कुछ छात्रों की तबीयत काफी बिगड़ी है और उनमें पीलिया के लक्षण पाए गए हैं। छात्रों की संख्या लगभग दो दर्जन बताई जा रही है। यूनिवर्सिटी में हुए इस हंगामे के वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हंगामे को देखते हुए VIT कॉलेज प्रबंधन ने 30 नवंबर तक अवकाश घोषित कर दिया है।

 

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।