वृंदावन हादसा: नाव डूबने से पहले और बाद के Video आए सामने

vrindavan-boat-accident-before-after-videos-viral

वृंदावन हादसा: नाव डूबने से पहले और बाद के Video आए सामने

वृंदावन हादसा नाव डूबने से पहले और बाद के video आए सामने

Vrindavan boat accident video: मथुरा के वृंदावन में नाव हादसे में अब तक 11 पर्यटकों की मौत हो चुकी है। 22 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 4 लोग अभी भी लापता हैं। आर्मी समेत 250 गोताखोरों की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है। 14 किमी के दायरे में लोगों की तलाश की जा रही है।

[caption id="attachment_146501" align="alignnone" width="1305"]लापता लोगों की तलाश करते गोताखोर लापता लोगों की तलाश करते गोताखोर[/caption]

लापता लोगों की तलाश

यमुना नदी का बहाव तेज है, इसलिए लापता लोगों का मिलना मुश्किल हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नदी के अंदर गाद (कीचड़) और रेत में शव दबे हो सकते हैं। 24 घंटे बाद शव फूलकर ऊपर आ सकते हैं। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जहां 37 श्रद्धालुओं से भरी स्टीमर नाव पलट गई थी। घाट बांके बिहारी मंदिर से करीब 2 km दूर है। मृतकों में मां-बेटे, चाचा-चाची और बुआ-फूफा समेत 1 ही परिवार के 7 लोग शामिल हैं।

2 वीडियो आए सामने

हादसे से जुड़े 2 वीडियो भी सामने आए। पहले वीडियो में सभी पर्यटक राधे-राधे गाते हुए, नाव के सफर का मजा लेते नजर आए।

[caption id="attachment_146506" align="alignnone" width="1303"]राधे-राधे गाते हुए पर्यटक राधे-राधे गाते हुए पर्यटक[/caption]

वहीं दूसरा वीडियो नाव पलटने के बाद का है। जिसमें यमुना में पर्यटक डूब रहे है, और बचाने के लिए गुहार लगा रहे है। जिस जगह हादसा हुआ, वहां पानी 25 फीट गहरा है। शुरुआती जांच से पता चला है कि नाव की क्षमता 40 श्रद्धालुओं की थी। किसी भी श्रद्धालु कोलाइफ जैकेट नहीं दी थी। पांटून पुल की रिपेयरिंग कर रहे लोगों और अन्य नाविकों ने कुछ पर्यटकों को बचाया। बाद में प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

Vrindavan boat accident video: आरोपी गिरफ्तार

हदसे के बाद आरोपी नाविक डूबते लोगों को छोड़कर भाग गया था, जिसे पुलिस ने हादसे के 6 घंटे बाद यानी रात 9 बजे हिरासत में लिया। नाव उसकी खुद की थी। उसने श्रद्धालुओं को जुगल घाट से बैठाया था। पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।