छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज,कांग्रेस ने पहले दिन सत्र का किया बहिष्कार

winter-session-of-chhattisgarh-legislative-assembly

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज,कांग्रेस ने पहले दिन सत्र का किया बहिष्कार

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आजकांग्रेस ने पहले दिन सत्र का किया बहिष्कार

CG News : छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 2025 आज से शुरु होगा. यह सत्र 14 से 17 दिसंबर 2025 तक चार दिन चलेगा. इस सत्र के दौरान कुल चार बैठकें होंगी. नवा रायपुर स्थित विधानसभा में पहली बार सत्र होगा. ये सत्र पूरी तरह से पेपरलेस होगा.

छत्तीसगढ़ विजन 2047 पर चर्चा

पहले दिन सदन में छत्तीसगढ़ विजन 2047 पर चर्चा होगी. वहीं पहले दिन के सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा. हालांकि इस चर्चा में केवल बीजेपी विधायक शामिल होंगे, क्योंकि कांग्रेस विधायकों ने पहले दिन का सत्र का बहिष्कार किया है.

CG News : विधायक 628 सवाल लगाए

इन मुद्दों पर कांग्रेस विधायकों के साथ बीजेपी विधायक भी मंत्रियों से सवाल पूछेंगे। शीतकालीन सत्र में विधायकों ने 628 सवाल लगाए हैं। मंत्रियों को इन सवालों के जवाब देने होंगे। इस सत्र में सबसे अहम मुद्दा धर्मांतरण का होगा। जानकारी के अनुसार सरकार धर्मांतरण-संशोधन विधेयक ला सकती है। read more :लुटेरी दूल्हन के बाद अब लुटेरा दूल्हा: चार शादियां और 44 लाख की ठगी

कई मुद्दो पर चर्चा

शीतकालीन सत्र के दौरान लॉ एंड ऑर्डर, धान, जमीन दर, बिजली जैसे मामला सदन में गूंजेगा. इस मामले में कांग्रेस विधायकों के साथ बीजेपी विधायक भी मंत्रियों से सवाल पूछेगे.

CG News : संशोधित धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम होगा पास

शीतकालीन सत्र में साय सरकार संशोधित धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम पास कर सकती है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने इसके संकेत दिए हैं। इस अधिनियम के पास होने के बाद प्रदेश में धार्मिक विवाद कम होने की आशंका गृहमंत्री ने जताई है।

एक धर्म से दूसरे धर्म में जाना आसान नहीं होगा

धर्मांतरण संशोधन विधेयक निर्माण कमेटी के सदस्यों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर विवादबढ़े, इसलिए गृहमंत्री के नेतृत्व में नया ड्राफ्ट तैयार किया गया है। इस ड्राफ्ट के अनुसार, अब किसी एक धर्म से दूसरे धर्म में जाना आसान नहीं होगा।  

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।