Yogi Adityanath plant geo-tagging: यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ की घोषणा,हर पौध...

yogi-adityanath-plant-geo-tagging-announcement

Yogi Adityanath plant geo-tagging: यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ की घोषणा,हर पौधे की होगी जियो टैगिंग

yogi adityanath plant geo-tagging यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ की घोषणाहर पौधे की होगी जियो टैगिंग

वृक्षारोपण महाअभियान-2025 का ऐलान Yogi Adityanath plant geo-tagging: खबर यूपी की राजधानी लखनऊ से है जहां यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने जुलाई महीने में होने वाले वन महोत्सव को लेकर बड़ी समीक्षा बैठक की... बतादें कि उन्होंने उन्होंने वृक्षारोपण महाअभियान-2025 का लोगो जारी करते हुए घोषणा की कि इस बार एक दिन में प्रदेश की कुल जनसंख्या से भी अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इस अभियान की थीम 'एक पेड़ मां के नाम' रखी गई है, जो प्रदेश को हीटवेव से ग्रीनवेव की ओर ले जाने की दिशा में बड़ा कदम है।

हर पौधे की जियो टैगिंग और फेंसिंग की व्यवस्था

इतना ही नहीं सीएम योगी ने आगे कहा कि रोपे गए हर पौधे की जियो टैगिंग अनिवार्य की जाएगी ताकि उसकी निगरानी और देखरेख संभव हो सके। इसके साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए समुचित फेंसिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति और अभियान को जन आंदोलन बनाने के निर्देश दिए हैं।

52 करोड़ से ज्यादा पौधों की तैयारी

इस बार वन विभाग 12.60 करोड़ और अन्य विभाग 22.40 करोड़ पौधे लगाएंगे। इसके लिए कुल 52.43 करोड़ पौधों की नर्सरी तैयार की गई है... जिनमें वन विभाग,उद्यान विभाग, रेशम विभाग और निजी पौधशालाएं शामिल हैं। इस तरह प्रदेशभर में पौधों की कमी नहीं आने दी जाएगी।

[caption id="attachment_91468" align="alignnone" width="463"]Yogi Adityanath plant geo-tagging: Yogi Adityanath plant geo-tagging:[/caption]

read more: सुनासीर नाथ मंदिर, मल्लावां में कांवड़ यात्रा और श्रावण मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक क्षेत्रों में सघन पौधरोपण

प्रोजेक्ट अलंकार के तहत सभी स्कूलों में बड़े पैमाने पर पौधे लगाए जाएंगे। मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में सहजन सहित छायादार पौधों का रोपण अनिवार्य किया गया है। साथ ही, औद्योगिक इकाइयों और गो-आश्रय स्थलों में नीम,पीपल,पाकड़ जैसे पेड़ लगाए जाएंगे।

नदियों का पुनर्जीवन और एक्सप्रेसवे पर हरित पट्टी

Yogi Adityanath plant geo-tagging: मुख्यमंत्री ने नदियों के दोनों किनारों पर पौधरोपण और उनके चैनलाइजेशन के निर्देश दिए हैं। तालाबों के किनारे भी हरियाली सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही सभी एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन और मुख्य मार्गों के बीच आकर्षक हरित पट्टी तैयार करने पर जोर दिया गया है। अभियान में जनसहभागिता को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों में प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरियां आदि कार्यक्रम भी कराए जाएंगे।

read more: हरदोई: प्राइवेट पार्ट से पेट में घुसा सांप…सच्चाई जान डॉक्टर्स हुए हैरान

 

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।