योगी सरकार के 9 साल, CM बोले - प्रदेश में ना दंगा ना कर्फ्यू

yogi-government-9-years-no-riots-no-curfew-up

योगी सरकार के 9 साल, CM बोले - प्रदेश में ना दंगा ना कर्फ्यू

योगी सरकार के 9 साल cm बोले - प्रदेश में ना दंगा ना कर्फ्यू

CM Yogi 9 Years: योगी आदित्यनाथ सरकार के 9 साल पूरे होने पर लखनऊ के लोक भवन में "नवनिर्माण के 9 वर्ष" नामक वार्षिक पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संबोधन दिया। दोनों नेताओं ने पिछले 9 सालों में प्रदेश के विकास, कानून-व्यवस्था, निवेश, कृषि, रोजगार और सांस्कृतिक समरसता पर जोर दिया। साथ ही कहा कि जेवर में देश का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन गया है, जिसका उद्घाटन 28 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी  से कराने का निमंत्रण दिया गया है। 

योगी सरकार के 9 साल

योगी सरकार के 9 साल

इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आम नागरिकों और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नवनिर्माण के 9 सालों के लिए सभी का धन्यवाद और अभिनंदन है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम, जनप्रतिनिधियों के सेवा भाव और जनता के सहयोग को परिवर्तन का श्रेय दिया। 2017 से पहले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नौजवानों में पहचान का संकट था, किसान आत्महत्या कर रहे थे, बेटियों और व्यापारियों को सुरक्षा नहीं थी और युवा हताश थे। अब हालात बदल गए है। 

CM Yogi 9 Years: ‘ना दंगा, ना कर्फ्यू '

कानून-व्यवस्था पर जोर देते हुए CM योगी ने कहा कि 9 लाख करोड़ से अधिक का बजट पेश किया गया है। नवरात्रि और रमजान के दौरान कोई दंगा, तनाव या कर्फ्यू नहीं है। सभी त्योहार शांति से मनाए जा रहे हैं। PAC को पुनर्जीवित किया गया और 3 महिला बटालियन बनाई गईं है। एयर कनेक्टिविटी में प्रगति बताते हुए कहा कि UP में 16 डोमेस्टिक एयरपोर्ट, 4 इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं और जेवर में देश का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन गया है, जिसका उद्घाटन 28 मार्च को होगा।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।