Gufa Mandir Bhopal: इस मंदिर में शिवलिंग के दर्शन मात्र से होती हैं मनोकामनाएं पूरी!

gufa-mandir-bhopal-shivling-darshan-wishes

Gufa Mandir Bhopal: इस मंदिर में शिवलिंग के दर्शन मात्र से होती हैं मनोकामनाएं पूरी!

gufa mandir bhopal इस मंदिर में शिवलिंग के दर्शन मात्र से होती हैं मनोकामनाएं पूरी

Gufa Mandir Bhopal: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित लालघाटी में एक मंदिर है, जो गुफा मंदिर के नाम से भी प्रसिद्ध है। इस मंदिर की खोज सन 1949 में श्री महंत नारायणदास जी त्यागी ने की थी। इस विशाल मंदिर परिसर में 7 प्राकृतिक गुफाएं हैं, इसलिए इस मंदिर का नाम गुफा मंदिर पड़ा। इन सात गुफाओं में से एक में स्वयंभू शिव की पिंडी है, जिसके दर्शन मात्र से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। Read More: Kankali Mata Mandir Bhopal: इस मंदिर में होते है अद्भुत चमत्कार, जिसने देखा रह गया हैरान!

मंदिर में विराजमान भगवान...

मंदिर परिसर में श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान और दुर्गा की सुंदर मूर्तियां भी स्थापित हैं, जो भक्तों को आकर्षित करती हैं। और एक गुफा में स्थित शिवलिंग पर प्राकृतिक जल की धारा निरंतर गिरती रहती है, जो अपने आप में चमत्कारी है। इसके अलावा, यहां एक संस्कृत विद्यालय भी स्थित है, जो 1989 से संस्कृत शिक्षा प्रदान कर रहा है।

मंदिर की विशेषताएं...

1. शिवलिंग पर गिरती प्राकृतिक जलधारा भक्तों के लिए एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करती है। यह जलधारा गर्मी के मौसम में भी कभी सूखती नहीं है, जो इसे और भी रहस्यमय बनाती है । 2. मंदिर परिसर में सात प्राकृतिक गुफाएँ स्थित हैं, जिनमें विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियाँ स्थापित हैं। इन गुफाओं में प्रवेश करने से भक्तों को एक अद्भुत अनुभव होता है। 3. मंदिर में महाशिवरात्रि, नवरात्रि और सावन के महीने में विशेष मेले और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है । 4. संस्कृत विद्यालय: मंदिर परिसर में स्थित श्रीरामानंद संस्कृत विद्यालय में 8 से 14 वर्ष तक के बच्चों को नि:शुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान की जाती है। यहां बच्चों को आचार्य (एमए) तक की शिक्षा दी जाती है । प्राकृतिक सौंदर्य: मंदिर परिसर में स्थित गुफाएँ और आसपास का प्राकृतिक सौंदर्य भक्तों को शांति और मानसिक शांति प्रदान करता है।

इस मंदिर की मान्यताएं...

लालघाटी गुफा मंदिर को लेकर कई रहस्य और मान्यताएं प्रचलित हैं। कहा जाता है कि मंदिर की गुफाओं में स्थित शिवलिंग पर गिरती जलधारा भक्तों की मनोकामनाओं को पूर्ण करती है। इसके अलावा, मंदिर में स्थापित मूर्तियां भी भक्तों के लिए आस्था और श्रद्धा का प्रतीक मानी जाती हैं।

गुफा मंदिर मेला...

लालघाटी गुफा मंदिर न केवल एक धार्मिक स्थल है, बल्कि यह सांस्कृतिक गतिविधियों का भी केंद्र है। यहां समय-समय पर रामधुन संकीर्तन, अन्नकूट पर्व, होली मिलन समारोह और उपनयन संस्कार जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। 1. शिवरात्रि में मेंले का आयोजन किया जाता है, लोगों की भीड़ तब देखते ही बनती है। 2. गुफा मंदिर पर हर साल सावन के महीने में सोमवार को मेला लगता है जिसमे बड़ी संखया में श्रद्धालु दर्शन करने आते है। 3. जन्माष्टमी और रामनवमीं को हर साल बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें दूर दूर से आये श्रद्धालुओं को दर्शन होते है। 4. श्रावणी उपाकर्म- सावन माह की पूर्णिमा के दिन गुफामन्दिर पर समस्त छात्र एवं गुरुजन सहित वैदिक परंपरा अनुसार यह संपन्न होती है जिसमे नब प्रवेशित छात्रों का यगोपबीत संस्कार भी किया जाता है।

कैसे पहुंचे...

लालघाटी गुफा मंदिर भोपाल रेलवे स्टेशन से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर लालघाटी क्षेत्र में इदगाह हिल्स के पास स्थित है। यहाँ पहुँचने के लिए टैक्सी, ऑटो या निजी वाहन का उपयोग किया जा सकता है।  

संबंधित सामग्री

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

राज्य

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शिक्षक पर छात्रा को PhD कराने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगा, शिक्षक की सेवाएं समाप्त।

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

राज्य

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

राज्य

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्टेडियम में 650 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कई अन्य परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

राज्य

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

भोपाल में फायर डिपार्टमेंट ने कोचिंग सेंटर्स का सख्त निरीक्षण शुरू किया, 40 से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कई संस्थानों पर कार्रवाई की जा सकती है।

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

देश-विदेश

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

कोलकाता के तारातला इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढह गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग मलबे में दबे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।