कार्तिक आर्यन महाकाल मंदिर में

महाकाल के दर पर अभिनेता कार्तिक आर्यन, शयन आरती में की शिव आराधना

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में शयन आरती में हिस्सा लिया और शिव आराधना की। राज्य मंत्री गोकुला नंदा ने भी प्रातःकालीन आरती में भाग लिया।

By : नरेंद्र सिंह
महाकाल के दर पर अभिनेता कार्तिक आर्यन, शयन आरती में की शिव आराधना

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार रात बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। उन्होंने रात्रिकालीन शयन आरती में शामिल होकर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और देश-दुनिया की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं मंगलवार तड़के ओडिशा सरकार के राज्य मंत्री गोकुला नंदा ने प्रातःकालीन भस्म आरती के दर्शन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

महाकाल के दरबार में दिखी कार्तिक की आस्था

नीली जींस और सफेद शर्ट में पहुंचे कार्तिक आर्यन ने नंदी हॉल में शांत भाव से शयन आरती में हिस्सा लिया। आरती के बाद उन्होंने परंपरा के अनुसार नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना कही और बाबा महाकाल की चौखट पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया। मंदिर में उनका पूरा समय भक्ति और श्रद्धा से भरा नजर आया।

जैसे ही पहुंचे कार्तिक, मंदिर में उमड़ पड़े फैंस

कार्तिक आर्यन के मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में उत्साह बढ़ गया। हर कोई अभिनेता की एक झलक पाने को उत्सुक दिखा। हालांकि कार्तिक ने बिना किसी औपचारिकता के शांतिपूर्वक दर्शन किए और मंदिर से रवाना हो गए।

सुबह बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे ओडिशा के मंत्री

मंगलवार तड़के ओडिशा सरकार के मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विकास तथा MSME विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गोकुला नंदा भी महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश व देश की खुशहाली की कामना की।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने उज्जैन में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, भगवान श्री चिंता हरण गणेश का लिया आशीर्वाद

सीएम डॉ. यादव ने उज्जैन में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, भगवान श्री चिंता हरण गणेश का लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ 2028 महापर्व की तैयारी के तहत विभिन्न सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं का अवलोकन किया।

सीएम डॉ. मोहन ने महाकाल के श्रद्धालुओं को दी बड़ी राहत, उज्जैन में 945.20 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

सीएम डॉ. मोहन ने महाकाल के श्रद्धालुओं को दी बड़ी राहत, उज्जैन में 945.20 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन में 945.20 करोड़ रुपये की लागत से एक नया एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमिपूजन किया।

मैहर में हो रहा मां शारदा लोक का निर्माण, सीएम डॉ. मोहन बोले- धार्मिक तीर्थाटन बढ़ेगा, मिलेगा रोजागार

मैहर में हो रहा मां शारदा लोक का निर्माण, सीएम डॉ. मोहन बोले- धार्मिक तीर्थाटन बढ़ेगा, मिलेगा रोजागार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर के मां शारदा मंदिर में पूजा कर प्रदेशवासियों की समृद्धि की कामना की और मंदिर की व्यवस्था का अवलोकन किया।

फिल्म सेट पर कार्तिक आर्यन के घुटने में लगी चोट, अस्पताल में भर्ती; सर्जरी के चलते रुकी शूटिंग

फिल्म सेट पर कार्तिक आर्यन के घुटने में लगी चोट, अस्पताल में भर्ती; सर्जरी के चलते रुकी शूटिंग

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन को शूटिंग के दौरान घुटने में चोट लगी, अस्पताल में भर्ती। अनुराग बसु की फिल्म की शूटिंग रोकी गई।

सावन माह में कब है मासिक दुर्गाष्टमी व्रत? नोट कर लें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और देवी मां की पूजा विधि

सावन माह में कब है मासिक दुर्गाष्टमी व्रत? नोट कर लें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और देवी मां की पूजा विधि

सावन मासिक दुर्गाष्टमी व्रत 2026 का आयोजन 19 अगस्त से 20 अगस्त तक होगा। इस दौरान विशेष पूजा विधि और मंत्रों के साथ मां दुर्गा की उपासना की जाएगी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026