मासिक दुर्गाष्टमी व्रत 2026

सावन माह में कब है मासिक दुर्गाष्टमी व्रत? नोट कर लें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और देवी मां की पूजा विधि

सावन मासिक दुर्गाष्टमी व्रत 2026 का आयोजन 19 अगस्त से 20 अगस्त तक होगा। इस दौरान विशेष पूजा विधि और मंत्रों के साथ मां दुर्गा की उपासना की जाएगी।

सावन माह में कब है मासिक दुर्गाष्टमी व्रत? नोट कर लें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और देवी मां की पूजा विधि

हिंदू धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी व्रत का विशेष महत्व बताया गया है. हर माह के शुक्ल अष्टमी तिथि पर मासिक दुर्गाष्टमी व्रत रखने का विधान है. यह व्रत मां दुर्गा की उपासना के लिए समर्पित है. हालांकि सावन माह में शिव जी की नियमित पूजा की जाती है लेकिन इस माह की मासिक दुर्गाष्टमी व्रत पर विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा करें तो उनकी विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है. आइए जानें सावन माह में मासिक दुर्गाष्टमी व्रत कब है, शुभ मुहूर्त क्या है और मां दुर्गा की पूजा विधि क्या है.

सावन मासिक दुर्गाष्टमी 2026 कब है

सावन शुक्ल अष्टमी तिथि की शुरुआत 19 अगस्त 2026 को शाम के समय 07:19 बजे होगी और तिथि का समापन 20 अगस्त 2026 की रात 09:18 बजे होगा. इस तरह उदयातिथि में मासिक दुर्गाष्टमी व्रत 20 अगस्त 2026, गुरुवार के दिन रखा जाएगा.

सावन मासिक दुर्गाष्टमी 2026 शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:25 बजे से लेकर 05:08 बजे तक.
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:58 बजे से लेकर दोपहर 12:50 बजे तक.
गोधूलि मुहूर्त- शाम 06:55 बजे से लेकर 07:17 बजे तक.

मां दुर्गा की पूजा विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें और साफ कपड़े पहनें. 
मां दुर्गा का ध्यान कर मन ही मन व्रत का संकल्प कर लें.
अब पूजा स्थल को साफ करें और गंगाजल छिड़कें.
एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करें.
देवी मां को रोली, अक्षत, सिंदूर, गुड़हुल का फूल अर्पित करें.
मां दुर्गा को लाल चुनरी और सोलह श्रृंगार की सामग्री भी चढ़ा दें.
अब माता के सामने घी का दीपक जलाएं.
मां दुर्गा को फल, मेवे, हलवा या खीर भोग के रूप में अर्पित करें.
मां दुर्गा का ध्यान करें और दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
मां दु्र्गा के मंत्रों का जाप भी करें.
अब मां दुर्गा की आरती कर पूजा को संपन्न करें.

मां दुर्गा के इन दो मंत्रों का करें जाप

मंत्र: श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:
मंत्र: ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महागौर्ये नम:

इस मंत्र का करें जाप

सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

मां दुर्गा का ध्यान मंत्र 

ॐ जटा जूट समायुक्तमर्धेंन्दु कृत लक्षणाम|
लोचनत्रय संयुक्तां पद्मेन्दुसद्यशाननाम॥

संबंधित सामग्री

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप आज से शुरू, 17 साल बाद भारत कर रहा मेजबानी

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप आज से शुरू, 17 साल बाद भारत कर रहा मेजबानी

देहरादून में शुरू हुई एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के 270+ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

नाग पंचमी पर कर लें ये आसान उपाय, कालसर्प दोष का हो सकता है निवारण; जानें पूजा के खास नियम

नाग पंचमी पर कर लें ये आसान उपाय, कालसर्प दोष का हो सकता है निवारण; जानें पूजा के खास नियम

17 अगस्त को मनाया जाने वाला नाग पंचमी पर्व, जहाँ राहु-केतु के दोषों के निवारण के लिए विशेष पूजा और उपाय किए जाते हैं।

शाहरुख खान के बाद अब ला ट्रोब ऑनरेरी डॉक्टरेट पाने वाली दूसरी भारतीय सेलेब बनीं रानी मुखर्जी, हुईं इमोशनल

शाहरुख खान के बाद अब ला ट्रोब ऑनरेरी डॉक्टरेट पाने वाली दूसरी भारतीय सेलेब बनीं रानी मुखर्जी, हुईं इमोशनल

IFFM 2026 में रानी मुखर्जी को ला ट्रोब यूनिवर्सिटी से डॉक्टर ऑफ लेटर्स की ऑनरेरी डिग्री प्रदान की गई, उन्होंने इंडियन सिनेमा में अपने योगदान के लिए यह सम्मान पाया.

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की आज से शुरुआत, भारत और वेल्स के बीच पहला मैच

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की आज से शुरुआत, भारत और वेल्स के बीच पहला मैच

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच भारत और वेल्स के बीच होगा। भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और वेल्स के गैरेथ फर्लोंग मुख्य खिलाड़ी हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026