Hanuman Marriage Story: आखिर किससे हुआ हनुमान जी का विवाह? जानिए रहस्यमयी कथा...

lord-hanuman-wife-marriage-story

Hanuman Marriage Story: आखिर किससे हुआ हनुमान जी का विवाह? जानिए रहस्यमयी कथा...

hanuman marriage story आखिर किससे हुआ हनुमान जी का विवाह जानिए रहस्यमयी कथा

Hanuman Marriage Story: हम सभी हनुमान जी को ब्रम्हाचारी और रामजी के परमभक्त के रुप में जानते है। हनुमान जी की लीलाओं और भक्ति की कथा तो सबने सुनी होगी लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि हनुमान जी विवाहित थे। Read More:  Diwali 2025: मिट्टी के दीए जलाने का महत्व और डिजाइनर दीयों का सच? दरअसल, पराशर संहिता में हनुमान जी के विवाह का विवरण किया गया है, जिसमें बताया गया कि हनुमान जी के विवाह का उद्देश्य सांसारिक सुख नहीं, बल्कि धर्म और ज्ञान की प्राप्ति था।

गुरु से शिक्षा पाने के लिए करना पड़ा विवाह...

हनुमान जी ने भगवान सूर्य को अपना गुरु बनाया था और 9 दिव्य विद्याएं सीखना चाहते थे, जिसमें से 4 ऐसी विद्याएं थी , जो केवल विवाहित व्यक्ति ही सीख सकते थे। ब्रम्हचारी होने के बावजूद अधूरी शिक्षा स्वीकार नहीं थी। इसलिए सूर्यदेव ने सुझाव दिया कि बिना दंपत्य संबंध के ज्ञान प्राप्ति के लिए विवाह कर लें।

किससे हुआ हनुमान जी का विवाह?

हनुमान जी ने गुरु की शर्त मान ली और सूर्यदेव की पुत्री सुवर्चला से विवाह कर लिया, जो हमेशा साधना और तपस्या में लीन रहती थीं। यह विवाह केवल ज्ञान और धर्म की रक्षा के लिए किया गया।

शिक्षा पूरी होने के बाद पुन: तपस्या में लौटीं सुवर्चला...

शादी के बाद हनुमान जी ने बाकी चार विद्याएं पूरी कर लीं। इसके बाद सुवर्चला फिर से अपनी तपस्या में लीन हो गईं और हनुमान जी का ब्रम्हचर्य अटूट रहा।

कलियुग में धर्म की रक्षा के लिए जरुरी...

पराशर संहिता में लिखा है कि कलियुग में धर्म की रक्षा के लिए हनुमान जी को सम्पूर्ण ज्ञान की आवश्यकता थी। विवाहित होने के कारण ही उन्हें ये ज्ञान प्राप्त हो सके, जिससे वो धर्म के रक्षक बन पाए।

तेलंगाना में है विशेष मंदिर....

तेलंगाना के खम्मम जिले में एक मंदिर है, जहां हनुमान जी अपनी पत्नी सुवर्चला के साथ विराजमान हैं। यहां दूर- दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। लोगों की मान्यता है कि इस मंदिर में पूजा करने से पति- पत्नी के बीच दूरियां कम होती हैं और प्रेम बढ़ता है।  

संबंधित सामग्री

वेनेजुएला में भूकंप से बड़ी तबाही: 1 लाख मौतों की आशंका

देश-विदेश

वेनेजुएला में भूकंप से बड़ी तबाही: 1 लाख मौतों की आशंका

वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों ने व्यापक विनाश किया, 10 हजार से 1 लाख मौतों की आशंका। कराकस सहित कई शहरों में इमारतें ढहीं।

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

राज्य

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शिक्षक पर छात्रा को PhD कराने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगा, शिक्षक की सेवाएं समाप्त।

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

राज्य

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

राज्य

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्टेडियम में 650 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कई अन्य परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

राज्य

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

भोपाल में फायर डिपार्टमेंट ने कोचिंग सेंटर्स का सख्त निरीक्षण शुरू किया, 40 से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कई संस्थानों पर कार्रवाई की जा सकती है।