Narak Chaturdashi 2025: घर से नकारात्मक ऊर्जा को मिटाने के लिए अपनाएं ये उपाय...

narak-chaturdashi-2025-remove-negative-energy

Narak Chaturdashi 2025: घर से नकारात्मक ऊर्जा को मिटाने के लिए अपनाएं ये उपाय...

narak chaturdashi 2025 घर से नकारात्मक ऊर्जा को मिटाने के लिए अपनाएं ये उपाय

Narak Chaturdashi 2025: दीपावली से एक दिन पहले आने वाली नरक चतुर्दशी या रुप चौदस, जिसे छोटी दीपावली भी कहा जाता है, धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र माना गया है। Read More: Sunny Deol 68th Birthday: सनी देओल का 68वां जन्मदिन आज, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें… शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन किए गए शुभ कर्म, पूजा और उपाय व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य, स्वास्थ्य, दीर्घायु और समृद्धि लाते हैं। इस दिन सुबह सवेरे अभ्यंग स्नान किया जाता है। शाम को दीपदान किया जाता है, ऐसा करने से पापों का नाश हो जाता है और दीर्घायु का वरदान मिलता है।

तिल तेल से अभ्यंग स्नान करें...

नरक चतुर्दशी की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पूरे शरीर पर तिल का तेल लगाकर मालिश करें और उसके बाद उबटन से स्नान करें। इसे अभ्यंग स्नान कहा गया है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, पापों का नाश होता है और दीर्घायु का वरदान मिलता है।

यम दीपदान अवश्य करें...

संध्या समय घर के बाहर, विशेषकर दक्षिण दिशा की ओर एक दीपक जलाएं। इसे यमदीपदान कहा जाता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन यमदीप जलाता है, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता और आयु, स्वास्थ्य व मानसिक शांति मिलती है।

यमराज की पूजा करें...

इस दिन तिल, जल और दीप अर्पित कर “ॐ यमाय नमः” मंत्र का जाप करें। यमराज की पूजा से मृत्यु के भय का नाश होता है और जीवन में संतुलन आता है। साथ ही, इससे पितरों की कृपा भी प्राप्त होती है।

दीपदान से घर को करें प्रकाशित...

पूरे घर में दीपक जलाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। पूजा स्थल, मुख्य द्वार, रसोई और तुलसी के पौधे के पास दीपक अवश्य जलाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और धन-धान्य की वृद्धि होती है।

लक्ष्मी-कुबेर की संयुक्त आराधना...

सायंकाल में मां लक्ष्मी और धनाध्यक्ष कुबेर की पूजा करें। 11 दीपक जलाकर मंत्रों का जाप करें— “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः” “ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये नमः” इससे धन, वैभव और समृद्धि में वृद्धि होती है।

दान-पुण्य करें...

जरूरतमंदों को दीपक, तेल, वस्त्र, अन्न या तिल का दान करना शुभ माना गया है। दान करने से दरिद्रता दूर होती है और घर में लक्ष्मी का स्थायी निवास होता है। शास्त्रों में कहा गया है, “दानं धर्मस्य कारणम्”—दान ही धर्म की जड़ है।

घर के मुख्य द्वार पर दीप सजाएं....

सायंकाल के समय घर के प्रवेश द्वार पर दीपों की पंक्ति जलाएं। मान्यता है कि देवी लक्ष्मी उन घरों में स्थायी रूप से निवास करती हैं जहां दीपक जगमगाते हैं। घर को दीपों की रोशनी से प्रकाशित कर लक्ष्मी का स्वागत करें।  

संबंधित सामग्री

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

राज्य

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शिक्षक पर छात्रा को PhD कराने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगा, शिक्षक की सेवाएं समाप्त।

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

राज्य

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

राज्य

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्टेडियम में 650 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कई अन्य परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

राज्य

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

भोपाल में फायर डिपार्टमेंट ने कोचिंग सेंटर्स का सख्त निरीक्षण शुरू किया, 40 से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कई संस्थानों पर कार्रवाई की जा सकती है।

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

देश-विदेश

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

कोलकाता के तारातला इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढह गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग मलबे में दबे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।