सम्राट कैबिनेट का हुआ विस्तार, निशांत समेत 32 मंत्री कैबिनेट में हुए शामिल

सम्राट कैबिनेट का विस्तार

सम्राट कैबिनेट का हुआ विस्तार, निशांत समेत 32 मंत्री कैबिनेट में हुए शामिल

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट में जातीय संतुलन के साथ नए मंत्रियों को शामिल किया गया, जिसमें नीतीश के बेटे निशांत कुमार पहली बार मंत्री बने।

सम्राट कैबिनेट का हुआ विस्तार निशांत समेत 32 मंत्री कैबिनेट में हुए शामिल

सम्राट कैबिनेट का हुआ विस्तार |

बिहार में सम्राट कैबिनेट का आज गुरुवार को विस्तार कर दिया गया। सम्राट कैबिनेट में विस्तार के साथ-साथ जातीय समीकरण का भी ध्यान रखा गया है। कैबिनेट में हर वर्ग के लोगों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट समेत 8 मंत्री OBC समाज से बनाया गया है, जबकि अगड़ी समाज से 9 लोगों को मंत्रिमंडल में रखा गया है। अल्पसंख्यक समाज से अकेले जमा खान को मंत्री बनाया गया। 

सम्राट कैबिनेट का विस्तार

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के 22 दिनों के बाद यह कैबिनेट विस्तार कराया गया। इस भव्य समारोह में PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। शपथ ग्रहण से पहले जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बेटे निशांत कुमार को सम्राट चौधरी की अगुवाई वाली सरकार में शामिल होने पर अपनी सहमति दे दी। निशांत कुमार ने करीब 2 महीने पहले JDU की सदस्यता ग्रहण की थी।

निशांत पहली बार मंत्री बने 

मेगा इवेंट में नीतीश के बेटे निशांत कुमार समेत 32 मंत्री सम्राट कैबिनेट में शामिल हुए है। नई कैबिनेट में BJP से 15, JDU से 13, LJP(R)-2, HAM और RLM से एक-एक मंत्री हैं। 25 मिनट चले इस कार्यक्रम में एक साथ 5-5 विधायकों ने शपथ ली। पहली बार में निशांत, श्रवण कुमार, विजय सिन्हा, लेसी सिंह, और दिलीप जायसवाल ने शपथ ली। निशांत पहली बार मंत्री बने हैं। 

पीएम का कंधा पकड़कर हिलाया

कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नीतीश कुमार को अपने पास बुलाया। मंच पर उनसे हाथ मिलाया, इस दौरान नीतीश कुमार ने पीएम मोदी का कंधा पकड़कर हिला दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में सीधे राष्ट्रगान बजाया गया, जबकि प्रोटोकॉल के हिसाब से पहले वंदे मातरम् बजाया जाना था।

संबंधित सामग्री

80 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को हरी झंडी, CM सम्राट ने विभाग को दी 36 गाड़ियां

राज्य

80 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को हरी झंडी, CM सम्राट ने विभाग को दी 36 गाड़ियां

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 80 हाईटैक फायर ब्रिगेड गाड़ियों और 36 स्कॉर्पियो कार का अनावरण किया और राज्य में सुशासन और विकास का वादा किया।

MP-राजस्थान समेत 9 राज्यों में भीषण गर्मी का प्रहार, 45°C पार पहुंचा पारा, बिहार में गर्मी से 27 छात्राएं बेहोश

देश-विदेश

MP-राजस्थान समेत 9 राज्यों में भीषण गर्मी का प्रहार, 45°C पार पहुंचा पारा, बिहार में गर्मी से 27 छात्राएं बेहोश

मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 9 राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी। कई शहरों में तापमान 45°C पार, बिहार में गर्मी से 27 छात्राएं बेहोश हुईं।

रतलाम के बाद बिहार के सासाराम में ट्रेन की जनरल बोगी में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़

देश-विदेश

रतलाम के बाद बिहार के सासाराम में ट्रेन की जनरल बोगी में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़

बिहार के सासाराम स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस की जनरल बोगी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए, जांच जारी है।

बेटे-पोते के बीच आना पड़ा भारी, मुजफ्फरपुर में बेटे ने की अपने पिता की हत्या

राज्य

बेटे-पोते के बीच आना पड़ा भारी, मुजफ्फरपुर में बेटे ने की अपने पिता की हत्या

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बेटे ने अपने पिता को पीट-पीटकर मार डाला, जब पिता ने अपने पोते को बचाने की कोशिश की।

CM सम्राट चौधरी के हेलीकॉप्टर के सामने आया पक्षी, बड़ा हादसा टला

राज्य

CM सम्राट चौधरी के हेलीकॉप्टर के सामने आया पक्षी, बड़ा हादसा टला

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान एक पक्षी बेहद करीब आ गया, लेकिन सुरक्षित लैंडिंग हुई।