Ghaziabad Elderly Man Kills Wife: गाजियाबाद में पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की कर दी हत्या

Elderly Man Kills Wife in Ghaziabad

Ghaziabad Elderly Man Kills Wife: गाजियाबाद में पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की कर दी हत्या

In Ghaziabad, an 80-year-old man killed his 72-year-old wife using an axe following a dispute and later surrendered to the police.

ghaziabad elderly man kills wife गाजियाबाद में पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की कर दी हत्या

Ghaziabad Elderly Man Kills Wife: गाजियाबाद में पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की कर दी हत्या |

Ghaziabad Elderly Man Kills Wife: गाजियाबाद में एख 80 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने 72 वर्षीय पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमाला कर दिया। इससे महिला की मौत हो गई। फिर पति ने थाने जाकर पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घर में लाश पड़ी है, पुलिस तुरंत घटना स्थल पहुंची। यह मामला  गाजियाबाद मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर मुरादनगर थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि, अकसर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। 

हत्या के बाद कबूलनामा

आरोपी की पत्नी चार पाई पर लेटी थी। तभी पति ने पत्नी के गर्दन, सिर पर कुल्हाड़ी से कई हमले किए, जिससे महिला की मौत हो गई। युवक ने थाने जाकर पुलिस को बताया कि- 'मैंने अपनी पत्नी की हत्या की है। घर में लाश पड़ी है, मुझे गिरफ्तार कर लो। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी हुई। पुलिस उसे पकड़कर घटना स्थल पर पहुंची। कमरे में चारपाई पर उसकी पत्नी का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था।'

पुलिस महिला को हॉस्पिटल में कराया भर्ती

पुलिस ने बुजुर्ग महिला को हॉस्पिटल लेकर गई। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।   डॉक्टरों ने बताया कि उसकी पहले ही मौत हो चुकी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

आरोपी हरपाल का बयान 

पुलिस की पूछताछ में बताया कि- 'वह अपनी बेटी कंचन, दामाद और दो नाती कुणाल और अजय के साथ उनके घर रहता है।' 
बताया कि- 'पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता है। शुक्रवार को भी उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। बेटी और दामाद उस वक्त घर में नहीं थे।किसी काम से मेरठ गए थे। रात में वह पत्नी उर्मिला और दो नाती के साथ घर में सोया था। सुबह में उसने 4:30 बजे के करीब कुल्हाड़ी से पत्नी पर ताबड़तोड़ कई बार वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय दोनों नाती सो रहे थे। इसलिए उन्हें घटना की जानकारी नहीं हुई।'

आरोपी के नाती का बयान

नाती ने पुलिस को बताया कि - 'मेरे नाना की दिमागी हालत ठीक नहीं चल रही है। नानी और नाना आपस में अक्सर झगड़ा करते रहते हैं। रात में हम लोग कमरे में अंदर सो रहे थे। जबकि नानी और नाना बाहर चारपाई पर सो रहे थे। इसके बाद किसी बात से नाराज होकर रात में ही नाना ने नानी की हत्या कर दी।'

बेटी कंचन का बयान

उन्होंने बताया कि- 'हम लोग कल रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। आज सुबह 6 बजे घर पहुंचे तो पड़ोसियों ने बताया- तुम्हारे पिताजी ने मां कर हत्या कर दी है। उन्होंने थाने जाकर पुलिस को इसकी सूचना भी दे दी है। वह इस समय थाने में हैं। तब हमें घटना की जानकारी हुई। मेरे पापा बहुत ही अच्छे थे। मम्मी से उनका अक्सर झगड़ा होता रहता था। उन्हें हत्या क्यों की ये हमें नहीं मालूम है। उसके पिता के तीन बच्चे थे। 2 लड़की और एक लड़का। एक बेटे की 5 साल पहले ही मौत हो गई थी। तब से वह उदास रहते थे।'

पुलिस कर रही जांच

कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर राजकरण नेयर ने बताया कि- 'आज तड़के एक 80 साल के व्यक्ति ने पुलिस को आकर सूचना दी। कि मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है। जिसके बाद बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी पत्नी को लेकर अस्पताल आई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।'


 

संबंधित सामग्री

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

जुर्म गाथा

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

बेंगलुरु में एक युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी, जिससे प्रेम कहानी का अंत हिंसा में हुआ। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी।

7 साल बाद 12 साल की मासूम को मिला इंसाफ,भोपाल के दरिंदों को उम्रकैद की सजा

जुर्म गाथा

7 साल बाद 12 साल की मासूम को मिला इंसाफ,भोपाल के दरिंदों को उम्रकैद की सजा

भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में 2019 की घटना में दोनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है, जिससे पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है।

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

राज्य

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर से शुरू करने का निर्णय लिया, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य में ही रोजगार मिलेगा।

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

देश-विदेश

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

तेलंगाना में एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी और इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।

बीना-ग्वालियर पैसेंजर में 16 लाख की ज्वेलरी चोरी, चलती ट्रेन में शातिरों ने काटा ट्रॉली बैग

राज्य

बीना-ग्वालियर पैसेंजर में 16 लाख की ज्वेलरी चोरी, चलती ट्रेन में शातिरों ने काटा ट्रॉली बैग

मध्य प्रदेश के बीना-ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन में 16 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया है।