मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबाद...

मध्य प्रदेश सरकार का प्रशासनिक फेरबदल

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

मध्य प्रदेश सरकार ने अपर सचिव, उप सचिव स्तर के कई अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापनाएं की हैं, जिससे विभागीय कार्यों में तेजी और समन्वय बढ़ने की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल मध्य प्रदेश में 29 ias अधिकारियों का तबादला भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक पुनर्संरचना के तहत विभिन्न विभागों में अपर सचिव, उप सचिव और मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेशों के अनुसार, प्रीति जैन को संभागीय आयुक्त कार्यालय इंदौर से स्थानांतरित कर अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन नियुक्त किया गया है। वहीं  रविंद्र सिंह को अपर सचिव पद के साथ-साथ प्रभारी संचालक, मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

भोपाल और रीवा संभाग को मिले नए कमिश्नर

आदेश के मुताबिक, भोपाल संभाग के वर्तमान कमिश्नर श्री संजीव सिंह (2005) को अब सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह श्री कर्मवीर शर्मा (2010), जो वर्तमान में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के आयुक्त व सचिव थे, उन्हें भोपाल संभाग का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

भारती जाटव गोरे को खाद्य संपदा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। वहीं अमरवीर सिंह हंस को ऊर्जा विकास निगम से वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार विभाग में पदस्थ करते हुए अपर सचिव का दर्जा दिया गया है। पी. बाला वानखेड़े को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से ऊर्जा विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।

इसके अलावा, जबलपुर संभाग से स्थानांतरित किए गए अमर बहादुर सिंह को जनजातीय कार्य विभाग में अपर सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  पवन कुमार जैन को राजस्व विभाग से सहकारिता विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। वहीं रागिनी बाटर को भी नई प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ पदस्थ किया गया है।

राज्य सरकार ने विश्व मित्र को मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एसआरएलएम) का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं मृणाला विक्रांत राय को स्कूल शिक्षा विभाग से पशुपालन एवं डेयरी विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।

इसके साथ ही रेखा कन्नौजिया को उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन नियुक्त किया गया है। वहीं रविंद कुमार शाह को आयुष्मान भारत, भोपाल का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है तथा उन्हें उप सचिव का दर्जा भी प्रदान किया गया है। सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

भोपाल से ब्यूरो हेड सुमित आर चावला की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राज्य

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून से 22 जून तक मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों का दौरा करेंगी, जिसमें वे कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

एक तरफ सीएम डॉ. यादव ने महिदपुर के लिए खोला खजाना, दूसरी तरफ कांग्रेस पर साधा निशाना

राज्य

एक तरफ सीएम डॉ. यादव ने महिदपुर के लिए खोला खजाना, दूसरी तरफ कांग्रेस पर साधा निशाना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिदपुर में 207.57 करोड़ की लागत से 19 विकास कार्यों का लोकार्पण किया, जिनमें बैराज और शिक्षा संस्थान शामिल हैं।

तेजी से प्रगति कर रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- राम राज्य की भावना पर चल रही हमारी सरकार

राज्य

तेजी से प्रगति कर रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- राम राज्य की भावना पर चल रही हमारी सरकार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लिया और कई विकास योजनाओं की घोषणा की।

NEET-UG 2026: निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा के लिए MP पुलिस अलर्ट, 38 साइबर कमांडो रहेंगे सक्रिय

राज्य

NEET-UG 2026: निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा के लिए MP पुलिस अलर्ट, 38 साइबर कमांडो रहेंगे सक्रिय

NEET-UG 2026 के लिए मध्यप्रदेश पुलिस ने परीक्षाओं की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत योजनाएं बनाई हैं।

क्या विधानसभा के इसी सत्र में पारित होगा UCC विधेयक, सीएम डॉ. मोहन ने दिए संकेत ?

राज्य

क्या विधानसभा के इसी सत्र में पारित होगा UCC विधेयक, सीएम डॉ. मोहन ने दिए संकेत ?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विधानसभा सत्र में यूसीसी विधेयक पेश होगा और नीट परीक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।