ऑनलाइन पानी की बोतल ऑर्डर करना छात्रा को पड़ा महंगा, साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 2.99 लाख रुपये

इंदौर में साइबर ठगी

ऑनलाइन पानी की बोतल ऑर्डर करना छात्रा को पड़ा महंगा, साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 2.99 लाख रुपये

इंदौर में एक कॉलेज छात्रा ऑनलाइन पानी की बोतल ऑर्डर करने के बाद साइबर ठगों के जाल में फंस गई। ठगों ने उसके खाते से लाखों रुपये निकाल लिए।

ऑनलाइन पानी की बोतल ऑर्डर करना छात्रा को पड़ा महंगा साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 299 लाख रुपये

इंदौर में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कॉलेज छात्रा ऑनलाइन पानी की बोतल ऑर्डर करने के बाद साइबर अपराधियों के जाल में फंस गई। ठगों ने रिफंड के नाम पर भेजे गए लिंक के जरिए छात्रा का मोबाइल हैक कर लिया और बाद में ब्लैकमेलिंग कर उसके खाते से लाखों रुपये निकाल लिए।

उसके खाते में कोई रिफंड नहीं आया

जानकारी के अनुसार, खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाली छात्रा ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से पानी की बोतल ऑर्डर की थी। कुछ समय बाद उसके पास एक कॉल आया, जिसमें बताया गया कि उसका ऑर्डर कैंसिल हो गया है और रिफंड प्राप्त करने के लिए एक लिंक पर क्लिक करना होगा। छात्रा ने बिना संदेह किए लिंक ओपन कर दी, लेकिन उसके खाते में कोई रिफंड नहीं आया।

यूपीआई के माध्यम से मांगी गई राशि भेज दी

कुछ दिनों बाद 20 मई को छात्रा को दोबारा फोन आया। इस बार कॉल करने वाले ने दावा किया कि उसके मोबाइल से निजी जानकारी और कथित अश्लील फोटो-वीडियो उसके पास पहुंच गए हैं। आरोपी ने इन तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए 30 हजार रुपये की मांग की। बदनामी के डर से छात्रा ने यूपीआई के माध्यम से मांगी गई राशि भेज दी।

इनाम के नाम पर आने वाले कॉल से सतर्क रहें

मामले का खुलासा तब हुआ जब 9 जून को छात्रा कॉलेज फीस जमा करने बैंक पहुंची। खाते की जांच के दौरान उसे पता चला कि उसके बैंक अकाउंट से अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 2 लाख 99 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। यह देखकर छात्रा के होश उड़ गए।

पीड़िता ने तत्काल खजराना थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बैंक खातों, यूपीआई ट्रांजैक्शन और डिजिटल गतिविधियों की जांच कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और रिफंड या इनाम के नाम पर आने वाले कॉल से सतर्क रहें।
 

संबंधित सामग्री

नागपुर: वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने पूर्व सहपाठी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के दबाव का लगाया आरोप

देश-विदेश

नागपुर: वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने पूर्व सहपाठी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के दबाव का लगाया आरोप

नागपुर में वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने अपने पूर्व सहपाठी और उसके सहयोगियों पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. मोहन ने लगाई अहम फैसलों पर मुहर, जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रुपये स्वीकृत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने लगाई अहम फैसलों पर मुहर, जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रुपये स्वीकृत

मध्यप्रदेश सरकार ने विकास और जन-कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं को अनुमोदन दिया, जिसमें इंदौर मेट्रो और वन्यजीव संरक्षण योजनाएं शामिल हैं।

CM डॉ. यादव ने की पुलिस कार्यों की समीक्षा, कांग्रेस पर साधा निशाना

राज्य

CM डॉ. यादव ने की पुलिस कार्यों की समीक्षा, कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की, जिसमें सुरक्षा, आतंकवाद और साइबर अपराधों पर विशेष ध्यान दिया गया।

एक तरफ ब्रिक्स सम्मेलन के मेहमानों को दी डिनर पार्टी, दूसरी तरफ सीएम मोहन बोले- आत्म-मूल्यांकन करे कांग्रेस

राज्य

एक तरफ ब्रिक्स सम्मेलन के मेहमानों को दी डिनर पार्टी, दूसरी तरफ सीएम मोहन बोले- आत्म-मूल्यांकन करे कांग्रेस

इंदौर में आयोजित हुआ रंगारंग कार्यक्रम, सीएम डॉ. मोहन ने की कृषि मंत्रियों, विदेशी प्रतिनिधियों से मुलाकात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे वैश्विक संबंध 

CM डॉ. मोहन यादव ने INDIA-LAC ट्रेड फोरम 2026 का किया उद्घाटन

राज्य

CM डॉ. मोहन यादव ने INDIA-LAC ट्रेड फोरम 2026 का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में भारत-LAC ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट फोरम 2026 का उद्घाटन किया, जिससे भारत और लैटिन अमेरिका के बीच व्यापार और सांस्कृतिक संबंध मजबूत होंगे।