जैसलमेर में गोडावण चूजों का आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से हुआ जन्म!

गोडावण चूजों का जन्म

जैसलमेर में गोडावण चूजों का आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से हुआ जन्म!

राजस्थान के जैसलमेर में गोडावण चूजों के जन्म से गोडावण संरक्षण प्रोजेक्ट को बड़ी सफलता मिली है। आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से चूजों का जन्म हुआ।

जैसलमेर में गोडावण चूजों का आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से हुआ जन्म

जैसलमेर में गोडावण चूजों का आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से हुआ जन्म! |

Jaiselmer Godawan Chicks Born: राजस्थान के राज्य पक्षी गोडावण (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जैसलमेर के ब्रीडिंग सेंटर में आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन (कृत्रिम गर्भाधान) की आधुनिक तकनीक से दो गोडावण चूजों का जन्म हुआ है। एक चूजे का जन्म जंगल से लाए गए अंडे से हुआ है। इस सफलता से गोडावण संरक्षण को नई उम्मीद मिली है।

आर्टिफिशियल तकनीक से चूजे का हुआ जन्म

वन विभाग के अनुसार, इस बार ब्रीडिंग सेंटर पर कुल तीन गोडावण चूजों का जन्म हुआ है। इनमें से दो चूजे कृत्रिम गर्भाधान और वैज्ञानिक हैचिंग प्रक्रिया से पैदा हुए, जबकि एक चूजा जंगल से सुरक्षित रूप से लाए गए अंडे से निकला। ब्रीडिंग सीजन अभी भी जारी है, ऐसे में और चूजों के जन्म की संभावना है।

2018 से चल रहा विशेष संरक्षण कार्यक्रम

गोडावण संरक्षण के लिए साल 2018 से विशेष प्रजनन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। डेजर्ट नेशनल पार्क अंतर्गत सम के सुदासरी और रामदेवरा में दो ब्रीडिंग सेंटर संचालित किए जा रहे हैं, जहां विशेषज्ञ टीम 24 घंटे निगरानी रखकर वैज्ञानिक तरीके से चूजों का पालन-पोषण कर रही है।

आनुवंशिक विविधता बढ़ाने पर जोर

जंगल से अंडे लाकर उन्हें सुरक्षित रखने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि गोडावण की आनुवंशिक विविधता बढ़ रही है। इससे नई पीढ़ी के पक्षी अधिक स्वस्थ, मजबूत और पर्यावरण के अनुकूल बन रहे हैं। साथ ही शिकारियों और जंगली जानवरों से अंडों को बचाया जा रहा है।

रामदेवरा में बनेगी 64 मीटर लंबी सुरंग

पक्षियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए रामदेवरा क्षेत्र में 6.25 करोड़ रुपये की लागत से 64 मीटर लंबी अंडरपास (सुरंग) का निर्माण किया जा रहा है। इससे सड़क दुर्घटनाओं में गोडावण की मौत को रोका जा सकेगा।

DFO का बयान

डेजर्ट नेशनल पार्क के DFO बृजमोहन गुप्ता ने कहा कि-  'जैसलमेर जिले में वन विभाग और जीआईबी प्रोजेक्ट के तहत सम के सुदासरी और रामदेवरा में दो ब्रीडिंग सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों में गोडावण के प्राकृतिक प्रजनन के साथ-साथ जंगल से सुरक्षित लाए गए अंडों का भी संरक्षण किया जाता है। यहां विशेषज्ञों की टीम चौबीसों घंटे निगरानी कर वैज्ञानिक तरीके से चूजों का पालन-पोषण करती है।'

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने लगाई अहम फैसलों पर मुहर, जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रुपये स्वीकृत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने लगाई अहम फैसलों पर मुहर, जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रुपये स्वीकृत

मध्यप्रदेश सरकार ने विकास और जन-कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं को अनुमोदन दिया, जिसमें इंदौर मेट्रो और वन्यजीव संरक्षण योजनाएं शामिल हैं।

सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, बोले- घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, बोले- घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ज्ञान भारतम मिशन के तहत प्राचीन पाण्डुलिपियों के संरक्षण और संवर्धन में जनसहभागिता की अपील की है।

भोपाल के अचारपुरा में अवैध खनन का मामला, झील से 150 डंपर कोपरा निकालने के आरोप

राज्य

भोपाल के अचारपुरा में अवैध खनन का मामला, झील से 150 डंपर कोपरा निकालने के आरोप

भोपाल के अचारपुरा क्षेत्र में चंदेरी झील से अवैध खनन का मामला सामने आया है, जहाँ बड़ी मात्रा में कोपरा निकाला गया और बेचा गया। प्रशासन ने जांच शुरू की।

उत्तराखंड में खेत बचाओ अभियान की शुरुआत, सीएम धामी ने किसानों को किया संबोधित

राज्य

उत्तराखंड में खेत बचाओ अभियान की शुरुआत, सीएम धामी ने किसानों को किया संबोधित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को कृषि संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आह्वान किया।

कूनो में दिखी दुर्लभ कैराकल बिल्ली, वन्यजीव संरक्षण में मोहन सरकार की बड़ी उपलब्धि

राज्य

कूनो में दिखी दुर्लभ कैराकल बिल्ली, वन्यजीव संरक्षण में मोहन सरकार की बड़ी उपलब्धि

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में कैराकल बिल्ली की उपस्थिति दर्ज की गई, जो वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों की एक बड़ी सफलता है।