प्रेम प्रसंग के शक के चलते एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या!

Love Affair Leads to Murder

प्रेम प्रसंग के शक के चलते एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या!

In Jashpur, a man was brutally murdered due to a suspected love affair with a married woman. The suspects have been arrested.

प्रेम प्रसंग के शक के चलते एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या

प्रेम प्रसंग के शक के चलते एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या! |

Love Affair Murder: जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जामजुनवानी में एक युवक को पत्नी पर शक था कि, उसका चक्कर दूसरे युवक से चल रहा है। इस प्रेम संबंध के शक में युवक ने पत्नी की प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी । मृतक की पहचान 34 वर्षीय सुशील खलखो के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, सुशील खलखो का गांव की एक विवाहित महिला के साथ पिछले तीन साल से अवैध संबंध था। इस मामले को लेकर महिला का पति जयलाल एक्का लंबे समय से पत्नी से नाराज था। दोनों परिवारों के बीच तनाव चल रहा था और गांव में पंचायत भी बुलाई गई थी, लेकिन विवाद का कोई हल नहीं निकला।

युवक को उतारा मौत के घाट

गुरुवार रात करीब 11 बजे सुशील खलखो अपने घर के आंगन में बैठा हुआ था। तभी जयलाल एक्का, उसके साथी जसमन एक्का और एक नाबालिग आरोपी वहां पहुंचे। आरोपियों ने पहले सुशील के साथ मारपीट की और फिर उसके सिर पर भारी पत्थर मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। गंभीर चोट की वजह से सुशील की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस कर रही कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच में जयलाल एक्का ने कबूल किया कि- उसकी पत्नी और सुशील के बीच लंबे समय से संबंध थे। कई बार समझाने-बुझाने के बावजूद रिश्ता खत्म नहीं हुआ, जिसकी वजह से वह गुस्से में आ गया और उसने पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी।

पुलिस ने जयलाल एक्का, जसमन एक्का और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है।

संबंधित सामग्री

PWD मंत्री के गृह जिले में भ्रष्टाचार की आशंका : निर्माणाधीन स्लैब भरभराकर गिरा, वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग

राज्य

PWD मंत्री के गृह जिले में भ्रष्टाचार की आशंका : निर्माणाधीन स्लैब भरभराकर गिरा, वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक PWD परियोजना के निर्माणाधीन स्लैब के ढहने की घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जिससे गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।

7 साल बाद 12 साल की मासूम को मिला इंसाफ,भोपाल के दरिंदों को उम्रकैद की सजा

जुर्म गाथा

7 साल बाद 12 साल की मासूम को मिला इंसाफ,भोपाल के दरिंदों को उम्रकैद की सजा

भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में 2019 की घटना में दोनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है, जिससे पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है।

शादी के पहले घर में छाया मातम, 6 लोगों की हुई मौत!

जुर्म गाथा

शादी के पहले घर में छाया मातम, 6 लोगों की हुई मौत!

बदायूं जिले में बरेली-मथुरा हाईवे पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। दो ट्रैक्टरों की रेस के चलते 6 महिलाओं की मौत हो गई और कई घायल हुए।

यमुना का होगा पुनर्जीवीकरण, किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों में बनी सहमति

राज्य

यमुना का होगा पुनर्जीवीकरण, किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों में बनी सहमति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित बैठक में यमुना नदी पर किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर छह भारतीय राज्यों की सहमति बनी।

CM सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, किसानों और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

राज्य

CM सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, किसानों और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि और ग्रामीण विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।