नर्सिंग छात्रा की हत्या

एकतरफा प्यार में सनकी आशिक़ ने PG में घुसकर किया नर्सिंग छात्रा का मर्डर 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की उसके एकतरफा प्रेमी द्वारा उसके PG में घुसकर हत्या कर दी गई।

एकतरफा प्यार में सनकी आशिक़ ने PG में घुसकर किया नर्सिंग छात्रा का मर्डर 

एकतरफा प्यार में सनकी आशिक़ ने PG में घुसकर किया नर्सिंग छात्रा का मर्डर 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में 19 साल की नर्सिंग छात्रा की युवक ने हत्या कर दी। खुशी साहू बेमेतरा की रहने वाली थी वह भिलाई में PG में रहकर फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी। आरोपी पिंटू साहू उससे एकतरफा प्यार करता था।

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, बलौदाबाजार का रहने वाला पिंटू साहू (24) बेरोजगार है। शुक्रवार (10 जुलाई) सुबह उसने खुशी साहू (19) को दो बार कॉल किया था। खुशी ने उसका नंबर पहले ही ब्लॉक कर रखा था, इसलिए बात नहीं हो सकी। इसके बाद आरोपी ने खुशी की सहेली को फोन किया।
सहेली ने पिंटू को बताया कि खुशी के पास मोबाइल नहीं है। इसके बाद आरोपी बाइक से सीधे खुशी के रामनगर स्थित किराए के कमरे पर पहुंच गया। उस समय खुशी की सहेली बाथरूम में नहाने गई थी। कमरे में खुशी अकेली थी।

गला दबाया, चाकू से किए 10 वार

पुलिस जांच में सामने आया है कि, कमरे में पहुंचने के बाद आरोपी ने खुशी से विवाद किया। उसने खुशी का गला दबा दिया। गला दबाने से खुशी बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी ने चाकू से उसकी पीठ, हाथ और पेट पर करीब 10 वार किए।गंभीर चोट और ज्यादा खून बहने से खुशी की मौत हो गई। वारदात के दौरान आरोपी पिंटू के हाथ में भी गंभीर चोट आई। हत्या के बाद वह कमरे से निकलकर फरार हो गया और रायपुर की ओर चला गया।

आरोपी युवक की खुशी से होती थी बातचीत

इस पूरे घटनाक्रम में खुशी के एक कथित ब्वॉयफ्रेंड की जानकारी भी सामने आ रही है. पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक की पहचान की है, जिसकी तलाश की जा रही है. दुर्ग के एएसपी सुखनंदन राठौर ने कहा कि आरोपी और मृतिका पहले से ही एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच संबंध भी रहा है. इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गई, तभी उसने गुस्से में आकर इस घटना को अंजाम दिया है.

संबंधित सामग्री

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

हरियाणा के रोहतक में एक युवक और उसकी लिव-इन पार्टनर की हत्या के बाद शव नहर से बरामद; पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

छत्तीसगढ़ शासन ने ओरिएंटल इंश्योरेंस को बीमा दावे में देरी के लिए तीन वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट किया।

बिहार में प्रेम प्रसंग के शक में 14 साल के किशोर की हत्या, जलकुंभी के बीच मिला शव

बिहार में प्रेम प्रसंग के शक में 14 साल के किशोर की हत्या, जलकुंभी के बीच मिला शव

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक किशोर की प्रेम प्रसंग के शक में हत्या हुई। पड़ोसी ने गला घोंटकर हत्या की और शव को पोखर में फेंक दिया।

रिटायर्ड अफसर का हत्यारा भोपाल से 612 KM दूर छिपा, वृंदावन में मिली आखिरी लोकेशन; 5 राज्यों में 12 टीमें तलाश में

रिटायर्ड अफसर का हत्यारा भोपाल से 612 KM दूर छिपा, वृंदावन में मिली आखिरी लोकेशन; 5 राज्यों में 12 टीमें तलाश में

भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के बाद केयरटेकर वरुण कुमार फरार। पुलिस को मिले नए सीसीटीवी फुटेज से जांच में मदद।

बेंगलुरु में जिम ट्रेनर की हत्या से सनसनी, सालगिरह पार्टी के बाद दोस्तों पर हमला करने का आरोप; चार गिरफ्तार

बेंगलुरु में जिम ट्रेनर की हत्या से सनसनी, सालगिरह पार्टी के बाद दोस्तों पर हमला करने का आरोप; चार गिरफ्तार

बेंगलुरु के हेब्बाल इलाके में 25 वर्षीय जिम ट्रेनर नंदन की उसके परिचितों द्वारा हत्या कर दी गई। जिम की सालगिरह के जश्न के बाद विवाद उत्पन्न हुआ था।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर