पुणे मर्डर: Instagram पर परफेक्ट लव स्टोरी.. रोमांटिक पोस्ट, फिर हत्या क्यों?

पुणे में मंगेतर की हत्या

पुणे मर्डर: Instagram पर परफेक्ट लव स्टोरी.. रोमांटिक पोस्ट, फिर हत्या क्यों?

पुणे में सिया गोयल ने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या कर दी। सोशल मीडिया पर उनका रिश्ता एक परफेक्ट लव स्टोरी की तरह प्रदर्शित होता था।

पुणे मर्डर instagram पर परफेक्ट लव स्टोरी रोमांटिक पोस्ट फिर हत्या क्यों

पुणे में मंगेतर की हत्या |

पुणे में मंगेतर की हत्या करने वाली सिया गोयल ने सोशल मीडिया अकाउंट पर केतन अग्रवाल (26) के साथ कई रोमांटिक पोस्ट किए थे। कभी प्रपोजल की तस्वीरें, कभी फूल देकर प्यार जताने वाले पल, तो कभी डांस और गले मिलने के Video।

इंस्टाग्राम पर प्यार

दोनों की नवंबर में होने वाली शादी की होनी थी जिसकी भी तैयारियां चल रही थी। इस साल फरवरी में सगाई के बाद सिया गोयल ने इंस्टाग्राम पर एक केक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- मेरे दिल को उसका घर मिले 1 महीना पूरा हुआ। उसने केतन को टैग भी किया। पुलिस के अनुसार, 18 जून को केतन की मौत के दिन लोहगढ़ किले पर एक युवक 33°C तापमान में हुडी पहनकर आया था। पुलिस ने जांच में इसे ही आधार बनाकर एक-एक कड़ियां जोड़ीं। आखिरकार सिया और उसे बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी को केतन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया।

परफेक्ट लव स्टोरी

सोशल मीडिया पर सिया और केतन का रिश्ता किसी परफेक्ट लव स्टोरी जैसा थी। 19 जून को सिया का बर्थडे था। केतन ने 1 महीने पहले यानी 19 मई से ही काउंटडाउन सेलिब्रेशन शुरू कर दिया था। वह रोज उसे अलग-अलग तरीके से अपनी मंगेतर सिया को सरप्राइज देता। सिया सोशल मीडिया पर इसके वीडियो पोस्ट करती। ये पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक पोस्ट में केतन अपनी कार फूलों से सजाकर सिया को गिफ्ट देता दिखा। सिया ने इसका वीडियो पोस्ट कर लिखा- उसने 'पसंद है तुम्हें' वाली बात को बहुत सीरियसली से ले लिया।

‘वापस आ जाओ’

केतन की मौत के अगले दिन सिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी- ‘केतन तुम मुझे मेरे जन्मदिन पर अकेला छोड़ गए। वापस आ जाओ।’ पुलिस के मुताबिक, सिया और चेतन करीब एक साल से रिलेशनशिप में थे। लेकिन सिया के परिवार ने उसकी शादी केतन से तय कर दी थी। केतन के परिवार के मुताबिक, सिया पहले शादी को लेकर संकोच जता चुकी थी और एक बार शादी टालने की बात भी कह चुकी थी।

संबंधित सामग्री

युवक ने किया फिजिकल होने से मना तो कर दी हत्या!

राज्य

युवक ने किया फिजिकल होने से मना तो कर दी हत्या!

भोपाल के कटारा हिल्स में एक युवक ने दूसरे युवक की हत्या कर दी, क्योंकि उसने शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया था। आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है।

छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी की हथौड़ी से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। पत्नी की मौत हॉस्पिटल में हुई, पति गिरफ्तार।

पुणे में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या, 400 फीट गहरी खाई में दिया धक्का

देश-विदेश

पुणे में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या, 400 फीट गहरी खाई में दिया धक्का

पुणे में केतन विशाल अग्रवाल की हत्या का मामला सामने आया, जिसमें उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी शामिल थे।

CM धामी समेत हरिद्वार, केदारनाथ, अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी

देश-विदेश

CM धामी समेत हरिद्वार, केदारनाथ, अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी

उत्तराखंड के सरकारी संस्थानों, पर्यटक स्थलों और धार्मिक स्थलों को धमकी भरे मेल और सोशल मीडिया के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

बेंगलुरु के KR पुरम में परिवार के 3 सदस्यों की हत्या, बड़ी बेटी और उसका बॉयफ्रेंड फरार

जुर्म गाथा

बेंगलुरु के KR पुरम में परिवार के 3 सदस्यों की हत्या, बड़ी बेटी और उसका बॉयफ्रेंड फरार

बेंगलुरु के KR पुरम में एक परिवार के तीन सदस्यों की उनकी बड़ी बेटी और उसके बॉयफ्रेंड द्वारा चाकू मारकर हत्या की गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की है।