Tragic Accident in Jhunjhunu

झुंझुनू में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया दंपति, युवती की मौत!

In Jhunjhunu, Rajasthan, a woman died and her husband is critically injured after their scooter was hit by a speeding truck.

By : हेमा गुप्ता

झुंझुनू में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया दंपति, युवती की मौत!

झुंझुनू में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया दंपति, युवती की मौत!

Jhunjhunu Couple Accident: राजस्थान के झुंझुनूं में पत्नी को पेपर दिलाने ले जा रहें स्कूटी सवार दंपत्ति को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। इस हादसे में मौके पर ही महिला की मौत हो गई। वहीं पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहां मौजूद लोगों ने घायल युवक को हॉस्पिटल पहुंचाया। और पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लिया और वहां मौजूद लोगों की मदद से घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी और आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है। 

SHO श्रवण कुमार का बयान

SHO श्रवण कुमार ने बताया कि- 'हादसे में पूजा मेघवाल (24) की मौत हो गई है, जबकि मनजीत मेघवाल (29) की गंभीर हालत बनी हुई है।

पत्नी को एग्जाम दिलाने ले जा रहा था युवक

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका पूजा झुंझुनूं के राजस्थान कॉलेज से बीएड कर रही थी। उसका 20 मई बुधवार को एग्जाम था।  सुबह वह पति मनजीत के साथ स्कूटी में सवार होकर एग्जाम देने के लिए सोलाना से निकली थी। लेकिन बीच में ही इंडाली गेट के पास गोलाई मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। 

युवती की मौत हो गई युवक को जयपुर रेफर किया गया है। वहीं ड्राइवर घटना से फरार हो गया है।

परिजन का बयान

परिजनों ने बताया कि- 'पूजा एग्जाम के चलते 3 महीने के मासूम बेटे को घर पर ही छोड़कर गई थी। मनजीत के पिता की मौत हो चुकी है। घर पर बच्चे के साथ उसकी मां थी। मनजीत की दो बहनें भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। मनजीत पेट्रोल पंप पर सेल्समेन है।'

संबंधित सामग्री

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन की बधाई देते हुए राज्य के विकास परियोजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला।

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल के गांधीनगर में एक डॉक्टर ने अपनी साथी महिला डॉक्टर और उसके भाई पर एयरगन से गोली चलाई, बाद में खुदकुशी का प्रयास किया।

SIR पर CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान: ‘13 करोड़ वोट कटने का दावा भ्रामक और असत्य’

SIR पर CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान: ‘13 करोड़ वोट कटने का दावा भ्रामक और असत्य’

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने SIR के तहत 13 करोड़ वोट कटने के दावे को असत्य और भ्रामक बताया, ड्राफ्ट सूची से नाम हटाने के प्रक्रिया की सफाई दी।

पंचायत चुनाव के बाद CM भजनलाल शर्मा खुद APO हो जाएंगे? डोटासरा बोले- उन्हें पोस्टिंग भी नहीं मिलने वाली

पंचायत चुनाव के बाद CM भजनलाल शर्मा खुद APO हो जाएंगे? डोटासरा बोले- उन्हें पोस्टिंग भी नहीं मिलने वाली

राजस्थान कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर पंचायत चुनाव के बाद बड़ा बयान दिया, सरकारी तबादलों पर भी सवाल उठाए।

नारी शक्ति सम्मेलन में CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान, महिला सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस

नारी शक्ति सम्मेलन में CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान, महिला सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस

राजस्थान में महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर जोर देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कई योजनाओं की घोषणा की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर