पानी विवाद के चलते महिला पर युवक ने रॉड से किया हमला, मौत!

Karauli Woman Murdered

पानी विवाद के चलते महिला पर युवक ने रॉड से किया हमला, मौत!

In Rajasthan's Karauli, a woman was fatally attacked with an iron rod over a dispute related to fetching water. The incident led to her death.

पानी विवाद के चलते महिला पर युवक ने रॉड से किया हमला मौत

पानी विवाद के चलते महिला पर युवक ने रॉड से किया हमला, मौत! |

Karauli Woman Murdered: राजस्थान के कारौली इलाके में पशुओं के लिए पानी भरने गई महिला पर एक युवक ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि, जिस पाइपलाइन से पानी भरने गई थी, उसको लेकर परिवार के ही एक सदस्य से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की। गुस्साए युवक ने महिला के सिर पर रॉड से वार कर दिया। यह मामला   करौली जिले के हिंडौन सिटी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर सायटा की है। 

मृतका की पहचान 

मृतका की पहचान रचना जाट के रुप में की गई, जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष है। यह घटना 29 अप्रैल मंगलवार की है। लेकिन पुलिस के सामने यह घटना तब सामने आई जब आज बुधवार के दिन सदर थाने में एक आरोपी के खिलाफ हत्या का FIR दर्ज कराई। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।

मृतका के बेटे ने कराई FIR 

महिला के बेटे राजा ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। उसमें उसने बताया कि- 28 अप्रैल की सुबह मां रचना घर से कुछ दूरी पर स्थित पशुवाड़ा में पानी भरने गई थीं। इसी दौरान परिवार के एक सदस्य से पाइपलाइन को लेकर विवाद हो गया। फिर युवक ने महिला के सिर पर हमला कर दिया और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोटें आईं हैं।

महिला को पहुंचाया हॉस्पिटल

चीख सुनकर गांव के लोग महिला को तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी पुरषोत्तम सिंह ने बताया कि - 'करौली से एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।'

रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

 


 

संबंधित सामग्री

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

जुर्म गाथा

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

बेंगलुरु में एक युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी, जिससे प्रेम कहानी का अंत हिंसा में हुआ। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी।

राजस्थान के लिए खुशखबरी, बाड़मेर में खनिजों का खजाना खुलेगा, 8 जिलों में नई फोर्स का ऐलान

राज्य

राजस्थान के लिए खुशखबरी, बाड़मेर में खनिजों का खजाना खुलेगा, 8 जिलों में नई फोर्स का ऐलान

राजस्थान सरकार ने विकास, रोजगार और सुरक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिनसे खनन क्षेत्र और नागरिक सुरक्षा कोर में बड़े बदलाव आएंगे।

7 साल बाद 12 साल की मासूम को मिला इंसाफ,भोपाल के दरिंदों को उम्रकैद की सजा

जुर्म गाथा

7 साल बाद 12 साल की मासूम को मिला इंसाफ,भोपाल के दरिंदों को उम्रकैद की सजा

भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में 2019 की घटना में दोनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है, जिससे पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है।

पांचना बांध के पानी को लेकर उग्र हुआ आंदोलन, दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर उतरे हजारों किसान

राज्य

पांचना बांध के पानी को लेकर उग्र हुआ आंदोलन, दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर उतरे हजारों किसान

राजस्थान के किसान, विशेषकर करौली और सवाई माधोपुर जिलों में, पांचना बांध से जल वितरण के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं। इसने रेलवे यातायात को प्रभावित किया है।

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

देश-विदेश

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

तेलंगाना में एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी और इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।