Actor James Handy Murdered: ‘टॉप गन: मेवरिक’ और ‘जुमानजी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुके 81 वर्षीय हॉलीवुड एक्टर जेम्स हैंडी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है कि, एक्टर की गर्लफ्रेंड के बेटे ने ही उनकी चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। फिर आरोपी ने ही पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
घटना की जानकारी
बुधवार को लॉस एंजिल्स पुलिस को 911 नंबर पर एक चौंकाने वाली कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि - 'मैं इंसान का बेटा हूं, मैंने अभी-अभी पाप के पुतले को मार दिया है।' कॉल के तुरंत बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।

जेम्स हैंडी घर के फ्रंट यार्ड में बेहोश हालत में पड़े मिले। पुलिस उन्हें तुरंत हॉस्पिटल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि, एक्टर के सीने पर चाकू के कई गहरे घाव थे।
किसने की एक्टर की हत्या?
पुलिस की जांच में पता चला कि हत्या का आरोपी 44 वर्षीय माइकल ग्लेडहिल है, जो जेम्स हैंडी की गर्लफ्रेंड का बेटा है। वारदात के समय माइकल अपनी मां के घर पर ही रह रहा था। हमला करने के बाद उसने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
सबूत और जांच
घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति को घर के पास से पैदल जाते देखा गया है। क्राइम सीन पर कुछ कपड़े भी छोड़े हुए मिले हैं। पुलिस इन सभी सबूतों की बारीकी से जांच कर रही है।

अभी तक हत्या के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच जारी है।
जेम्स हैंडी का करियर
जेम्स हैंडी ने हॉलीवुड में कई दशकों तक सक्रिय रहते हुए करीब 150 फिल्मों और TV शोज में काम किया। उन्होंने ‘टॉप गन: मेवरिक’ में टॉम क्रूज के साथ स्क्रीन शेयर किया था। इसके अलावा ‘जुमानजी’, ‘द एक्स-फाइल्स’, ‘एनवाईपीडी ब्लू’ और ‘सीनफील्ड’ जैसी पॉपुलर फिल्मों में भी उन्होंने यादगार भूमिकाएं निभाई थीं। अभिनेता की इस अचानक और दुखद मौत ने पूरे हॉलीवुड को सदमा पहुंचाया है। पुलिस आगे की जांच में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।