प्यार बना मौत की वजह ! स्टेट लेवल वॉलीबॉल खिलाड़ी को अगवा कर 3 दिन तक दी गई यातना, मौत

ऑनर किलिंग शॉक्स फरीदाबाद

प्यार बना मौत की वजह ! स्टेट लेवल वॉलीबॉल खिलाड़ी को अगवा कर 3 दिन तक दी गई यातना, मौत

हरियाणा के फरीदाबाद में एक युवा वॉलीबॉल खिलाड़ी की अपहरण और हिंसा के बाद मौत हो गई, जिसे ऑनर किलिंग माना जा रहा है। पुलिस ने जांच शुरू की।

प्यार बना मौत की वजह  स्टेट लेवल वॉलीबॉल खिलाड़ी को अगवा कर 3 दिन तक दी गई यातना मौत

प्यार बना मौत की वजह ! स्टेट लेवल वॉलीबॉल खिलाड़ी को अगवा कर 3 दिन तक दी गई यातना, मौत | None

हरियाणा के फरीदाबाद से रिश्तों, हिंसा और कथित ऑनर किलिंग से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना शनिवार को सामने आई है। राजस्थान के रहने वाले स्टेट लेवल वॉलीबॉल खिलाड़ी मोनू (21) की कथित तौर पर अपहरण के बाद बेरहमी से पिटाई की गई, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

मृतक मोनू राजस्थान के भिवाड़ी स्थित सैदपुर गांव का रहने वाला था। परिवार का आरोप है कि एक नाबालिग लड़की से संबंधों को लेकर लड़की पक्ष के लोगों ने उसे निशाना बनाया। आरोप है कि मोनू को रास्ते से अगवा कर कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और लगातार प्रताड़ित किया गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर

तीन दिन तक बंधक बनाकर मारपीट का आरोप

परिजनों के मुताबिक, 17 मई को मोनू घर से तिगांव थाना जाने के लिए निकला था। इसी दौरान कथित तौर पर लड़की के परिजनों ने उसका अपहरण कर लिया। परिवार का दावा है कि उसे तीन दिनों तक कमरे में बंद रखा गया, भूखा रखा गया और बुरी तरह पीटा गया। बाद में गंभीर हालत में उसे बाहर फेंक दिया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार का कहना है कि मोनू के शरीर पर चोटों के कई निशान थे और वह लगातार दर्द से कराह रहा था।

खेल में था शानदार भविष्य

प्रतीकात्मक तस्वीर

मोनू केवल 21 साल का था और राज्य स्तर पर वॉलीबॉल में कई पदक जीत चुका था। परिवार के अनुसार उसने हाल ही में 12वीं की परीक्षा भी अच्छे अंकों से पास की थी। गांव में उसे एक उभरते खिलाड़ी के रूप में देखा जाता था।

पुलिस ने शुरू की जांच

फरीदाबाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी |

संबंधित सामग्री

कांग्रेस विधायक रेनू बाला के पति BJP में हुए शामिल, हरियाणा CM सैनी ने साढ़ौरा के लिए 5 करोड़ रुपये की घोषणा की

राज्य

कांग्रेस विधायक रेनू बाला के पति BJP में हुए शामिल, हरियाणा CM सैनी ने साढ़ौरा के लिए 5 करोड़ रुपये की घोषणा की

हरियाणा के साढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से ऋषिपाल इंजीनियर ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकास के लिए कई घोषणाएं कीं।

“ट्रांसफार्मर लगाकर फोटो भेजो”: ग्रामीणों की शिकायत पर भड़के हरियाणा CM सैनी, XEN को लगाई फटकार

राज्य

“ट्रांसफार्मर लगाकर फोटो भेजो”: ग्रामीणों की शिकायत पर भड़के हरियाणा CM सैनी, XEN को लगाई फटकार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मोरनी क्षेत्र में बिजली समस्या को लेकर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

ख्याति जैन की मौत:

जुर्म गाथा

ख्याति जैन की मौत: 'मां आखिर आपने मेरी जान ले ही ली' आत्महत्या से पहले बॉयफ्रेंड को किया मैसेज

भोपाल में 18 वर्षीय छात्रा ख्याति जैन की मौत पर सवाल उठे। मां ने बॉयफ्रेंड तनीष पर शक जताया, पुलिस जांच अधूरी।

अररिया में मां और दामाद ने अपने अवैध रिश्ते के चलते की बेटी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

जुर्म गाथा

अररिया में मां और दामाद ने अपने अवैध रिश्ते के चलते की बेटी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार के अररिया में एक नवविवाहिता की मौत के बाद उसके पिता ने अपनी पत्नी और दामाद पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच शुरू की।

हरियाणा में गुणवत्ता से समझौते पर बड़ा एक्शन: 6 अधिकारी सस्पेंड, CM सैनी ने दिए सख्त निर्देश

राज्य

हरियाणा में गुणवत्ता से समझौते पर बड़ा एक्शन: 6 अधिकारी सस्पेंड, CM सैनी ने दिए सख्त निर्देश

हरियाणा सरकार ने पब्लिक प्रोजेक्ट्स में गुणवत्ता में कमी के लिए छह अधिकारियों को निलंबित किया, और कई और को नोटिस जारी किए।