“‘मौत की रिंग’ से लॉकअप तक… ट्विशा केस में आरोपी पति समर्थ सिंह की बेचैन रात पर टिकी सबकी नजर

ट्विशा शर्मा मौत मामला अपडेट

“‘मौत की रिंग’ से लॉकअप तक… ट्विशा केस में आरोपी पति समर्थ सिंह की बेचैन रात पर टिकी सबकी नजर

मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पति समर्थ सिंह को हिरासत में लिया गया है। भोपाल पुलिस ने जांच तेज की है और गहन पूछताछ की तैयारी में है।

“‘मौत की रिंग’ से लॉकअप तक… ट्विशा केस में आरोपी पति समर्थ सिंह की बेचैन रात पर टिकी सबकी नजर

भोपाल के चर्चित Twisha Sharma Death Case में जांच लगातार तेज होती जा रही है। मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह की रात पुलिस लॉकअप में गुजरी। जबलपुर से हिरासत में लेकर भोपाल पहुंची पुलिस ने उसे कटारा हिल्स थाने में रखा, जहां पूरी रात उसकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई। अब पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगने की तैयारी में है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जबलपुर से भोपाल लाने के दौरान ही समर्थ सिंह से शुरुआती पूछताछ शुरू कर दी गई थी। थाने पहुंचने के बाद भी उससे कई सवाल किए गए, हालांकि वह खुद को निर्दोष बताते हुए आरोपों से इनकार करता रहा। पुलिस का कहना है कि फिलहाल केवल प्रारंभिक पूछताछ हुई है, जबकि रिमांड मिलने के बाद विस्तृत जांच और गहन पूछताछ की जाएगी।

उस रात घर के अंदर क्या हुआ

सूत्रों के अनुसार पुलिस घटना वाली रात की पूरी परिस्थितियों को समझने की कोशिश कर रही है। जांच टीम समर्थ सिंह से ट्विशा शर्मा के साथ रिश्तों, पारिवारिक विवादों, मौत से पहले की बातचीत और घटना के समय घर के हालात को लेकर सवाल करेगी। पुलिस यह भी जानना चाहती है कि आखिर उस रात घर के अंदर क्या हुआ था।

हर गतिविधि पर लगातार नजर

बताया जा रहा है कि कटारा हिल्स थाने में बिताई गई रात समर्थ सिंह के लिए काफी तनावपूर्ण रही। वह देर रात तक लॉकअप में बेचैन नजर आया और करवटें बदलता रहा। वहीं सुबह के समय वह काफी देर तक सोता रहा। पुलिस उसकी हर गतिविधि पर लगातार नजर बनाए हुए है।

ट्विशा शर्मा की लाश एक रिंग से लटकी मिली

इस बीच उस घर की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जहां ट्विशा शर्मा की लाश एक रिंग से लटकी मिली थी। कटारा हिल्स थाना समर्थ सिंह के घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। इलाके में उसके प्रभाव को देखते हुए पुलिस ने थाने के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किया है। अब पूरे मामले में सबकी नजर कोर्ट की कार्रवाई और पुलिस रिमांड पर टिकी हुई है।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप घोटला,  ED ने लिया बड़ा एक्शन!

राज्य

उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप घोटला, ED ने लिया बड़ा एक्शन!

ED ने उत्तराखंड में SC-ST छात्रवृत्ति घोटाले के सिलसिले में 13.83 करोड़ रुपये की संपत्तियां प्रोविजनल रूप से अटैच की हैं। यह कार्रवाई देहरादून के ED सब-जोनल ऑफिस द्वारा की गई है।

पाकिस्तानी हैंडलर से कथित संपर्क के आरोप में मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार-MP ATS की संयुक्त कार्रवाई

देश-विदेश

पाकिस्तानी हैंडलर से कथित संपर्क के आरोप में मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार-MP ATS की संयुक्त कार्रवाई

बिहार और मध्य प्रदेश एटीएस ने संयुक्त रूप से मधुबनी जिले से मौलाना इजहारुल हक को गिरफ्तार किया, जिन पर विदेशी संपर्कों के आरोप हैं।

बीना-ग्वालियर पैसेंजर में 16 लाख की ज्वेलरी चोरी, चलती ट्रेन में शातिरों ने काटा ट्रॉली बैग

राज्य

बीना-ग्वालियर पैसेंजर में 16 लाख की ज्वेलरी चोरी, चलती ट्रेन में शातिरों ने काटा ट्रॉली बैग

मध्य प्रदेश के बीना-ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन में 16 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया है।

तेज प्रताप यादव ने खान सर पर लगाये गंभीर आरोप, प्रिंस यादव की हत्या का संदेह

राज्य

तेज प्रताप यादव ने खान सर पर लगाये गंभीर आरोप, प्रिंस यादव की हत्या का संदेह

तेज प्रताप यादव ने खान सर पर प्रिंस यादव की हत्या के आरोप लगाए हैं और बिहार सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 ईवी से गए गलियों के अंदर, 12वीं टॉपर चांदनी के साथ ली सेल्फी, देखें अपने सीएम डॉ. मोहन का अंदाज

राज्य

ईवी से गए गलियों के अंदर, 12वीं टॉपर चांदनी के साथ ली सेल्फी, देखें अपने सीएम डॉ. मोहन का अंदाज

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के भीम नगर में जनता से संपर्क साधा, इलेक्ट्रिक व्हीकल का उपयोग किया और बोर्ड परीक्षा टॉपर चांदनी विश्वकर्मा के घर भी गए।