AICWA ने राहुल रॉय किया सपोर्ट, PM मोदी से की आर्टिस्ट के लिए पेंशन की मांग

AICWA Letter to PM Modi

AICWA ने राहुल रॉय किया सपोर्ट, PM मोदी से की आर्टिस्ट के लिए पेंशन की मांग

AICWA appeals to PM Modi for pensions and medical insurance for artists over 60, supporting actor Rahul Roy against online trolling.

aicwa ने राहुल रॉय किया सपोर्ट  pm मोदी से की आर्टिस्ट के लिए पेंशन की मांग

राहुल रॉय के लिए AICWA ने PM मोदी को लिखा पत्र |

AICWA appeals to PM Modi:आशिकी फिल्म के फेम एक्टर राहुल रॉय इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। दरअसल उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के आते ही यूजर्स ने तरह-तरह की बात करना शुरु कर दी। ऐसे में एक्टर ने वीडियो पर रिएक्टर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट किया था, जिसके बाद 'ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA)' ने एक्टर का सपोर्ट करते हुए PM मोदी को पत्र लिखकर 60 साल से ज्यादा उम्र के आर्टिस्ट्स को पेंशन और मेडिकल इंश्योरेंस देने की मांग की है।

AICWA ने किया राहुल का सपोर्ट

एक्स अकाउंट पर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने पोस्ट शेयर की और लिखा कि- 'स्टार बनने का सफर समय के साथ बदलता रहा है। राजेश खन्ना से लेकर शाहरुख खान तक, और अब रणवीर सिंह जैसे कलाकार हर दौर के अपने आइकॉन रहे हैं। इनमें राहुल रॉय ने 1990 में आई फिल्म आशिकी की बड़ी सफलता से अपनी अलग पहचान बनाई और अपनी पीढ़ी का चेहरा बने।' 

आगे लिखा कि-

'हाल ही में राहुल रॉय ने मशहूर गाने तेरे दर पर सनम पर एक वीडियो शेयर किया, लेकिन दुख की बात है कि कुछ लोगों ने उनका मजाक उड़ाया और ट्रोल किया। यह व्यवहार गलत और असंवेदनशील है। उन्होंने कभी भी गंदे बोल, गानों को बिगाड़कर या भद्दे मजाक से पॉपुलैरिटी पाने की कोशिश नहीं की, जो आजकल आम हो गया है। राहुल रॉय ने हमेशा अपने काम में इज्जत और सच्चाई बनाए रखी है। उन्होंने ध्यान खींचने के लिए कभी किसी का मजाक नहीं उड़ाया और ना ही कला को बिगाड़ा। उनके शब्द उनकी ताकत, आत्मसम्मान और मुश्किल हालात के बावजूद काम करते रहने की सोच दिखाते हैं।'

एसोसिएशन ने आगे कहा कि- 

'हमने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 60 साल से ज्यादा उम्र के कलाकारों के लिए पेंशन और मेडिकल इंश्योरेंस शुरू करने की मांग की है। बॉलीवुड और क्षेत्रीय फिल्म इंडस्ट्री में कई सीनियर आर्टिस्ट उम्र बढ़ने के साथ काम कम मिलने पर आर्थिक और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझते हैं। यह सच्चाई नजरअंदाज नहीं की जा सकती। एसोसिएशन ने बॉलीवुड से अपील की है कि राहुल रॉय को अच्छे प्रोजेक्ट्स में काम दिया जाए।'

क्या है मामला?

हाल ही में राहुल रॉय का कंटेंट क्रिएटर डॉ. वनिता घगड़े देसाई के साथ वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो को डॉ. वनिता ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में वो एक्टर के साथ उनके आइकॉनिक गानों पर रील बनाती नजर आईं। साल 1993 में आई 'फिर तेरी कहानी याद आई' फिल्म के 'तेरे दर पर सनम' गाने पर रील बनाते नजर आएं। इसके बाद से कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे थे।

एक्टर ने ट्रोलर्स को दिया था जबाव

एक्टर राहुल रॉय ने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट से एक इमोशनल पोस्ट करते हुए लिखा कि- 'मैं अपना काम ईमानदारी और विनम्रता के साथ करता हूं। मुझे कुछ लीगल मामलों के लिए पेमेंट करना है और ये आज के नहीं हैं, ये उस समय के हैं जब ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, उससे पहले के। अगर आप मेरी सादगी का मजाक उड़ाते हैं या मेरे संघर्षों पर हंसते हैं, तो यह मेरे बारे में कम और आपके बारे में ज्यादा बताता है।'

उन्होंने आगे लिखा कि-

'अगर आप सच में इतने चिंतित हैं, तो मेरी मदद करें कि मुझे कोई सच्चा और अच्छा काम मिल सके, ताकि मैं इन मामलों का पेमेंट कर सकूं। कम से कम मैं मेहनत करके कमा रहा हूं, दूसरों का मजाक उड़ाकर नहीं और ब्रेन स्ट्रोक के बाद, मेरे लिए एक्टिव रहना जरूरी है। मैं जितने समय तक जीवित हूं, काम करना चाहता हूं। यह मेरे दिमाग को एक्टिव रखता है और मुझे उद्देश्य और जिम्मेदारी का एहसास कराता है कि मैं आज भी काम कर रहा हूं। हां, कभी-कभी थोड़ा दर्द हो सकता है, लेकिन आप मुझे तोड़ नहीं सकते।'


 

संबंधित सामग्री

CJP ने PM मोदी को लिखा पत्र, सुसाइड करने वाले NEET स्टूडेंट्स के परिवारों के लिए मुआवजा की मांग

देश-विदेश

CJP ने PM मोदी को लिखा पत्र, सुसाइड करने वाले NEET स्टूडेंट्स के परिवारों के लिए मुआवजा की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी से NEET से जुड़े सुसाइड कर चुके छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की।

अक्षय कुमार की वैष्णो देवी यात्रा का वीडियो हो रहा वायरल

मनोरंजन

अक्षय कुमार की वैष्णो देवी यात्रा का वीडियो हो रहा वायरल

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी के मंदिर की यात्रा की। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Alfa के धमदार ट्रेलर में सर्वरी- आलिया का दिखा खौफनाक रुप, अनिल कपूर-ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

मनोरंजन

Alfa के धमदार ट्रेलर में सर्वरी- आलिया का दिखा खौफनाक रुप, अनिल कपूर-ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

बॉलीवुड की आगामी फिल्म 'अल्फा' के ट्रेलर में आलिया भट्ट, बॉबी देओल के दमदार प्रदर्शन के साथ अनिल कपूर और ऋतिक रोशन की झलक देखने को मिली।

Alfa के धमदार ट्रेलर में सर्वरी- आलिया का दिखा खौफनाक रुप, अनिल कपूर-ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

मनोरंजन

Alfa के धमदार ट्रेलर में सर्वरी- आलिया का दिखा खौफनाक रुप, अनिल कपूर-ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

बॉलीवुड की आगामी फिल्म 'अल्फा' के ट्रेलर में आलिया भट्ट, बॉबी देओल के दमदार प्रदर्शन के साथ अनिल कपूर और ऋतिक रोशन की झलक देखने को मिली।

मिथुन चक्रवर्ती का 76वां जन्मदिन, जानिए उनके जीवन के अहम किस्से..

मनोरंजन

मिथुन चक्रवर्ती का 76वां जन्मदिन, जानिए उनके जीवन के अहम किस्से..

बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अपना 76वां जन्मदिन मनाया। उनके जीवन में संघर्ष से लेकर बॉलीवुड स्टारडम तक का सफर बेहद प्रेरणादायक है।