अजय देवगन की 'दृश्यम 3' जल्दी रिलीज होगी

'दृश्यम 3' से पहले अजय देवगन का अनोखा अंदाज, CM की पत्नी अमृता फडणवीस संग जुहू बीच पर कचरा किया साफ

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने मुंबई के जुहू बीच पर 'सी शोर शाइन 2026' स्वच्छता अभियान में भाग लिया, और अपनी आगामी फिल्म 'दृश्यम 3' के बारे में बात की।

By : सोनिया रायकवार
'दृश्यम 3' से पहले अजय देवगन का अनोखा अंदाज, CM की पत्नी अमृता फडणवीस संग जुहू बीच पर कचरा किया साफ

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 3' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले अजय देवगन मुंबई के जुहू बीच पर एक स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के साथ मिलकर गणपति विसर्जन के बाद समुद्र तट पर फैला कचरा साफ किया।

'सी शोर शाइन 2026' अभियान में हुए शामिल

अजय देवगन अमृता फडणवीस की संस्था दिव्याज फाउंडेशन की ओर से आयोजित 'सी शोर शाइन 2026' पहल का हिस्सा बने। इस अभियान का उद्देश्य गणपति विसर्जन के बाद समुद्र तटों की सफाई करना और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। अभियान के दौरान अजय देवगन वॉलंटियर्स के साथ जुहू बीच पर कचरा इकट्ठा करते नजर आए। उन्होंने प्लास्टिक समेत अन्य कचरे को बैग में जमा किया। अमृता फडणवीस ने भी सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

अजय ने लोगों से की सफाई की अपील

मीडिया से बातचीत के दौरान अजय देवगन ने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस तरह लोग अपने घर को साफ रखते हैं, उसी तरह उन्हें अपने शहर, देश और समुद्रों की सफाई की जिम्मेदारी भी समझनी चाहिए। अजय ने कहा कि जब तक लोग खुद अपने शहर और देश को साफ रखने का फैसला नहीं करेंगे, तब तक बदलाव मुश्किल है।

2 अक्टूबर को रिलीज होगी 'दृश्यम 3'

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कंक्लूजन' को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता है। फिल्म में अजय देवगन के साथ जयदीप अहलावत, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, प्रकाश राज, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा बनी हुई है और अजय देवगन के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

इनकम टैक्स रेड की खबरों पर रकुल प्रीत सिंह ने दी सफाई, बोलीं- मेरे ठिकानों पर नहीं हुई छापेमारी

इनकम टैक्स रेड की खबरों पर रकुल प्रीत सिंह ने दी सफाई, बोलीं- मेरे ठिकानों पर नहीं हुई छापेमारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने मीडिया द्वारा उनके खिलाफ फैलाई गई आयकर विभाग की छापेमारी की गलत सूचनाओं पर नाराजगी व्यक्त की है।

दृश्यम 3 ने ओपनिंग डे पर बनाए रिकॉर्ड:वर्ल्डवाइड कमाई हुई 95 करोड़, धुरंधर, पठान-एनिमल के रिकॉर्ड टूटे

दृश्यम 3 ने ओपनिंग डे पर बनाए रिकॉर्ड:वर्ल्डवाइड कमाई हुई 95 करोड़, धुरंधर, पठान-एनिमल के रिकॉर्ड टूटे

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के पहले दिन भारत में 66.75 करोड़ और वर्ल्डवाइड 95.10 करोड़ रुपये की कमाई की, जो उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग है।

कमाल कर दिया पायलट जी...आपको सैल्यूट:सलमान खान ने की पायलट स्मित मच्छर की तारीफ; शाहरुख खान, रणवीर सिंह, समेत कई सेलेब्स

कमाल कर दिया पायलट जी...आपको सैल्यूट:सलमान खान ने की पायलट स्मित मच्छर की तारीफ; शाहरुख खान, रणवीर सिंह, समेत कई सेलेब्स

कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट हमले के बावजूद विमान को सुरक्षित उतारा। सलमान खान सहित कई सितारों ने की उनकी सराहना।

घूमना नहीं, बस कमरे में आराम! जेन Z के बीच तेजी से बढ़ रहा ‘रूम रॉटिंग’ ट्रैवल ट्रेंड

घूमना नहीं, बस कमरे में आराम! जेन Z के बीच तेजी से बढ़ रहा ‘रूम रॉटिंग’ ट्रैवल ट्रेंड

अजय देवगन ने विजय सालगांवकर के किरदार में वापसी की है। 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम फिल्म है, जो आज रिलीज हुई है।

गांधी जयंती पर गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का शुभारंभ, CM सैनी ने दिया स्वच्छता में जनभागीदारी का संदेश

गांधी जयंती पर गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का शुभारंभ, CM सैनी ने दिया स्वच्छता में जनभागीदारी का संदेश

गांधी जयंती पर, गुरुग्राम में 'स्वच्छता ही सेवा 2026' के तहत जीवीपी मुक्त अभियान शुरू हुआ। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा अभियान की शुरुआत की गई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर