गुरुग्राम में स्वच्छता अभियान शुरू

गांधी जयंती पर गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का शुभारंभ, CM सैनी ने दिया स्वच्छता में जनभागीदारी का संदेश

गांधी जयंती पर, गुरुग्राम में 'स्वच्छता ही सेवा 2026' के तहत जीवीपी मुक्त अभियान शुरू हुआ। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा अभियान की शुरुआत की गई।

गांधी जयंती पर गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का शुभारंभ, CM सैनी ने दिया स्वच्छता में जनभागीदारी का संदेश

गांधी जयंती के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ की शुरुआत की गई। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा आयोजित अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को किया। मुख्यमंत्री ने महरौली रोड स्थित डीएचबीवीएन कॉलोनी के पास नगर निगम द्वारा विकसित जीवीपी मुक्त स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए नागरिकों की भागीदारी को जरूरी बताया।

स्वच्छता सिर्फ सरकारी जिम्मेदारी नहीं

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वच्छता को केवल सरकारी व्यवस्था तक सीमित नहीं रखा जा सकता। सरकार जरूरी सुविधाएं, संसाधन और आधुनिक तकनीक उपलब्ध करा सकती है, लेकिन घरों और संस्थानों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग रखना नागरिकों की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने सरकारी व्यवस्था, आधुनिक तकनीक और जनभागीदारी को स्वच्छता अभियान के तीन महत्वपूर्ण आधार बताया।

खुले में कचरा फेंकने से बचने की अपील

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे खुले में कचरा न फेंकें और घर से ही गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग रखें। उन्होंने कहा कि कचरा केवल अधिकृत कचरा वाहन को ही दिया जाए। जीवीपी मुक्त अभियान का उद्देश्य केवल एक बार सफाई करना नहीं है, बल्कि इन स्थानों पर दोबारा कचरा जमा न हो, इसके लिए लोगों में जिम्मेदार व्यवहार विकसित करना भी है।

10 दिन में 21 कचरा संवेदनशील बिंदुओं पर अभियान

नगर निगम का यह अभियान 2 से 11 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान शहर के 21 गार्बेज वर्नेबल पॉइंट्स यानी जीवीपी पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इन स्थानों को साफ कर बेहतर सार्वजनिक स्थलों में बदलने का प्रयास किया जाएगा। अभियान का संदेश ‘10 दिन - 21 कचरा बिंदु - एक गुरुग्राम’ रखा गया है।

अलग-अलग इलाकों में चलेगा विशेष सफाई अभियान

अभियान के तहत 2 अक्टूबर को डीएचबीवीएन कॉलोनी और सरहोल से शुरुआत हुई। इसके बाद टिकरी, सेक्टर 18, अरबाना मॉल, सुभाष चौक, पेस सिटी, गौशाला मैदान और सिंघा चौक सहित विभिन्न इलाकों में सफाई गतिविधियां होंगी। 7 से 11 अक्टूबर के बीच कृष्णा कॉलोनी, मेगापोलिस मॉल, घाटा, बंजारा मार्केट, सेक्टर 37, सेक्टर 39, दौलताबाद रोड और उल्लावास समेत अन्य स्थानों को भी अभियान में शामिल किया गया है।

कचरा बिंदुओं को सुंदर स्थल बनाने की अपील

नगर निगम ने आरडब्ल्यूए, दुकानदारों, स्कूलों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। लोगों से अपने क्षेत्र के जीवीपी पर पहुंचकर श्रमदान करने और स्वच्छता का संदेश आगे बढ़ाने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के जरिए कचरा अलग-अलग रखने और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। अंत में मुख्यमंत्री सहित उपस्थित लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली।

संबंधित सामग्री

सिंगापुर में CM सैनी का हरियाणा विज़न: राज्य को बनाएंगे भारत का ‘Innovation Capital’, निवेशकों को दिया बड़ा न्योता

सिंगापुर में CM सैनी का हरियाणा विज़न: राज्य को बनाएंगे भारत का ‘Innovation Capital’, निवेशकों को दिया बड़ा न्योता

हरियाणा सरकार औद्योगिक विकास से आगे बढ़कर इनोवेशन और टेक्नोलॉजी में नई पहचान बनाना चाहती है, सिंगापुर के साथ नई पार्टनरशिप की दिशा में भी काम कर रही है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सिंगापुर मॉडल पर नया कन्वेंशन सेंटर बनाने की योजना बनाई

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सिंगापुर मॉडल पर नया कन्वेंशन सेंटर बनाने की योजना बनाई

हरियाणा में विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर बनाने की योजना है, जो सिंगापुर के सनटेक सिटी की तर्ज पर होगा। इससे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों का आयोजन संभव होगा।

हरियाणा CM सैनी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, कहा- सिर्फ फाइल बंद करने से नहीं निपटेगी शिकायत

हरियाणा CM सैनी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, कहा- सिर्फ फाइल बंद करने से नहीं निपटेगी शिकायत

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में विकास कार्यों और नागरिक समस्याओं पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

हरियाणा CM सैनी का 4-6 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरा: निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर रहेगा फोकस

हरियाणा CM सैनी का 4-6 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरा: निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर रहेगा फोकस

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 4 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर में निवेश और औद्योगिक सहयोग के लिए तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

CM नायब सैनी का बड़ा एक्शन, आरडब्ल्यूए की शिकायतों पर प्रदूषण बोर्ड के 2 क्षेत्रीय अधिकारी सस्पेंड

CM नायब सैनी का बड़ा एक्शन, आरडब्ल्यूए की शिकायतों पर प्रदूषण बोर्ड के 2 क्षेत्रीय अधिकारी सस्पेंड

गुरुग्राम में विकास और प्रदूषण नियंत्रण की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कड़े निर्देश दिए, दो अधिकारी निलंबित।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर