अपूर्वा मखिजा का विवादित वीडियो वायरल होने के बाद यूजर ने की आपत्तिजनक टिप्पणी!

अपूर्वा मखिजा विवाद में

अपूर्वा मखिजा का विवादित वीडियो वायरल होने के बाद यूजर ने की आपत्तिजनक टिप्पणी!

फेमस इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखिजा का विवादित वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने विवादित बयान दिया है। सोशल मीडिया पर आलोचना और ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं।

अपूर्वा मखिजा का विवादित वीडियो वायरल होने के बाद यूजर ने की आपत्तिजनक टिप्पणी

अपूर्वा मखिजा का विवादित वीडियो वायरल होने के बाद यूजर ने की आपत्तिजनक टिप्पणी! |

Apoorva Makhija Viral Video: फेमस कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखिजा एक बार फिर अपने बयानों की वजह से विवादों में घिर गईं हैं। 

दरअसल, 370 बिरयानी के बाद अपूर्वा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आते ही लोग इन्फ्लुएंसर की जमकर आलोचना कर रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक इंस्टाग्राम यूजर ने अपूर्वा को आपत्तिजनक मैसेज किए, जिसके बाद अपूर्वा ने शख्स की कंपनी में शिकायत कर दी।

अपूर्वा का वायरल वीडियो

इंफ्लूएंसर का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक्ट्रेस ने कहा था कि- 'मैं 2 रुपए के रोल के लिए किसी के साथ नहीं सो रही, हां अगर दुबई का कोई शेख मुझ पर 10-15 करोड़ फेंककर मारे तो शायद में इस बारे में सोचूंगी।' 

अपूर्वा का यह वीडियो वायरल होते ही लोग उनकी आलोचना कर रहें हैं। साथ ही कुछ ट्रोलर्स उन्हें अलग-अलग रेट ऑफर कर रहे हैं। एक यूजर ने उन्हें मैसेज में 12 हजार ऑफर किया, जिस पर अपूर्वा भड़क गई। और उस शख्स की उसके कंपनी में शिकायत कर दी।

आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद यूजर ने मांगी माफी

एक यूजर ने अपूर्वा को मैसेज करके 1200 रुपये का ऑफर दिया था, जिसके बाद अपूर्वा ने उस शख्स के खिलाफ शिकायत कर दी। इसके बाद यूजर ने अपूर्वा से माफी मांगी।

अपत्तिजनक कमेंट करने वाला युवक प्रोडक्शन हाउस DNEG में बतौर ग्राफिक्स डिजाइनर काम करता है। इंफ्लूएंसर ने उस युवक के बारें में पूरी जानकारी जुटाई। इसके बाद उन्होंने कंपनी को मेंशन कर घटना की जानकारी दी। लेकिन कंपनी ने युवक की आलोचना करते हुए बताया कि उस युवक ने उनकी कंपनी में 2024 में ही काम करना बंद कर दिया था।

फिर बाद में पता चला की युवक अब आईएलएम वीएफएक्स में काम करता है। इंफ्लूएंसर ने उस कंपनी को टैग कर लिखा, आपकी कंपनी का कर्मचारी औरतों के लिए अपशब्द कहता है, क्या ये सही है? 

हालांकि, इस पर कंपनी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

अपूर्वा ने युवक को दी थी चेतावानी

अपूर्वा ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उस युवक द्वारा भेजी गई चैट का स्क्रीनशॉट स्टोरी में शेयर किया था। उस चैट के में अपूर्वा का आखिरी मैसेज था कि- मैं तुम्हारे साथ काम करने वालों को ढूंढ लूंगी और पर्सनली उन्हें मैसेज करूंगी। तुमने कहा कि तुम मझे 12 हजार में खरीद लोगे। मैं देखना चाहूंगी कि तुम ये कैसे करते हो।

तब युवक ने माफी मांगने के वजह लिखा कि- क्या तुम्हारे पास इतना टाइम है?

तो अपूर्वा ने लिखा- हां।

पहले भी विवादों में फस चुकी हैं अपूर्वा

पिछले साल इंडियाज गॉट लेटेंट शो की वजह से वो विवादों में घिर चुकी हैं। दरअसल, साल 2025 की फरवरी में अपूर्वा मुखीजा 8 फरवरी को आए समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में जज बनी थीं। उन्होंने मजाक उड़ा रहे एक कंटेस्टेंट को फटकार लगाते हुए कुछ अपशब्द कहे थे। इस एपिसोड के आने के बाद रणवीर अलाहाबादिया , समय रैना और अपूर्वा आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवाद में घिर गए थे। फिर यह शो भी बंद कर दिया गया था। 

संबंधित सामग्री

नन्हें बीमार फैन से मिलने पहुंचे पवन कल्याण, बच्चे की हालत देख हुए भावुक

मनोरंजन

नन्हें बीमार फैन से मिलने पहुंचे पवन कल्याण, बच्चे की हालत देख हुए भावुक

आंध्रप्रदेश के डिप्टी सीएम और अभिनेता पवन कल्याण ने हनुमाकोंडा में अपने गंभीर बीमारी से जूझ रहे फैन निरंजन से मुलाकात की और उसके परिवार को आर्थिक मदद दी।

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

जुर्म गाथा

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

बेंगलुरु में एक युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी, जिससे प्रेम कहानी का अंत हिंसा में हुआ। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी।

PWD मंत्री के गृह जिले में भ्रष्टाचार की आशंका : निर्माणाधीन स्लैब भरभराकर गिरा, वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग

राज्य

PWD मंत्री के गृह जिले में भ्रष्टाचार की आशंका : निर्माणाधीन स्लैब भरभराकर गिरा, वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक PWD परियोजना के निर्माणाधीन स्लैब के ढहने की घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जिससे गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।

‘गुरु-द्रोही’ करार दिए जाने के बाद घिरे पंजाब CM मान, BJP ने तेज की इस्तीफे की मांग

राज्य

‘गुरु-द्रोही’ करार दिए जाने के बाद घिरे पंजाब CM मान, BJP ने तेज की इस्तीफे की मांग

भगवंत मान पर श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा 'गुरु-द्रोही' का आरोप लगने के बाद BJP ने इस्तीफे की मांग की। विवादित वीडियो की जांच में नए तथ्य सामने आए।

अमित जानी ने गोविंद नामदेव को भेजा कानूनी नोटिस, माफी और हर्जाने की की मांग!

मनोरंजन

अमित जानी ने गोविंद नामदेव को भेजा कानूनी नोटिस, माफी और हर्जाने की की मांग!

प्रोड्यूसर अमित जानी ने गोविंद नामदेव को सार्वजनिक माफी और 50 लाख के हर्जाने की मांग करते हुए कानूनी नोटिस भेजा है। विवाद फिल्म 'काला हिरण' को लेकर उठा।