युवती का विवादित फोटोशूट

‘रील’ बनाने के लिए ट्रैफिक के बीच लेट गई लड़की , पीछे खड़ी रहीं गाड़ियां, वायरल वीडियो पर पुलिस की नजर

इंदौर के विजय नगर इलाके में युवती ने वाहनों के सामने फोटोशूट कराया, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

By : सोनिया रायकवार
‘रील’ बनाने के लिए ट्रैफिक के बीच लेट गई लड़की , पीछे खड़ी रहीं गाड़ियां, वायरल वीडियो पर पुलिस की नजर

इंदौर के विजय नगर इलाके में एक युवती का ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए फोटो और वीडियो शूट कराने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवती वाहनों के सामने जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटी हुई दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और युवती की पहचान के बाद कार्रवाई की बात कही है।

वाहनों के आगे लेटकर कराया फोटोशूट

वायरल वीडियो विजय नगर क्षेत्र के आसपास का बताया जा रहा है। वीडियो में प्रकृति गौर नाम की एक इंफ्लुएंसर ट्रैफिक सिग्नल पर वाहनों के रुकने के दौरान उनके आगे जाती दिखाई दे रही है। इसके बाद वह जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर फोटो और वीडियो शूट कराती नजर आती है। इस दौरान सड़क पर मौजूद वाहनों को रुकना पड़ा। युवती के इस तरह सड़क पर लेटने से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होती दिखाई दे रही है।

सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

वीडियो सामने आने के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लोगों ने सड़क पर इस तरह फोटो और वीडियो शूट करने को लेकर सवाल उठाए हैं। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के साथ-साथ सड़क पर इस तरह का स्टंट दूसरे लोगों के लिए भी जोखिम पैदा कर सकता है। प्रकृति गौर के सोशल मीडिया अकाउंट पर करीब 8 हजार फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने लिया संज्ञान

मामले में क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने वीडियो का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह का वीडियो बनाना गलत है और यह ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर युवती की जानकारी जुटा रही है। पहचान होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की बात कही गई है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सवाल यह भी है कि सोशल मीडिया कंटेंट बनाने के लिए सड़क और ट्रैफिक नियमों को इस तरह नजरअंदाज करना कितना सही है।

संबंधित सामग्री

जया बच्चन पर कंगना रनोट का तंज, बोलीं- जब बात रखने बैठती हैं तो पूछने पर कहती हैं ‘नहीं बताऊंगी’

जया बच्चन पर कंगना रनोट का तंज, बोलीं- जब बात रखने बैठती हैं तो पूछने पर कहती हैं ‘नहीं बताऊंगी’

जया बच्चन का एक वीडियो जिसमें वह न्यूज चैनल के माइक को पीछे धकेलती हैं, वह वायरल हो गया है। कंगना रनोट ने इस पर तंज कसा है।

इंदौर में RE-2 का रास्ता साफ, 300 से ज्यादा मकानों पर कार्रवाई शुरू, 3 साल से अटकी कनेक्टिविटी का रास्ता साफ

इंदौर में RE-2 का रास्ता साफ, 300 से ज्यादा मकानों पर कार्रवाई शुरू, 3 साल से अटकी कनेक्टिविटी का रास्ता साफ

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में RE-2 यानी रिंग रोड एक्सटेंशन-2 को लेकर बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है।

23 साल से लंबित मांगों पर सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल,स्थायी नौकरी की उठी मांग

23 साल से लंबित मांगों पर सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल,स्थायी नौकरी की उठी मांग

इंदौर के सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर नगर निगम परिसर में धरना दिया और 48 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया।

अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की दिनदहाड़े हत्या, रिटायर्ड पुलिस सब-इंस्पेक्टर का था बेटा

अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की दिनदहाड़े हत्या, रिटायर्ड पुलिस सब-इंस्पेक्टर का था बेटा

अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर मैड संधू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने हत्या की जिम्मेदारी ली।

इंदौर में 66 करोड़ के लोन घोटाले में बड़ा एक्शन, 21 आरोपी और संबंधित संस्थाएं तलब

इंदौर में 66 करोड़ के लोन घोटाले में बड़ा एक्शन, 21 आरोपी और संबंधित संस्थाएं तलब

इंदौर से जुड़े 66 करोड़ रुपए के बैंक ऋण घोटाले में 21 आरोपियों को कोर्ट ने तलब किया। ईडी ने धोखाधड़ी और धन शोधन के आरोपों की जांच की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर