FIR Filed Against Mayur Patel: कन्नड़ एक्टर मयूर पर केस दर्ज, शराब पीकर कई गाड़ियों को मारी टक्कर!

fir-filed-against-kannada-mayur-patel

FIR Filed Against Mayur Patel: कन्नड़ एक्टर मयूर पर केस दर्ज, शराब पीकर कई गाड़ियों को मारी टक्कर!

fir filed against mayur patel कन्नड़ एक्टर मयूर पर केस दर्ज शराब पीकर कई गाड़ियों को मारी टक्कर

FIR Filed Against Mayur Patel: कन्नड़ के जाने - माने एक्टर और बिग बॉस कन्नड़ के पूर्व कंटेस्टेंट मयूर पटेल पर शराब पीकर रैश ड्राइविंग करने का आरोप लगाया गया है।बताया जा रहा है कि, बेंगलुरु में शराब पीकर रैश ड्राइविंग करते हुए चार गाड़ियों को टक्कर मारी है।

FIR Filed Against Mayur Patel: कार ड्राइवर ने दर्ज कराया केस

27 जनवरी मंगलवार को देर राथ शराब पीकर गाड़ी चलाने और कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया गया है। घायल कार ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने एक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। Also Read-Jennifer Karan Wahi Getting Married: तलाक के 12 साल बाद एक बार फिर दुल्हन बनेगी जेनिफर?

FIR Filed Against Mayur Patel: क्या है मामला?

रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर मयूर पटेल की गाड़ी ने 4 कारों को टक्कर मारी है। यह घटना ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर कमांडो हॉस्पिटल सिग्नल के पास हुई। घटना बुधवार 28 जनवरी के करीब रात 10 बजे हुई। सिग्नल पर रुके हुए वाहनों को शराब के नशे में धुत्त एक्टर मयूर ने अपनी फॉर्च्यूनर कार से टक्कर मारी, जिसकी वजह से 4 कारों को नुकसान पहुंचा है। जिसके बाद हलसुरु ट्रैफिक पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और मयूर पटेल का ब्रेथ एनेलाइजर टेस्ट किया गया। Also Read-Ranveer Kantara Controversy: धुरंधर फिल्म के फेम एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज!

कई गाड़ियों का हुआ नुकसान

हालांकि, किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। तेज और लापरवाही तरीके से गाड़ी चलाने की वजह से एक्सीडेंट हुआ। इसमें 2 स्विफ्ट डिजायर और एक दूसरी सरकारी कार इस घटना में डैमेज हो गईं। बता दें कि, इस घटना के बाद एक्टर की फॉर्च्यूनर सीज कर ली गई है। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मयूर पटेल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

कौन है मयूर पटेल?

कन्नड़ बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट रह चुके है। मयूर पटेल को बिग बॉस शो से ही पॉपुलैरिटी मिली । उन्होंने कई कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है इस घटना के बाद अब तक किसी भी तरह का ऑफिशियल बयान सामने नही आया है।    

संबंधित सामग्री

राम मंदिर चढ़ावा: चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा समेत 17 लोगों को आरोपी माना

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा समेत 17 लोगों को आरोपी माना

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच रिपोर्ट में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव और अन्य 16 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की सिफारिश की गई।

छिंदवाड़ा में दूषित कुएं के पानी से ग्रामीण बीमार, हाथ-पैर में एलर्जी, पानी में दिखा झाग

राज्य

छिंदवाड़ा में दूषित कुएं के पानी से ग्रामीण बीमार, हाथ-पैर में एलर्जी, पानी में दिखा झाग

छिंदवाड़ा के किशनपुर गांव में कुएं के दूषित पानी से 25 से 30 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई है, इसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की।

पुणे मर्डर: Instagram पर परफेक्ट लव स्टोरी.. रोमांटिक पोस्ट, फिर हत्या क्यों?

देश-विदेश

पुणे मर्डर: Instagram पर परफेक्ट लव स्टोरी.. रोमांटिक पोस्ट, फिर हत्या क्यों?

पुणे में सिया गोयल ने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या कर दी। सोशल मीडिया पर उनका रिश्ता एक परफेक्ट लव स्टोरी की तरह प्रदर्शित होता था।

AWICA ने CM फडणवीस की संजय लीला भंसाली के खिलाफ FIR की मांग

मनोरंजन

AWICA ने CM फडणवीस की संजय लीला भंसाली के खिलाफ FIR की मांग

Following the death of a 42-year-old carpenter during the shooting of 'Love and War', AWICA has escalated its demand for an FIR against director Sanjay Leela Bhansali.

 फोन चलाने पर डांट से नाराज बच्ची ने की आत्महत्या, फंदे से लटकी

राज्य

फोन चलाने पर डांट से नाराज बच्ची ने की आत्महत्या, फंदे से लटकी

उत्तराखंड के चमोली में, फोन चलाने पर पिता की डांट से नाराज 14 वर्षीय मीनाक्षी ने आत्महत्या कर ली। गर्मियों की छुट्टियों में घर पर रह रही थी।