Mouni Roy Suraj Divorce: मौनी रॉय ने पति से लिया तलाक, सोशल मीडिया पर दी जानकारी!

Mouni Roy Announces Divorce

Mouni Roy Suraj Divorce: मौनी रॉय ने पति से लिया तलाक, सोशल मीडिया पर दी जानकारी!

Mouni Roy and Suraj Nambiar have confirmed their divorce, requesting privacy and expressing distress over media intrusion.

mouni roy suraj divorce मौनी रॉय ने पति से लिया तलाक सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Mouni Roy Suraj Divorce: मौनी रॉय ने तलाक को किया कंफर्म! |

Mouni Roy Suraj Divorce Rumors: नागिन सीरियल की फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय आए दिन चर्चाओं में बनी रहती है। लेकिन इस बार वो अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में है। शादी के करीब साढ़े तीन साल के बाद मौनी रॉय अपने पति से अलग हो गई हैं। बात की पुष्टि स्वंय मौनी और सूरज ने एक पोस्ट के जरिए किया। 

दरअसल, कई दिनों से मौनी की तलाक की खबरे सामने आ रही थी। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन अब एक्ट्रेस ने स्वंय इस बात की पुष्टि कर दी है।

एक्ट्रेस  मौनी और सूरज ने की तलाक की पुष्टि

एक्ट्रेस ने 15 मई को एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने तलाक की जानकारी दी। उनके पोस्ट में लिखा कि- 

“हमें मीडिया के कुछ हिस्सों द्वारा हमारी पर्सनल लाइफ पर बेवजह और दखल देने वाले अटेंशन को देखकर दुख हो रहा है. हम यह बताना चाहेंगे कि हमने अलग होने का फैसला किया है और मामलों को प्राइवेटली और आपसी सहमति से सुलझाने के लिए ज़रूरी समय ले रहे हैं”।

उन्होंने आगे लिखा कि- 

'हमारी निजी जिंदगी को लेकर झूठी और मनगढ़ंत कहानियां बनाई गईं, फर्जी नैरेटिव्स फैलाए गए, जबकि वो सब हमारे रिश्ते को लेकर सच भी नहीं हैं। हमने काफी सोच-विचार करने और बदलती निजी प्राथमिकताओं को देखते हुए आपसी समझ से और पूरे सम्मान के साथ अलग-अलग रास्तों पर बढ़ने का फैसला लिया है। फिलहाल हम इस फेज़ को निजी तरीके और समझदारी से संभालने की कोशिश पर ध्यान दे रहे हैं। हालांकि, हम अपनी दोस्ती को आगे बनाए रखने की कोशिश करेंगे। हमें समझने के लिए हम आपको धन्यवाद देते हैं और आप हमारी निजता का सम्मान करें।'

इसके पहले भी तलाक पर किया रिएक्ट

इससे पहले तलाक की खबरे तेज होने और पति सूरज नांबियार को चीटर बताने पर  मौनी रॉय ने रिएक्ट करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था कि , 'सभी मीडिया संस्थानों से विनम्र निवेदन है कि वो झूठी खबरें पब्लिश न करें। हमें प्राइवेसी दें।'

साल 2022 में की थी शादी

फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय ने सूरज नांबियार को तीन साल तक डेट करने के बाद गोवा में 22 जनवरी 2022 में शादी कर ली।  यह शादी दो अलग-अलग परंपराओं, मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों से हुई थी।

शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए मौनी ने कैप्शन में लिखा था कि, 'आखिरकार मुझे वह मिल ही गया.. हाथों में हाथ डाले, परिवार और दोस्तों के आशीर्वाद से, हमने शादी कर ली! आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। प्यार, सूरज और मौनी”। वहीं सूरज ने  तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा था, “27.01.2022 अपनी सबसे अच्छी दोस्त और अपनी जिंदगी के प्यार से शादी की। खुद को सबसे खुशकिस्मत इंसान महसूस कर रहा हूं'। 

 


 

संबंधित सामग्री

चीन के नए मच्छर ड्रोन से बढ़ी चिंता: खिड़की के छेद से घुस सकता है 'मच्छर ड्रोन  

देश-विदेश

चीन के नए मच्छर ड्रोन से बढ़ी चिंता: खिड़की के छेद से घुस सकता है 'मच्छर ड्रोन  

चीन की National University of Defense Technology ने एक मच्छर जैसा माइक्रो ड्रोन बनाया है, जो कम पहचान योग्यता और छोटे स्थानों में पहुंचने की क्षमता के कारण चर्चा में है।

तलाक के बाद मौनी रॉय पहुंची कांस, अपने लुक से लूटी महफिल

मनोरंजन

तलाक के बाद मौनी रॉय पहुंची कांस, अपने लुक से लूटी महफिल

Actress Mouni Roy, known for her roles in Indian TV, made a stunning appearance at Cannes 2026, shortly after announcing her divorce from Suraj Nambiar.

Mouni Husband Suraj On Divorce: मौनी से अलग होने के बाद पति सूरज ने तलाक को लेकर दी सफाई

मनोरंजन

Mouni Husband Suraj On Divorce: मौनी से अलग होने के बाद पति सूरज ने तलाक को लेकर दी सफाई

Actress Mouni Roy and Suraj Nambiar have amicably separated after over three years of marriage, denying any disputes or third-party involvement.

Mouni Roy Suraj Divorce Rumors: मौनी रॉय और सूरज नांबियार जल्द लेंगे तलाक!

मनोरंजन

Mouni Roy Suraj Divorce Rumors: मौनी रॉय और सूरज नांबियार जल्द लेंगे तलाक!

अभिनेत्री मौनी रॉय और सूरज नांबियार के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

भैंसे बेचकर पत्नी को पढ़ाया, नौकरी लगते ही पत्नी ने पति को छोड़ा

राज्य

भैंसे बेचकर पत्नी को पढ़ाया, नौकरी लगते ही पत्नी ने पति को छोड़ा

उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक पति ने अपनी पत्नी पर तलाक के बदले 10 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पत्नी ने उसकी मदद से नर्स का कोर्स किया था।