परेश रावल का वायरल ट्वीट

करोड़ों के कर्ज में डूबे राजपाल, परेश रावल की पोस्ट पर बोले- मालामाल होना जरूरी

परेश रावल के ट्वीट पर राजपाल यादव की प्रतिक्रिया और सोशल मीडिया पर उनकी बातचीत ने फैंस का ध्यान खींचा है। क्या 'मालामाल वीकली' का सीक्वल आने वाला है?

By : सोनिया रायकवार
करोड़ों के कर्ज में डूबे राजपाल, परेश रावल की पोस्ट पर बोले- मालामाल होना जरूरी

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर-कॉमेडियन परेश रावल और राजपाल यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की बातचीत लोगों का ध्यान खींच रही है. असल में हुआ ये कि परेश रावल ने एक ट्वीट किया, जिस पर सेलेब्स रिएक्ट कर रहे हैं. अब राजपाल यादव ने परेश रावल की पोस्ट पर ऐसा कमेंट कर दिया कि हर किसी नजरें वहीं टिक गईं.

राजपाल ने किया रिएक्ट

परेश रावल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने माता लक्ष्मी की चंचलता और पैसे के सही इस्तेमाल पर बात की. उन्होंने लिखा, माता लक्ष्मी चंचल हैं, वो कभी एक जगह नहीं टिकतीं. उनका उल्लू पर सवार होना हमें सिखाता है कि सिर्फ 'मालामाल' होना काफी नहीं है. थोड़ी बुद्धि और विवेक भी जरूरी है, वरना पैसा आते ही इंसान, पैसा संभालने के बजाय, खुद ही उल्लू बन जाता है.

परेश रावल का ये ट्वीट तेजी से वायरल 

कई सेलेब्रिटीज ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी. परेश रावल के इसी ट्वीट पर राजपाल यादव ने कमेंट बॉक्स में लिखा, ये तो बढ़िया बात है, मालामाल होना जीवन में जरूरी है. राजपाल का ये टोन और अंदाज फैंस को खूब पसंद आया, क्योंकि उनकी और परेश रावल की जोड़ी बॉलीवुड में हमेशा से कॉमेडी का तड़का लगाती रही है. 

एल्विश यादव ने भी किया ट्वीट 

करते हुए लिखा कि बिल्कुल सही. माता लक्ष्मी चंचल हैं, इसलिए पैसा आते ही उसे संभालना भी सीखना चाहिए.वरना आज आदमी बोलेगा मैं करोड़पति हूं और कल बैंक बैलेंस देखकर खुद बोलेगा. हे लक्ष्मी माता, आप आई थीं या बस दर्शन देकर चली गईं?

सोशल मीडिया पर अटकलें तेज 

'मालामाल वीकली' फिल्म का सीक्वल बनने वाला है? दरअसल, 2006 में रिलीज हुई 'मालामाल वीकली' में परेश रावल, राजपाल यादव, रितेश देशमुख और शिल्पा शिरोडकर मुख्य भूमिका में थे. अब जब इन सभी एक्टर्स ने परेश रावल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है, तो फैंस मान रहे हैं कि ये फिल्म के सीक्वल का संकेत हो सकता है. 


 

संबंधित सामग्री

सायरा बानो 82 बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो 82 बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो के 82वें जन्मदिन पर, जानिए उनकी और दिलीप कुमार की प्रेम कहानी के कुछ अनसुने किस्से और उनके जीवन की यात्रा।

‘लोग फुटेज लेना चाहते हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं परिवार का हिस्सा हूं

‘लोग फुटेज लेना चाहते हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं परिवार का हिस्सा हूं

आरती सिंह ने गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच विवाद पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, यह कहते हुए कि वह अपने से बड़ों के निजी मामलों में दखल नहीं देंगी।

एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों अस्पताल में भर्ती, डेंगू से संक्रमित होने के बाद चल रहा इलाज

एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों अस्पताल में भर्ती, डेंगू से संक्रमित होने के बाद चल रहा इलाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस और CINTAA की प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों डेंगू की चपेट में आने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सेहत में अब सुधार हो रहा है।

53 साल के अर्जुन रामपाल ने रचाई दूसरी शादी, 14 साल छोटी गैब्रिएला से कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन

53 साल के अर्जुन रामपाल ने रचाई दूसरी शादी, 14 साल छोटी गैब्रिएला से कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से गोवा में शादी रजिस्टर कराई। दोनों के दो बेटे भी हैं।

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ दौरे के दौरान सड़क किनारे लस्सी की दुकान पर रुककर लस्सी पी और स्थानीय लोगों से संवाद किया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026