Ranveer Kapoor 43th Birthday: रणवीर का 43वां जन्मदिन आज, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें...

ranveer-kapoor-43rd-birthday-special-facts

Ranveer Kapoor 43th Birthday: रणवीर का 43वां जन्मदिन आज, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें...

ranveer kapoor 43th birthday रणवीर का 43वां जन्मदिन आज जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

Singer Rajvir Accident: पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का हुआ एक्सीडेंट, इलाज जारी!

कपूर खानदान का पढ़े-लिखे स्टार...

रणबीर कपूर कपूर खानदान के पहले ऐसे पुरुष सदस्य हैं जिन्होंने स्कूली पढ़ाई पूरी की। 10वीं में 53.4% अंक पाने पर उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई थी। उन्होंने अपने पिता ऋषि कपूर को 1999 में फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर मदद की थी। इसके बाद उन्होंने एच.आर. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से 11वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt ? (@aliaabhatt)

न्यूयॉर्क में फिल्म मेकिंग और एक्टिंग का प्रशिक्षण..

रणबीर ने न्यूयॉर्क के स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स से फिल्म मेकिंग और ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से मेथड एक्टिंग का कोर्स किया। इसी दौरान उन्होंने शॉर्ट फिल्म ‘पैशन टू लव’ और ‘इंडिया 1964’ में अभिनय और निर्देशन किया।

बॉलीवुड में करियर की शुरुआत...

2005 में मुंबई लौटने के बाद रणबीर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। सेट पर उन्होंने पोंछा लगाया, लाइट फिक्स की और कई चुनौतियों का सामना किया। उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें भंसाली ने ‘सांवरिया’ (2007) में लीड रोल दिया। हालांकि फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन रणबीर को बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला।

पहली सुपरहिट और अंतरराष्ट्रीय पहचान...

‘वेक अप सिड’ (2009) और ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ से रणबीर ने पहचान बनाई। 2011 में ‘रॉकस्टार’ उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट बनी, जिसमें उन्होंने गिटार बजाना सीखा। इसके बाद 2012 में ‘बर्फी’ में उनका गूंगे-बहरे का रोल भारत से ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री बना।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt ? (@aliaabhatt)

संजू और ब्रह्मास्त्र ने लौटाया स्टारडम...

2018 में फिल्म ‘संजू’ और 2022 में ‘ब्रह्मास्त्र - पार्ट 1’ ने रणबीर को सफलता दिलाई। 2023 में आई ‘एनिमल’ ने उनका खोया हुआ स्टारडम पूरी तरह वापस दिला दिया।

निजी जिंदगी और परिवार...

रणबीर की लव लाइफ भी चर्चा में रही। पहले दीपिका पादुकोण, फिर कटरीना कैफ, और अब आलिया भट्ट उनके जीवन का हिस्सा हैं। रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की और उनकी बेटी राहा है। बेटी के जन्म के बाद रणबीर ने अपनी लाइफस्टाइल में बड़े बदलाव किए, नॉनवेज और स्मोकिंग से दूरी बनाई।

बेहतरीन फिल्में और करियर की झलक

रणबीर कपूर की यादगार फिल्में हैं: ये जवानी है दीवानी, ए दिल है मुश्किल, संजू, अंजाना अंजानी, अजब प्रेम की गजब कहानी, तू झूठी मैं मक्कार, ब्रह्मास्त्र।    

संबंधित सामग्री

यमुना का होगा पुनर्जीवीकरण, किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों में बनी सहमति

राज्य

यमुना का होगा पुनर्जीवीकरण, किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों में बनी सहमति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित बैठक में यमुना नदी पर किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर छह भारतीय राज्यों की सहमति बनी।

एनर्जेटिक रहने के लिए घर पर इस तरह बनाए हेल्दी लड्डू!

लाइफ स्टाइल

एनर्जेटिक रहने के लिए घर पर इस तरह बनाए हेल्दी लड्डू!

आटे का लड्डू एक स्वास्थ्यवर्धक विकल्प है जो ऊर्जा प्रदान करता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।

CM सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, किसानों और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

राज्य

CM सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, किसानों और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि और ग्रामीण विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

जैसलमेर में गोडावण चूजों का आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से हुआ जन्म!

राज्य

जैसलमेर में गोडावण चूजों का आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से हुआ जन्म!

राजस्थान के जैसलमेर में गोडावण चूजों के जन्म से गोडावण संरक्षण प्रोजेक्ट को बड़ी सफलता मिली है। आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से चूजों का जन्म हुआ।

रेत विवाद में भाजपा नेता और रिश्तेदार की हत्या पर CM साय सख्त, बोले- दोषियों को नहीं मिलेगी कोई राहत

राज्य

रेत विवाद में भाजपा नेता और रिश्तेदार की हत्या पर CM साय सख्त, बोले- दोषियों को नहीं मिलेगी कोई राहत

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत उत्खनन विवाद के दौरान भाजपा नेता भरत सिंह और वीरू सिंह की मौत हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़े उपायों का आश्वासन दिया।