Rashmika Vijay Marriage Soon: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना फरवरी में करेंगे शादी!

rashmika-vijay-is-getting-married-soon

Rashmika Vijay Marriage Soon: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना फरवरी में करेंगे शादी!

rashmika vijay marriage soon विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना फरवरी में करेंगे शादी

Rashmika Vijay Marriage Soon: साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले सगाई की भी खबरे सामने आईं थी, उसके बाद विजय की रिंग में अंगूठी देखी गई, जिसके बाद से ही शादी की चर्चाएं तेज हो गईं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका और विजय जल्द ही शादी करने वाले हैं, दावा किया जा रहा है, कि 26 फरवरी 2026 में राजस्थान के उदयपुर में सात फेरे लेंगे। दोनों की शादी की तैयारियां भी शुरु हो चुकी हैं। शादी में दोनों सेलिब्रिटी की फैमिली और क्लोज फ्रैंड ही शामिल होगी।

कहां है शादी?

रिपोर्ट के अनुसार, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की उदयपुर के एक पैलेस में शादी होगी। यह फंक्शन प्राइवेट रखा जाएगा। बता दें कि, कुछ महिने पहले खबर आई थी की रश्मिका और विजय ने एक दूसरे से 3 अक्टूबर 2025 को सगाई कर ली है।यह फक्शन भी पूरी तरह प्राइवेट रखा गया था। इसके बाद ही विजयदेवरकोंडा के हाथो में इंगेजमेंट रिंग देखी गई। इतना ही नहीं एक फक्शन के दौरान विजय ने रश्मिका की तारीफ की थी और रश्मिका का भी एक बयान आया था, जिसके बाद उनके रिलेशनशिप को कंफर्म माना जाने लगा। हालांकि दोनों ने अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

कुछ दिन पहले रश्मिका और विजय का वीडियो हुआ था वायरल

विजय हाल ही में रश्मिका की आने वाली फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे थे। वहां जैसे ही उन्होंने रश्मिका को देखा उनका हाथ थामा और उनके हाथो को चूम लिया, जिसके बाद रश्मिका मुस्कुराते हुए ब्लश करने लगी। दोनों एक पॉवर कपल की तरह दिखाई दे रहें थे, विजय ने जैसे किस किया उसे देखकर लगा वो सबको बता रहें हैं, यही मेरी प्रेमिका है। वीडियो में विजय की आंखों में रश्मिका के लिए प्यार साफ झलक रहा था, वहीं रश्मिका शर्माती नजर आईं। फैंस ने इस पल को “सबसे प्यारा मोमेंट” बताया।

रश्मिका के बयान ने दिया था रिलेशनशिप का साइन

रश्मिका का एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें वो ‘द गर्लफ्रैंड’ फिल्म के प्रमोशन का है, इसमें वो विजय की तारीफ करती नजर आई थी, उन्होंने कहा कि - विज्जू ने काफी मदद की, फिर मुस्कुराते हुए कहती है- ‘ एक विजय देवरकोंडा सबके लाइफ में होना चाहिए, उनका होना ब्लेसिंग है।’ Rashmika Vijay Romatic Video

कई बार साथ दिखा कपल…

रश्मिका मंदाना और विजय साउथ के चर्चित स्टार कपल्स में से एक है, दोनों की जोड़ी को फैंस स्क्रीन पर काफी पसंद करते हैं, जब से उनके डेटिंग के खबरे सामने आई हैं। फैंस काफी खुश है, दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है। वो कई बार एक साथ स्पॉट भी हुएं। रश्मिका को विजय के परिवार के साथ भी देखा गया। लेकिन दोनों कभी अपने रिश्ते को पॉब्लिक नही किया।

कैसे उड़ी रिलेशनशिप की अफवाहें ?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को अक्सर एक साथ देखा जाता है। दोनों को कई बार एक-दूसरे के साथ डिनर या लंच डेट पर स्पॉट किया गया है, जिसके चलते इनके रिलेशनशिप की अफवाहें लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है और एक-दूसरे को ‘अच्छा दोस्त’ ही बताया है।

इस फिल्म में साथ नजर आए थे विजय-रश्मिका..

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एक साथ फिल्म ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ में काम किया है। दोनों ही फिल्में काफी हिट रहीं और दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई। हाल ही में फिल्म ‘द फैमिली स्टार’ में देखा गया था। वहीं रश्मिका मंदाना और विजय की डेटिंग की खबरें तब जोर पकड़ने लगीं जब दोनों को कई बार एकसाथ लंच डेट्स और वेकेशन पर स्पॉट किया गया।    

संबंधित सामग्री

राजस्थान में तेज बारिश, यूपी में आंधी का कहर; मध्य प्रदेश और गुजरात में मानसून की एंट्री

देश-विदेश

राजस्थान में तेज बारिश, यूपी में आंधी का कहर; मध्य प्रदेश और गुजरात में मानसून की एंट्री

मानसून ने मध्य प्रदेश और गुजरात में प्रवेश किया, जबकि राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भीषण बारिश और आंधी से जनजीवन प्रभावित।

वेनेजुएला में भूकंप से बड़ी तबाही: 1 लाख मौतों की आशंका

देश-विदेश

वेनेजुएला में भूकंप से बड़ी तबाही: 1 लाख मौतों की आशंका

वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों ने व्यापक विनाश किया, 10 हजार से 1 लाख मौतों की आशंका। कराकस सहित कई शहरों में इमारतें ढहीं।

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

राज्य

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शिक्षक पर छात्रा को PhD कराने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगा, शिक्षक की सेवाएं समाप्त।

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

राज्य

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

राज्य

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्टेडियम में 650 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कई अन्य परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।