Sudhaa Chandran React After Trolling: ट्रोलर्स को एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने दिया मुंहतोड़ जबाव!

sudhaa-chandran-react-after-trolling

Sudhaa Chandran React After Trolling: ट्रोलर्स को एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने दिया मुंहतोड़ जबाव!

sudhaa chandran react after trolling ट्रोलर्स को एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने दिया मुंहतोड़ जबाव

सुधा चंद्रन कुछ दिन पहले माता की चौकी में पहुंची थी, वहां अचानक उन पर माता रानी आ गई। उन्हें संभालना लोगों के लिए मुश्किल हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। इस वीडियो के आने के बाद कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया, जिसके बाद अब इस एक्ट्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि - 'उन्हें लोगों की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता।'

ट्रोलिंग के बाद सुधा चंद्रन का आया बयान

सोशल मीडिया में हो रही ट्रोलिंग के बाद एक्ट्रेस का एक बयान सामने आया है। एक्ट्रेस ने एक मीडिया एजेंसी बातचीत करते हुए कहा कि- 'मैं यहां खुद को सही ठहराने नहीं आई हूं। जिंदगी को देखने का मेरा अपना नजरिया है। कुछ रिश्ते और जुड़ाव हैं, जिनका मैं सम्मान करती हूं। मुझे लोगों से कोई लेना-देना नहीं है। जो लोग ट्रोल करते हैं, अच्छी बात है, वे अपनी जिंदगी में खुश रहें। लेकिन उन लाखों लोगों का क्या, जो इससे जुड़ पाए और इसे महसूस कर सके? मेरे लिए वही लोग अहम हैं।' एक्ट्रेस ने आगे कहा कि - 'अपनी जिंदगी में मैंने कभी यह नहीं सोचा कि लोग क्या कहेंगे। मेरे एक्सीडेंट के बाद भी लोगों ने कहा था कि तुम कैसी बेवकूफी कर रही हो, ऐसी एक्टिविटी क्यों कर रही हो। लेकिन जब वही चीज एक सफलता की कहानी बन जाती है, तो लोग सिर्फ उसी के बारे में बात करते हैं।'

क्यों किया जा रहा एक्ट्रेस को ट्रोल?

कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस मातारानी की चौकी पर पहुंची थी, इस दौरान के कुछ वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे थे, एक वीडियो में कुछ लोग महाकाली के रुप में डांस करते नजर आ रहें थे। तब एक्ट्रेस वहां साइड में खड़ी थी, लेकिन उनके चेहरे का एक्सप्रेशन बिल्कुल अलग थे, वहीं एक और वीडियो सामने आया था जिसमें एक्ट्रेस अजीबो - गरीब हरकते करते दिखाई दे रहीं थी। बताया जा रहा था कि उनको माता आई है, लोग उन्हें संभालने की भी कोशिश करते दिखाई दे रहे थे। लेकिन वीडियो देख कई यूजर्स ने उन्हें ढोंग और एक्टिंग करते कहा। उनको काफी ट्रोल किया जा रहा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

यूजर्स ने वीडियो पर कुछ इस तरह दी थी प्रतिक्रियाएं

वीडियो देखकर यूजर्स की मिली – जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कोई इसे ढोंग कह रहा तो कोई इसे माता रानी की कृपा बता रहें हैं। एक यूजर ने लिखा कि- ‘अभिनय का स्तर चरम पर है।’, दूसरे ने लिखा कि- ‘नागिन का ऑडिशन दे रही हैं।’, वहीं एक ने लिखा कि- ‘ये जो कमेंट में हंस रहे हैं उन्हें शायद नहीं पता कि माता रानी अपने सच्चे भक्तों में प्रवेश करती हैं। जैसे कि सुधा जी में माता रानी आई हैं। जय माता दी।’ वहीं एक फैन कहा की प्राइवेट इवेंट ऐसे पॉब्लिक में पोस्ट नहीं करना चाहिए।

संबंधित सामग्री

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

राज्य

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शिक्षक पर छात्रा को PhD कराने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगा, शिक्षक की सेवाएं समाप्त।

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

राज्य

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

राज्य

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्टेडियम में 650 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कई अन्य परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

राज्य

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

भोपाल में फायर डिपार्टमेंट ने कोचिंग सेंटर्स का सख्त निरीक्षण शुरू किया, 40 से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कई संस्थानों पर कार्रवाई की जा सकती है।

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

देश-विदेश

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

कोलकाता के तारातला इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढह गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग मलबे में दबे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।