Border 2 Song launch: भारत - पाकिस्तान बॉर्डर के पास रखा गया 'घर कब आओगे' का लॉन्चिंग इवेंट!

border-2-song-launching-event

Border 2 Song launch: भारत - पाकिस्तान बॉर्डर के पास रखा गया 'घर कब आओगे' का लॉन्चिंग इवेंट!

border 2 song launch भारत - पाकिस्तान बॉर्डर के पास रखा गया  घर कब आओगे का लॉन्चिंग इवेंट

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बॉर्डर 2' के सांग 'घर कब आओगे' के लॉन्चिंग इवेंट का आयोजन राजस्थान के जैसलमेर में भारत - पाकिस्तान बॉर्डर के पास ऐतिहासिक लोंगेवाला - तनोट इलाके में रखा गया। यह आयोजन BSF जवानों के बीच किया गया। इस फिल्म के कलाकरों ने जवानों के साथ 'घर कब आओगे' में डांस भी किया। बता दें कि, लॉन्चिंग इवेंट के दौरान बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल और इस फिल्म के को - एक्टर्स वरुण धवन, अहान शेट्टी, फिल्म के को प्रोड्यूसर भूषण कुमार और निधि दत्ता, सिंगर सोनू निगम समेट टीम के कई लोग शामिल हुएं।

Border 2 Song launch: राजस्थान जैसलमेर में हुआ इवेंट

लोंगेवाला - तनोट माता मंदिर के पास बने एम्फीथिएटर में लाइव परफॉर्मेंस दी गई। इस दौरान जब अहान शेट्टी मंच पर पहुंचे तो उन्होंने सनी देओल के पैर छूएं और उनका आशीर्वाद लिया। सिंगर सोनू निगम ने इवेंट में 'घर कब आओगे' गाना गाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

Border 2 Song launch: वरुण धवन ने दिया भक्ति का संदेश

गाने के लॉन्चिंग इवेंट के दौरान एक्टर ने साल 1971 के युद्ध के बारे में जिक्र किया और इस इवेंट में एक्टर ने कहा कि- "भारत अमन और शांति में विश्वास रखता है, लेकिन बॉर्डर जैसी फिल्मों का बनना जरूरी है। इससे युवाओं को यह संदेश मिलता है कि देश मजबूत है और अगर कोई आंख उठाकर देखेगा, तो हम जवाब देने में सक्षम हैं।" उन्होंने आगे कहा कि - 'जब हम दूसरे देश को आजादी दिला सकते हैं, तो अपने देश के लिए लड़ने में कभी पीछे नहीं हटेंगे।' उन्होंने आगे इस फिल्म का डायलॉग भी सुनाया लिखा कि- “इस बार हम बॉर्डर में घुसेंगे ही नहीं, हम बॉर्डर ही बदल देंगे।” Also Read-In Morena miscreants opened fire on a Dalit family: दलित परिवार पर दबंगों ने की फायरिंग

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dalvinder Dhiman (@idalvinderdhiman)

सनी देओल ने बताया बचपन का किस्सा

एक्टर ने कहा कि - 'बचपन में उन्होंने अपने पिता की फिल्म हकीकत देखी थी, जो उन्हें बहुत पसंद आई थी। उस वक्त वह काफी छोटे थे। जब सनी देओल एक्टर बने, तो उन्होंने सोचा कि वह भी अपने पिता की तरह देशभक्ति पर आधारित फिल्म करेंगे। इसी सोच के साथ उन्होंने जे. पी. दत्ता से बात की और फिर फिल्म बॉर्डर बनी।' फिल्म के टीजर रिलीज होने के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को बॉक्स ऑफिस में रिलीज होगी। गणतंत्र के अवसर पर सिनेमाघरों में देशभक्ति गूंजते दिखाई देगी।

फिल्म की स्टार कॉस्ट

‘बॉर्डर 2’ 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ की तरह ही है, या यूं कहे उसका स्विकल है, इसमें भी सभी एक्टर भारतीय सेना के जवान के रुप में देश की रक्षा करते नजर आएंगे। इसकी स्टार की बात करें तो इसमें बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सनी देओल इनके अलावा दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, वरुण धवन, आन्या सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा, मोना सिंह जैसे कलाकार इस फिल्म में नजर आएंगे।

 29 दिसंबर को जारी हुआ था ‘घर कब आओगे’ सॉन्ग का टीजर

T- series ने ‘घर कब आओगे’ गाने का टीजर 29 दिसंबर को जारी किया। गाने के टीजर की शुरुआत में ही ही अनु मलिक को सॉन्ग का क्रेडिट दिया जाता है और उसके साथ फेमस संगीतकार जावेद अख्तर का नाम भी शामिल किया गया, उन्होंने ही इस गाने के ऑरिजनल सॉन्ग लिखा था। बता दें कि, ‘घर कब आओगे’ यह गाना 28 साल पहले रिलीज बॉर्डर के गाने ‘संदेशे आते हैं’ का रिक्रिएशन किया गया है। उस गाने को सोनू निगम और रुप कुमार ने आवाज दी थी, और इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे, इसके म्यूजिक को अनु मलिक ने कंपोज किया।

संबंधित सामग्री

सुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाए

राज्य

सुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाए

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस कल्चर एंड इंफोर्मेशन सेंटर में न्याय प्रक्रिया के डिजिटलीकरण पर चर्चा की।

मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट की कल से परीक्षा,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा

राज्य

मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट की कल से परीक्षा,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा

मध्यप्रदेश में मोहन यादव के मंत्रिमंडल का परफॉर्मेंस टेस्ट शुरू, पास-फेल पर मंत्रिमंडल विस्तार का निर्णय।

मुनस्यारी के पास अनियंत्रित होकर टैक्सी खाई में गिरी, 1 की मौत, 5 घायल!

राज्य

मुनस्यारी के पास अनियंत्रित होकर टैक्सी खाई में गिरी, 1 की मौत, 5 घायल!

A serious taxi accident occurred in Munsyari, Pithoragarh district, resulting in one death and five injuries. The taxi lost control and fell into a ravine.

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया भूमिपूजन

राज्य

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया भूमिपूजन

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमिपूजन हुआ। इसकी लागत 393 करोड़ होगी और दिसंबर 2027 तक पूरा होने की संभावना है।

भोपाल के लक्ष्मी टॉकीज के पास लगी आग, फल के ठेले जले; MLA ने मौजूद रहकर बुझवाई

राज्य

भोपाल के लक्ष्मी टॉकीज के पास लगी आग, फल के ठेले जले; MLA ने मौजूद रहकर बुझवाई

राजधानी भोपाल के लक्ष्मी टॉकीज सराए में आग लगने से फल के ठेले जल गए, विधायक आतिफ अकील ने मौके पर पहुंच कर आग बुझवाई।