मुनस्यारी के पास अनियंत्रित होकर टैक्सी खाई में गिरी, 1 की मौत, 5 घायल!

Deadly Taxi Crash in Munsyari

मुनस्यारी के पास अनियंत्रित होकर टैक्सी खाई में गिरी, 1 की मौत, 5 घायल!

A serious taxi accident occurred in Munsyari, Pithoragarh district, resulting in one death and five injuries. The taxi lost control and fell into a ravine.

मुनस्यारी के पास अनियंत्रित होकर टैक्सी खाई में गिरी 1 की मौत 5 घायल

मुनस्यारी के पास अनियंत्रित होकर टैक्सी खाई में गिरी, 1 की मौत, 5 घायल! |

Munsyari Taxi Accident: पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में आज सुबह एक गंभीर हादसा हो गया। एक टैक्सी हरकोट बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 1 की मौत हो गई। वहीं 5 घायल बताए जा रहे हैं। 

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के मुताबिक 16 मई यानी की आज सुबह मुनस्यारी की ओर जा रही टैक्सी संख्या यूके  05-टीए 5586  सुबह करीब 10 बजे हरकोट बैंट के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गया। इससे इलाके में चीख-पुकार मच गई। आस पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। नगर पंचायंत अध्यक्ष घायलों को हॉस्पिटल लेकर गए।

मृतक की पहचान 

मृतक की पहचान  70 वर्षीय नेत्र सिंह राणा के रुप में की गई, जो कि बला गांव निवासी है। बताया जा रहा है कि, मृतक रिटायर्ड सैनिक थे। वो मुनस्यारी कैंटीन में सामान लाने जा रहे थे। वहीं  5 लोग घायल प्रताप सिंह, हरीश सिंह, यमुना देवी, ममता और चालक चंचल सिंह कोरंगा है।  ये भी बला गांव के रहने वाले हैं।

सुरक्षा के इंतजाम पर खड़े सवाल

पिथौरागढ़ के थल-मुनस्यारी रोड पर हरकोट बैंड के पास हुआ टैक्सी हादसा अब सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। दुर्घटनास्थल का जायजा लेने के बाद यह साफ हुआ है कि वहां सड़क किनारे सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। सड़क के इस मोड़ पर पहले भी हादसों का खतरा होने के बावजूद मौके पर न तो क्रैश बैरियर लगाए गए थे और न ही पैरापिट का निर्माण किया गया था।


 

संबंधित सामग्री

NEET: सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर

राज्य

NEET: सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर

मध्य प्रदेश में NEET परीक्षा के लिए व्यापक तैयारियां जारी हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हो।

PM के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर केंद्रित सम्मेलन, CM डॉ यादव नेकी अध्यक्षता

राज्य

PM के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर केंद्रित सम्मेलन, CM डॉ यादव नेकी अध्यक्षता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा के लिए प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें कई नवाचारों और शिक्षा नीति में सुधारों की चर्चा हुई।

पंजाब चुनाव 2027: अबोहर रैली में हरियाणा CM सैनी का बड़ा दावा, बोले- “राज्य में बनेगी भाजपा सरकार”

राज्य

पंजाब चुनाव 2027: अबोहर रैली में हरियाणा CM सैनी का बड़ा दावा, बोले- “राज्य में बनेगी भाजपा सरकार”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों की आलोचना की और 2027 में भाजपा की सत्ता में आने की संभावना व्यक्त की।

डिंपल यादव ने CM धामी को लिखा पत्र, अंकिता भंडारी हत्याकांड में त्वरित न्याय की मांग

राज्य

डिंपल यादव ने CM धामी को लिखा पत्र, अंकिता भंडारी हत्याकांड में त्वरित न्याय की मांग

सांसद डिंपल यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने और दोषियों को शीघ्र दंड दिलाने की मांग की।

IND Vs AFG 1st ODI:  पहले वनडे में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बारिश की वजह से मैच में हुई देरी

खेल

IND Vs AFG 1st ODI: पहले वनडे में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बारिश की वजह से मैच में हुई देरी

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच धर्मशाला में बारिश की वजह से देरी से शुरू होगा। विराट कोहली और हार्दिक पंड्या चोटिल होने की वजह से खेल से बाहर।