उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया भूमिपूजन

गोरखपुर क्रिकेट स्टेडियम निर्माण

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया भूमिपूजन

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमिपूजन हुआ। इसकी लागत 393 करोड़ होगी और दिसंबर 2027 तक पूरा होने की संभावना है।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया भूमिपूजन

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ सीएम योगी ने अत्याधुनिक ‘गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम’ (Gorakhpur International Cricket Stadium) प्रथम चरण का भूमिपूजन और शिलान्यास किया. बेलीपार क्षेत्र में करीब 393 करोड़ की लागत से क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा. बता दें कि स्टेडियम की दर्शक क्षमता है कुल 30 हजार होगी. स्टेडियम में 7 प्लेइंग पिच, 4 प्रैक्टिस पिच भी होगी.

दिसंबर 2027 तक पूरा हो जाएगा काम

जानकारी के अनुसार इस स्टेडियम निर्माण के लिए पेट्रोलियम कंपनियां अपने सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) फंड से 100 करोड़ रुपये देंगी. और ये स्टेडियम शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर गोरखपुर-वाराणसी हाईवे के पास तालनौर में बनाया जाएगा. इसका काम दिसंबर 2027 तक पूरा हो जाएगा। 

विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रही

योगी ने अपने संबोधन में कहा ‘आज गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (प्रथम चरण) का भूमि पूजन एवं शिलान्यास पूर्वी उत्तर प्रदेश के नौजवानों और आने वाली पीढ़ियों के लिए खेलकूद गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण दिन है.’ पीएम नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप खेल क्षेत्र में हमारा युवा अपने सामर्थ्य के साथ आगे बढ़ रहा है. ऐसे में उसे आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है. उत्तर प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में प्रदेश में विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रही है.

सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे

सीएम योगी ने आगे कहा कि अब तक हम 534 खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति दे चुके हैं और 500 खिलाड़ियों की नई भर्ती भी पुनः निकाली गई है.  ओलंपिक, एशियाड, कॉमनवेल्थ गेम्स, वर्ल्ड चैंपियनशिप और नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं.

संबंधित सामग्री

CM योगी ने आजमगढ़ में 955.40 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

राज्य

CM योगी ने आजमगढ़ में 955.40 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए क्षेत्रीय विकास और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने की बात कही।

CM योगी ने यूपी को स्टार्टअप हब बनाने के लिए नई नीति की घोषणा की

राज्य

CM योगी ने यूपी को स्टार्टअप हब बनाने के लिए नई नीति की घोषणा की

उत्तर प्रदेश की नई स्टार्टअप नीति-2026 के तहत, यूपी को उभरती तकनीकों में अग्रणी बनाने के लिए विशेष प्रोत्साहन और सहयोग दिया जाएगा।

गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड: चौराहे का नाम रखा ''सूर्य चौक''

जुर्म गाथा

गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड: चौराहे का नाम रखा ''सूर्य चौक''

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान की याद में चौराहे का नाम ''सूर्य चौक'' के रूप में बदला गया, स्थानीय पार्षद ने प्रस्ताव रखा।

CM योगी ने शुरू किया प्रोजेक्ट गंगा, गांवों तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने की तैयारी

राज्य

CM योगी ने शुरू किया प्रोजेक्ट गंगा, गांवों तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने की तैयारी

मुख्यमंत्री योगी ने प्रोजेक्ट गंगा का शुभारंभ किया, जिसके तहत 20 लाख ग्रामीण घरों तक हाई-स्पीड इंटरनेट और डिजिटल सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य है।

सहजनवा की गलियों से उठ रही एक आवाज़ — “हमें अपना सेवक चाहिए, सिर्फ नेता नहीं”

राज्य

सहजनवा की गलियों से उठ रही एक आवाज़ — “हमें अपना सेवक चाहिए, सिर्फ नेता नहीं”

गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र में प्रशांत त्रिपाठी अपनी सामाजिक संवेदनशीलता और निरंतर संपर्क के लिए चर्चित हैं, जिससे उनका प्रभाव और समर्थन बढ़ रहा है।