Actor Bheem Vakani Passed Away: दिशा वकानी के पिता एक्टर भीम वकानी का हुआ निधन!

disha-vakani-father-actor-bheem-vakani-passed-away-at-84

Actor Bheem Vakani Passed Away: दिशा वकानी के पिता एक्टर भीम वकानी का हुआ निधन!

actor bheem vakani passed away दिशा वकानी के पिता एक्टर भीम वकानी का हुआ निधन

Actor Bheem Vakani Passed Away: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार निभा चुकीं जानी-मानी एक्ट्रेस दिशा वकानी के पिता एक्टर भीम वकानी का 84 साल की उम्र में 7 अप्रैल यानि की आज निधन हो गया। बताया जा रहा है, वो कुछ समय से बीमार थे।

बेटे ने की निधन की पुष्टि

एक मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए मयूर वकानी ने पिता के निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि- 'मेरे पिता को डेढ़ साल पहले लकवा (पैरालिसिस) हुआ था। कुछ समय पहले उन्हें निमोनिया भी हो गया था। वे अस्पताल में भर्ती थे और आज सुबह 8:30 बजे उनका निधन हो गया। आज ही उनका अंतिम संस्कार थलतेज श्मशान घाट में कर दिया गया।'

प्रोड्यूसर असित मोदी का बयान

सूत्रो के मुताबिक, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा कि- 'वो सालों से भीम वकानी को जानते थे। उन्होंने अपने बच्चों दिशा और मयूर के लिए बहुत कुछ किया। उनका मुझ पर आशीर्वाद था।' दिलीप जोशी का बयान

वहीं दिलीप जोशी ने कहा कि, 'भीम वकानी ने अपने बच्चों को एक्टिंग फील्ड में आने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने खुद दिशा को मुंबई भेजा था, जो एक बड़ा फैसला था। उन्होंने संजय गोराडिया समेत कई फिल्ममेकर्स के साथ काम किया।'

भीम वकानी ने शाहरुख और आमिर के साथ किया काम

दिशा वकानी के पिता भीम वकानी सीनियर एक्टर हैं। उन्होंने आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर की ऑस्कर-नॉमनेटेड फिल्म 'लगान' में उन्होंने काजी साहब का छोटा किरदार निभाया था। इसके अलावा वो शाहरुख खान की फिल्म स्वेदश और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म लज्जा में भी काम किया।

भीम वकानी बेटी दिशा वकानी के साथ तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी कैमियो करते नजर आ चुके हैं। उन्होंने सीरियल में जेठालाल के पिता चंपकलाल के दोस्त मावजी छेड़ा का किरदार निभाया था।

  Also Read- Salman Support Rajpal After Insult: अवॉर्ड शो में राजपाल का उड़ा मजाक, सपोर्ट में आए भाईजान!

संबंधित सामग्री

भोपाल हैकथॉन 2026: GOG ने जीते अनेक शीर्ष पुरस्कार

राज्य

भोपाल हैकथॉन 2026: GOG ने जीते अनेक शीर्ष पुरस्कार

भोपाल के हैकथॉन 2026 में गीक्स ऑफ गुरुकुल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई शीर्ष पुरस्कार जीते। प्रतियोगिता में 500 से अधिक टीमों का मुकाबला किया।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा NEET परीक्षा ऑनलाइन होगी

देश-विदेश

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा NEET परीक्षा ऑनलाइन होगी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ऐलान किया है कि अगले साल से NEET परीक्षा ऑनलाइन होगी, जिससे पेपर लीक जैसी समस्याओं से निपटा जा सके।

NEET-UG: सीबीआई ने मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी को किया गिरफ्तार, परीक्षा प्रक्रिया में शामिल था पूर्व शिक्षक

देश-विदेश

NEET-UG: सीबीआई ने मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी को किया गिरफ्तार, परीक्षा प्रक्रिया में शामिल था पूर्व शिक्षक

सीबीआई ने नीट यूजी 2026 के पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक सात गिरफ्तारियां हुई हैं।

हाई कोर्ट के फैसले से सीएम डॉ. यादव गदगद, कहा- यह क्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत का सम्मान 

राज्य

हाई कोर्ट के फैसले से सीएम डॉ. यादव गदगद, कहा- यह क्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत का सम्मान 

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने धार की भोजशाला को मां वाग्देवी का मंदिर मानते हुए ASI को इसका संरक्षण सौंपा है। हिंदू पक्ष को पूजा का अधिकार मिला, मुस्लिम पक्ष को वैकल्पिक स्थल का विकल्प दिया गया।

दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों के लिए 2 दिन वर्क फ्रॉम होम का आदेश

देश-विदेश

दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों के लिए 2 दिन वर्क फ्रॉम होम का आदेश

दिल्ली सरकार ने प्रधानमंत्री की अपील पर सरकारी और निजी क्षेत्र में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था की घोषणा की है।