VIP काफिले से दूरी, EV कार से निकले राजस्थान CM भजनलाल शर्मा; सादगी और बचत का दिया बड़ा संदेश

राजस्थान सीएम ने चुना इलेक्ट्रिक वाहन

VIP काफिले से दूरी, EV कार से निकले राजस्थान CM भजनलाल शर्मा; सादगी और बचत का दिया बड़ा संदेश

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इलेक्ट्रिक वाहन के उपयोग से ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता का संकेत दिया।

vip काफिले से दूरी ev कार से निकले राजस्थान cm भजनलाल शर्मा सादगी और बचत का दिया बड़ा संदेश

VIP काफिले से दूरी, EV कार से निकले राजस्थान CM भजनलाल शर्मा; सादगी और बचत का दिया बड़ा संदेश | None

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को ऐसा कदम उठाया, जिसने राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा छेड़ दी। आमतौर पर भारी-भरकम सुरक्षा और लंबी गाड़ियों के काफिले के साथ चलने वाले मुख्यमंत्री इस बार इलेक्ट्रिक वाहन (EV) से सफर करते नजर आए। खास बात यह रही कि उन्होंने न केवल पेट्रोल-डीजल वाली पारंपरिक गाड़ी को छोड़ा, बल्कि वीआईपी अंदाज से हटकर ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठकर यात्रा की। मुख्यमंत्री का यह अंदाज लोगों को सादगी, बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता दिखाई दिया।

सीएम भजनलाल शर्मा

एनर्जी कॉन्क्लेव में ‘ग्रीन’ अंदाज में पहुंचे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर के एक होटल में आयोजित एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने पहुंचे थे। आमतौर पर मुख्यमंत्री का काफिला कई सुरक्षा वाहनों के साथ निकलता है, लेकिन इस बार तस्वीर बिल्कुल अलग थी। उन्होंने इलेक्ट्रिक कार से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचकर ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संकेत दिया।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री का यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सादगी और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील के अनुरूप माना जा रहा है। मुख्यमंत्री पहले भी सरकारी खर्चों में कटौती और अनावश्यक दिखावे से बचने के संकेत देते रहे हैं।

पहले भी दे चुके हैं सादगी के संकेत

मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद से ही भजनलाल शर्मा प्रशासनिक फिजूलखर्ची कम करने पर जोर देते रहे हैं। उन्होंने पहले ही अपने काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाने के निर्देश दिए थे। साथ ही, आम जनता को ट्रैफिक जाम और सुरक्षा व्यवस्था से होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया था।

इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री मंत्रियों और अधिकारियों से भी सरकारी कार्यक्रमों में सादगी बरतने और वाहनों के सीमित उपयोग की अपील कर चुके हैं।

ऊर्जा संरक्षण पर दिया जोर

सीएम भजनलाल शर्मा का काफिला

एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ती ईंधन खपत और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए अब इलेक्ट्रिक वाहनों और रिन्यूएबल एनर्जी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार और जनप्रतिनिधि खुद उदाहरण पेश करेंगे, तभी समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।

सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

मुख्यमंत्री के EV कार से सफर करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। कई लोगों ने इसे बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों के बीच एक मजबूत संदेश बताया, जबकि कुछ ने इसे भविष्य की राजनीति और ‘ग्रीन गवर्नेंस’ की ओर बढ़ता कदम माना। मुख्यमंत्री की इस पहल को आम जनता के बीच सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

संबंधित सामग्री

हथियारों की जांच के दौरान चली गोली,  हेड कॉन्स्टेबल के सिर के आर-पार!

राज्य

हथियारों की जांच के दौरान चली गोली, हेड कॉन्स्टेबल के सिर के आर-पार!

A head constable was critically injured by an accidental gunshot while inspecting weapons at Mundawar station in Rajasthan. He is currently under critical medical care.

यूपी में आंधी-बारिश से अबतक 111 मौतें, देश के कई राज्यों में रेड अलर्ट!, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइडरी

देश-विदेश

यूपी में आंधी-बारिश से अबतक 111 मौतें, देश के कई राज्यों में रेड अलर्ट!, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइडरी

यूपी में आंधी-बारिश से 111 लोगों की मौत हो गई। वहीं देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। महाराष्ट्र, राजस्थान और यूपी में तापमान 45°C के पार पहुंचा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन,निगम अध्यक्ष सौभाग्य सिंह को कारण बताओ नोटिस

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन,निगम अध्यक्ष सौभाग्य सिंह को कारण बताओ नोटिस

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सौभाग्य सिंह के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार निरस्त किए, वाहन रैली के चलते अनुशासनहीनता का मामला।

Student Suicide News: 17 वर्षीय स्टूडेंट ने किया सुसाइड

राज्य

Student Suicide News: 17 वर्षीय स्टूडेंट ने किया सुसाइड

A minor boy in Tonk, Rajasthan, hung himself without leaving a suicide note. His mother claims he was troubled by a forced conversion demand from his girlfriend's family.

 मुख्यमंत्री भजनलाल का जालोर दौरा, गांव में लगाई चौपाल, खाया खाना

राज्य

मुख्यमंत्री भजनलाल का जालोर दौरा, गांव में लगाई चौपाल, खाया खाना

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालोर दौरे पर पंसेरी गांव में ग्रामीणों से चर्चा की और विकास योजनाओं पर बल दिया।