Varun Tej baby boy: कोनिडेला परिवार में गूंजी किलकारियां, वरुण तेज और लावण्या के...

konidela-family-varun-tej-lavanya-tripathi-baby-boy

Varun Tej baby boy: कोनिडेला परिवार में गूंजी किलकारियां, वरुण तेज और लावण्या के घर आया नन्हा मेहमान!

varun tej baby boy कोनिडेला परिवार में गूंजी किलकारियां वरुण तेज और लावण्या के घर आया नन्हा मेहमान

Coolie OTT Release: Rajinikanth की ब्लॉकबस्टर फिल्म, जानिए किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम और कब?

एक्टर वरुण और लावण्या ने शेयर की पहली तस्वीर...

वरुण तेज ने भी अपने इंस्टाग्राम पर ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की, जिसमें लावण्या बेटे को गोद में लिए दिखाई दे रही हैं। वरुण अपने बेटे के माथे को प्यार से चूमते नजर आए। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा – “हमारा छोटा सा शहजादा – 10.09.2025।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varun Tej Konidela (@varunkonidela7)

चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर तस्वीर की शेयर कर दी बधाई...

एक्टर चिरंजीवी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वे अपने भतीजे के नवजात शिशु को गोद में लिए नजर आए। तस्वीर में वरुण तेज अपने बेटे को देखकर मुस्कुरा रहे थे। और उन्होंने वरुण और लावण्या को पैरेंट्स बनने की शुभकामनाएं देते हुए कैप्शन में लिखा - “कोनिडेला परिवार में तुम्हारा स्वागत है! वरुण तेज और लावण्या को माता-पिता बनने की ढेरों बधाई। नागाबाबू और पद्मजा को दादा-दादी बनने की शुभकामनाएं। यह नन्हा परी हमेशा खुशहाल और स्वस्थ रहे।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chiranjeevi Konidela (@chiranjeevikonidela)

राम चरण और उपासना ने दी शुभकामनाएं

राम चरण ने X पर बधाई देते हुए लिखा – “आपके प्यारे बच्चे के जन्म पर ढेर सारी बधाई। आपका बच्चा आप दोनों और पूरे परिवार के लिए खुशी लेकर आए।” वहीं, उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी ने भी इंस्टाग्राम पर दिल वाले इमोजी के साथ बधाई दी।

फिल्म इंडस्ट्री से कई लोगों ने दी बधाइयां...

वरुण और लावण्या को बधाई देने वालों में श्रिया सरन, सामंथा, रकुल प्रीत सिंह, संदीप किशन और रेजिना कैसेंड्रा भी शामिल रहे। सबने प्यार और दुआएं दीं।

2023 में हुई थी शादी...

वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी ने 1 नवंबर 2023 को इटली के टस्कनी में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इसी साल मई में वरुण ने सोशल मीडिया पर पत्नी के प्रेग्नेंट होने की खबर शेयर की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varun Tej Konidela (@varunkonidela7)

कपल का फिल्मी करियर...

वरुण तेज ने 2014 में फिल्म ‘मुखुंडा’ से डेब्यू किया। उनकी हिट फिल्मों में ‘ठोली प्रेम’ (2018), ‘गड्डलकोंडा गणेश’ (2019), ‘F2’ (2019) और ‘F3’ (2022) शामिल हैं। लावण्या त्रिपाठी ने 2012 में ‘अंदाला रक्षसी’ से शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘श्रीरास्तु शुभमस्तु’, ‘अर्जुन सुरावरम’, ‘A1 एक्सप्रेस’ जैसी फिल्मों और हाल की वेब सीरीज ‘पुलि मेका’ (2023) व ‘मिस परफेक्ट’ (2024) में काम किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varun Tej Konidela (@varunkonidela7)

ऑन-स्क्रीन साथ काम कर चुके हैं वरुण और लावण्या...

दोनों ने पहली बार फिल्म ‘मिस्टर’ (2017) में साथ काम किया था। इसके बाद ‘अंतरिक्षम 9000 KMPH’ (2018) में भी ये जोड़ी नजर आई थी।

संबंधित सामग्री

भोपाल हैकथॉन 2026: GOG ने जीते अनेक शीर्ष पुरस्कार

राज्य

भोपाल हैकथॉन 2026: GOG ने जीते अनेक शीर्ष पुरस्कार

भोपाल के हैकथॉन 2026 में गीक्स ऑफ गुरुकुल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई शीर्ष पुरस्कार जीते। प्रतियोगिता में 500 से अधिक टीमों का मुकाबला किया।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा NEET परीक्षा ऑनलाइन होगी

देश-विदेश

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा NEET परीक्षा ऑनलाइन होगी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ऐलान किया है कि अगले साल से NEET परीक्षा ऑनलाइन होगी, जिससे पेपर लीक जैसी समस्याओं से निपटा जा सके।

NEET-UG: सीबीआई ने मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी को किया गिरफ्तार, परीक्षा प्रक्रिया में शामिल था पूर्व शिक्षक

देश-विदेश

NEET-UG: सीबीआई ने मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी को किया गिरफ्तार, परीक्षा प्रक्रिया में शामिल था पूर्व शिक्षक

सीबीआई ने नीट यूजी 2026 के पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक सात गिरफ्तारियां हुई हैं।

हाई कोर्ट के फैसले से सीएम डॉ. यादव गदगद, कहा- यह क्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत का सम्मान 

राज्य

हाई कोर्ट के फैसले से सीएम डॉ. यादव गदगद, कहा- यह क्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत का सम्मान 

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने धार की भोजशाला को मां वाग्देवी का मंदिर मानते हुए ASI को इसका संरक्षण सौंपा है। हिंदू पक्ष को पूजा का अधिकार मिला, मुस्लिम पक्ष को वैकल्पिक स्थल का विकल्प दिया गया।

दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों के लिए 2 दिन वर्क फ्रॉम होम का आदेश

देश-विदेश

दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों के लिए 2 दिन वर्क फ्रॉम होम का आदेश

दिल्ली सरकार ने प्रधानमंत्री की अपील पर सरकारी और निजी क्षेत्र में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था की घोषणा की है।