Mardaani 3 Publicity Stunt Controversy: पब्लिसिटी स्टंट करना पड़ा भारी, मर्दानी ...

mardaani-3-publicity-stunt-controversy-update

Mardaani 3 Publicity Stunt Controversy: पब्लिसिटी स्टंट करना पड़ा भारी, मर्दानी 3 के मेकर्स ने दी सफाई!

mardaani 3 publicity stunt controversy पब्लिसिटी स्टंट करना पड़ा भारी मर्दानी 3 के मेकर्स ने दी सफाई

Mardaani 3 Publicity Stunt Controversy: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस में 30 जनवरी रिलीज हो चुकी है। लेकिन फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही वो चर्चा में बनी हुई है। लेकिन फिल्म पॉपुलैरिटी की वजह से नहीं बल्कि उस पर पब्लिसिटी स्टंट करने के आरोप लगाए गए है, इस वजह से यह फिल्म विवादों में घिर गई है। ऐसे में फिल्म की ओर से सफाई दी गई है।

दरअसल, कुछ दिनों पहले दिल्ली से खबर आई थी की वहां करीब 800 लोग लापता हो चुके है, जिसमें 300 लड़कियां भी शामिल हैं। इसी बीच मर्दानी 3 रिलीज हुई, जिसमें लड़कियों की लापता होने का कॉन्सेप्ट दिखाया गया है।

यशराज फिल्म्स पर लगे आरोप

फिल्म आने के बाद से दिल्ली में गायब 800 लोगों और लापता लड़कियों के कनेक्शन से जोड़ी जाने लगी। लोग दावा कर रहें है कि यशराज फिल्म्स ने फिल्म मर्दानी 3 को प्रमोट करने के लिए लड़कियों के गायब होने की झूठी खबरों को न्यूज चैनलों में चलवाया गया है।

कहा गया है कि- 'कुछ मीडिया एजेंसियों को पैसे देकर लड़कियों के लापता होने की खबरें चलवाईं गई, जिसे देखकर दूसरी मीडिया कंपनियों ने भी यह खबर चलाई। इससे दिल्ली में सनसनी फैल गई। इसके बाद मर्दानी 3 रिलीज हुई, इसमें लड़कियों के गायब होने उनका रेस्क्यू करने की कहानी दिखाई गई।

दिल्ली पुलिस का दावा

दिल्ली पुलिस ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से जांच के बाद एक स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें लिखा कि-

"कुछ सुरागों का पीछा करने के बाद हमें पता चला कि दिल्ली में लड़कियों के लापता होने में अचानक बढ़ोतरी को लेकर फैलाया जा रहा हंगामा पैसों के बदले किए गए प्रचार के जरिये बढ़ाया जा रहा है। दहशत फैलाकर मुनाफा कमाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

दावो को यशराज फिल्म्स ने किया खारिज

जानकारी के मुताबिक, इन सभी दावों को खारिज करते हुए यशराज फिल्म्स के स्पोक्सपर्सन ने स्क्रीन से बातचीत में कहा कि, "यशराज फिल्म्स 50 साल पुरानी कंपनी है, जो नैतिकता और ट्रांसपेरेंट मूल सिद्धांतों पर चलती है। और उन्हीं के अनुसार काम करती है। सोशल मीडिया पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, हम उसका खंडन करते हैं। मर्दानी 3 के प्रमोशन के लिए एक संवेदनशील मुद्दे को जानबूझकर सनसनीखेज बनाया गया, लेकिन ऐसा नहीं है। हम इसका खंडन करते हैं। हमें अपनी एथॉरिटी और संस्थाओं पर पूरा यकीन है कि वो समय आने पर सभी फैक्ट्स और सच्चाई को सामने ले आएंगे।"

संबंधित सामग्री

Alfa के धमदार ट्रेलर में सर्वरी- आलिया का दिखा खौफनाक रुप, अनिल कपूर-ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

मनोरंजन

Alfa के धमदार ट्रेलर में सर्वरी- आलिया का दिखा खौफनाक रुप, अनिल कपूर-ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

बॉलीवुड की आगामी फिल्म 'अल्फा' के ट्रेलर में आलिया भट्ट, बॉबी देओल के दमदार प्रदर्शन के साथ अनिल कपूर और ऋतिक रोशन की झलक देखने को मिली।

NEET-UG 2026: निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा के लिए MP पुलिस अलर्ट, 38 साइबर कमांडो रहेंगे सक्रिय

राज्य

NEET-UG 2026: निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा के लिए MP पुलिस अलर्ट, 38 साइबर कमांडो रहेंगे सक्रिय

NEET-UG 2026 के लिए मध्यप्रदेश पुलिस ने परीक्षाओं की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत योजनाएं बनाई हैं।

एक्ट्रेस संचिता उगले की  व्हाट्सएप चैट आईं सामने, पता चली सुसाइड की वजह

मनोरंजन

एक्ट्रेस संचिता उगले की व्हाट्सएप चैट आईं सामने, पता चली सुसाइड की वजह

संचिता उगले ने 14 जून को आत्महत्या कर ली थी। उनकी व्हाट्सएप चैट से पता चला कि वे मानसिक तनाव में थीं और उन्हें अपने करियर को लेकर चिंता थी।

Alfa के धमदार ट्रेलर में सर्वरी- आलिया का दिखा खौफनाक रुप, अनिल कपूर-ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

मनोरंजन

Alfa के धमदार ट्रेलर में सर्वरी- आलिया का दिखा खौफनाक रुप, अनिल कपूर-ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

बॉलीवुड की आगामी फिल्म 'अल्फा' के ट्रेलर में आलिया भट्ट, बॉबी देओल के दमदार प्रदर्शन के साथ अनिल कपूर और ऋतिक रोशन की झलक देखने को मिली।

गुजरात में भीषण सड़क हादसा: 6 की मौत, 31 घायल, बांसवाड़ा से सूरत जा रही बस ट्रक से टकराई

देश-विदेश

गुजरात में भीषण सड़क हादसा: 6 की मौत, 31 घायल, बांसवाड़ा से सूरत जा रही बस ट्रक से टकराई

गुजरात के वडोदरा में एक लग्जरी स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई और 31 यात्री घायल हो गए। हादसा कोटांबी स्टेडियम के पास हुआ।