RBI Repo Rate: क्या आपने भी लोन ले रखा है? ये खबर उनके लिए ज़रूरी है

rbi-repo-rate-unchanged-emi-latest-update-loan-interest-2025

RBI Repo Rate: क्या आपने भी लोन ले रखा है? ये खबर उनके लिए ज़रूरी है

rbi repo rate क्या आपने भी लोन ले रखा है ये खबर उनके लिए ज़रूरी है

 EMI नहीं बढ़ेगी! RBI ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव   

कल्पना कीजिए, आपने नया घर लिया है, या फिर कोई कार, और हर महीने एक मोटी EMI भरनी पड़ती है। ऐसे में अगर बैंक कह दे कि EMI और बढ़ेगी, तो दिल बैठ जाता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। rbi-repo-rate-unchanged emi-latest-update loan-interest-2025 भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 6 अगस्त 2025 को जो फैसला लिया, वो लाखों लोन लेने वालों के लिए थोड़ी राहत भरी सांस जैसा है। रेपो रेट 5.5% पर जस की तस रखी गई है। यानी बैंक आपके लोन की EMI बढ़ाने नहीं जा रहे।

रेपो रेट क्या होता है और क्यों सबको इसकी चिंता होती है?

बहुत आसान भाषा में कहें, तो रेपो रेट वह दर है जिस पर RBI बैंकों को कर्ज देता है। जब ये दर घटती है, तो बैंक भी सस्ते ब्याज पर लोन देते हैं घर, कार, बिज़नेस, हर चीज़ के लोन सस्ते हो जाते हैं। और जब ये दर बढ़ती है, तो आम आदमी की जेब पर असर पड़ता है। इसलिए जब भी RBI रेपो रेट में बदलाव करता है, पूरा देश सांसें थामकर सुनता है। 

 इस साल की RBI की चाल: 3 बार रेट कट, अब स्थिरता

RBI ने इस साल:
  • फरवरी में: 6.5% से घटाकर 6.25% किया
  • अप्रैल में: 0.25% की और कटौती
  • जून में: 0.50% की बड़ी राहत देकर 5.5% पर लाया
तीन कटौती के बाद अब स्थिरता का फैसला, यानी पिछले कुछ महीनों में 1% की कटौती के बाद अब RBI ने "रुकने" का निर्णय लिया।

 गवर्नर का बयान: “त्योहारी सीजन और अनिश्चितता को देखकर फैसला”

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि:
“ग्लोबल ट्रेड में चुनौतियां हैं, लेकिन मानसून बेहतर है और त्योहारों का मौसम नज़दीक है। ऐसे में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। इसलिए दरों को स्थिर रखा गया।”
सीधा मतलब: अभी फिलहाल ब्याज दरों से छेड़छाड़ नहीं, ताकि त्योहारी सीजन में आर्थिक पहिए को गति मिलती रहे।

 RBI आखिर रेपो रेट बदलता क्यों है?

जब महंगाई बढ़ती है, तो RBI रेपो रेट बढ़ाकर बाजार में पैसों की आवक कम करता है। इससे मांग घटती है और महंगाई पर कंट्रोल आता है। लेकिन जब इकोनॉमी सुस्त होती है, जैसे कोविड के बाद हुआ था, तो रेपो रेट घटाकर लोन को सस्ता बनाया जाता है, ताकि लोग खर्च करें, बिज़नेस आगे बढ़ें और रोजगार बढ़े। रेपो रेट = RBI का आर्थिक इलाज़ का सबसे मजबूत हथियार। rbi rule

हर दो महीने में होती है ये बड़ी मीटिंग

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) 6 सदस्यों की होती है 3 RBI के प्रतिनिधि, 3 केंद्र सरकार द्वारा नामित विशेषज्ञ है. ये कमेटी हर दो महीने में बैठती है और देश की आर्थिक दिशा तय करती है। इस वित्तीय वर्ष (2025-26) में 6 मीटिंग्स तय की गई हैं। यह अगस्त की दूसरी मीटिंग थी। इससे पहले अप्रैल और जून में बैठक हो चुकी है।

तो EMI नहीं बढ़ेगी लेकिन राहत कितनी स्थायी है?

सवाल अब ये है कि आगे क्या? त्योहारी सीजन में अगर महंगाई काबू में रही, और ग्लोबल अस्थिरता ना बढ़ी, तो संभव है RBI और राहत दे। लेकिन अगर कोई झटका लगा अंतरराष्ट्रीय तेल दाम बढ़े, या घरेलू मांग बहुत तेज़ हुई तो RBI को फिर से रेपो रेट बढ़ानी पड़ सकती है। मतलब EMI राहत अभी स्थायी नहीं लेकिन फिलहाल चैन की सांस लें।

जानिए आपके बजट पर इसका क्या असर पड़ेगा? 

आपकी होम लोन या कार लोन की EMI फिलहाल वैसी ही रहेगी नए लोन लेने वालों को भी फायदा है, दरें कम बनी हुई हैं अगर फेस्टिव सीजन में लोन लेने की सोच रहे हैं, तो ये सही वक्त हो सकता है

संबंधित सामग्री

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

राज्य

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शिक्षक पर छात्रा को PhD कराने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगा, शिक्षक की सेवाएं समाप्त।

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

राज्य

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

राज्य

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्टेडियम में 650 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कई अन्य परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

राज्य

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

भोपाल में फायर डिपार्टमेंट ने कोचिंग सेंटर्स का सख्त निरीक्षण शुरू किया, 40 से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कई संस्थानों पर कार्रवाई की जा सकती है।

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

देश-विदेश

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

कोलकाता के तारातला इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढह गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग मलबे में दबे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।