सेंसेक्स 300 अंक उछला

सेंसेक्स 300 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के करीब; IT-फार्मा शेयरों में खरीदारी से बाजार गुलजार

भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी ने दिखाई तेजी। IT और फार्मा सेक्टर के शेयरों में बढ़ी खरीदारी। NSE IPO के आखिरी दिन पर भी नजर।

By : चंचल खेडकर
सेंसेक्स 300 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के करीब; IT-फार्मा शेयरों में खरीदारी से बाजार गुलजार

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 21 सितंबर को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा चढ़कर 74,700 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी करीब 50 अंक की बढ़त के साथ 23,400 के स्तर पर पहुंच गया है। शुरुआती कारोबार में IT, फार्मा और FMCG सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।

बाजार में इस तेजी के बीच निवेशकों की नजर NSE IPO पर भी बनी हुई है। इसके अलावा एशियाई बाजारों की मजबूती का असर भी घरेलू बाजार के सेंटीमेंट पर दिखाई दे रहा है।

NSE IPO का आज आखिरी दिन

देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज NSE के IPO का आज आखिरी दिन है। दो दिन में यह इश्यू 1.04 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।IPO का प्राइस बैंड ₹1,700 से ₹1,785 प्रति शेयर रखा गया है। इसका लॉट साइज 8 शेयरों का है। ऐसे में अपर प्राइस बैंड पर रिटेल निवेशकों को एक लॉट के लिए कम से कम ₹14,280 का निवेश करना होगा।

एशियाई बाजारों में भी तेजी

भारतीय बाजार के साथ एशिया के प्रमुख शेयर बाजारों में भी आज बढ़त देखने को मिल रही है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.60%, जापान का निक्केई 1.38% और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.68% ऊपर कारोबार कर रहा है।इससे भारतीय बाजार के शुरुआती सेंटीमेंट को भी सपोर्ट मिला है।

FII की बिकवाली, DII की खरीदारी

विदेशी निवेशकों की बिकवाली हालांकि अभी भी बाजार के लिए एक अहम फैक्टर बनी हुई है। पिछले 7 दिनों में FII/FPI ने ₹7,620 करोड़ के शेयर बेचे हैं। इसके उलट घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII ने इसी अवधि में ₹11,232 करोड़ की नेट खरीदारी की है।पिछले 30 दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो FII/FPI की नेट बिकवाली ₹17,087 करोड़ रही है, जबकि DII ने ₹60,118 करोड़ की खरीदारी की है।

शुक्रवार को भी निफ्टी में रही थी तेजी

इससे पहले शुक्रवार, 18 सितंबर को बाजार में मिला-जुला कारोबार हुआ था। सेंसेक्स 20 अंक गिरकर 74,295 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 76 अंक चढ़कर 23,346 पर बंद हुआ था।अब सोमवार के कारोबार में शुरुआती तेजी के बाद निवेशकों की नजर आगे बाजार की दिशा, सेक्टरवार खरीदारी और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर रहेगी।

संबंधित सामग्री

Market Outlook:शेयर बाजार में तीसरे दिन रिकवरी, अब 23,500 के पार टिकना अहम

Market Outlook:शेयर बाजार में तीसरे दिन रिकवरी, अब 23,500 के पार टिकना अहम

भारतीय शेयर बाजार में निफ्टी की रिकवरी तीसरे दिन भी जारी रही। आगामी कारोबारी सत्र में 23,500 का स्तर काफी महत्वपूर्ण रहेगा।

सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, 74,500 के पार; मेटल-फार्मा शेयरों में खरीदारी

सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, 74,500 के पार; मेटल-फार्मा शेयरों में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200 अंक बढ़कर 74,500 के पार। मेटल, फार्मा शेयरों में खरीदारी और एशियाई बाजारों से सपोर्ट।

100% टैरिफ और Fed की दर बढ़ोतरी का डर बेअसर, खुलते ही भागा बाजार

100% टैरिफ और Fed की दर बढ़ोतरी का डर बेअसर, खुलते ही भागा बाजार

अमेरिकी फेड रेट और रूस संबंधित टैरिफ के बावजूद, भारतीय शेयर बाजार ने दिखाई मजबूती। सेंसेक्स और निफ्टी ने दिखाई शुरुआती गिरावट के बाद तेजी।

शेयर बाजार में फिर लौटी रफ्तार, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा; निफ्टी 23,250 के पार

शेयर बाजार में फिर लौटी रफ्तार, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा; निफ्टी 23,250 के पार

मंगलवार की गिरावट के बाद, बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी गई। शेयर बाजार में खरीदारी, खासकर FMCG और ऑटो सेक्टर में बढ़ी।

गिरावट के बाद बाजार में बाउंसबैक: सेंसेक्स 400 अंक ऊपर, IT शेयर चमके

गिरावट के बाद बाजार में बाउंसबैक: सेंसेक्स 400 अंक ऊपर, IT शेयर चमके

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 75,200 पर पहुंचा, IT और ऑटो शेयरों में तेजी। विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर