घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी बटर नान

घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी सॉफ्ट बटर नान, बिना तंदूर तवे पर मिलेगी शानदार टेस्ट

जानें कैसे आप घर पर तवे का उपयोग करके रेस्टोरेंट जैसी मुलायम और फूली हुई बटर नान बना सकते हैं। बनाने की सही विधि और सामग्री की जानकारी शामिल है।

घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी सॉफ्ट बटर नान, बिना तंदूर तवे पर मिलेगी शानदार टेस्ट

अगर घर में शाही पनीर, दाल मखनी, कढ़ाई पनीर या चिकन करी बनी हो, तो उसके साथ गर्मागर्म बटर नान खाने का मजा ही अलग होता है। अक्सर लोगों को लगता है कि रेस्टोरेंट जैसी मुलायम और फूली हुई नान सिर्फ तंदूर में ही बन सकती है, लेकिन सही तकनीक अपनाकर आप साधारण तवे पर भी बिल्कुल वैसी ही सॉफ्ट और स्वादिष्ट बटर नान तैयार कर सकते हैं।

बनाने का तरिका.. 

बटर नान बनाने के लिए 2 कप मैदा, 2 बड़े चम्मच दही, 1 छोटा चम्मच चीनी, आधा छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, चौथाई छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, 1 बड़ा चम्मच तेल या घी, स्वादानुसार नमक और गुनगुने पानी की जरूरत होगी। ऊपर से लगाने के लिए मक्खन, बारीक कटा हरा धनिया और कलौंजी रखें।

3–4 घंटे तक रखने से नान और भी नरम बनती है

सबसे पहले मैदा में नमक, चीनी, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाएं। फिर दही और तेल डालकर गुनगुने पानी की मदद से मुलायम आटा गूंथ लें। आटा न ज्यादा सख्त हो और न बहुत ढीला। इसके बाद उस पर थोड़ा तेल लगाकर ढक दें और कम से कम 2 घंटे के लिए रख दें। ज्यादा समय मिलने पर 3–4 घंटे तक रखने से नान और भी नरम बनती है।

तैयार नान पर तुरंत मक्खन लगाएं

अब आटे की लोई बनाकर अंडाकार या गोल आकार में बेल लें। चाहें तो ऊपर से कलौंजी और हरा धनिया लगाकर हल्का दबा दें। नान की एक तरफ पानी लगाकर उसे गर्म लोहे के तवे पर चिपका दें। जब उस पर बुलबुले बनने लगें, तो तवे को उल्टा करके सीधी आंच पर रखें, जिससे नान ऊपर से भी अच्छी तरह सिक जाए और तंदूरी फ्लेवर आ जाए। तैयार नान पर तुरंत मक्खन लगाएं।

लोहे का मोटे तले वाला तवा इस्तेमाल करें

बेहतरीन नतीजों के लिए लोहे का मोटे तले वाला तवा इस्तेमाल करें। चाहें तो आटे में थोड़ा दूध मिलाकर नान को और भी मुलायम बना सकते हैं। तैयार बटर नान को शाही पनीर, दाल मखनी, पालक पनीर, चिकन करी या मटन मसाला के साथ गर्मागर्म परोसें और घर बैठे रेस्टोरेंट जैसा स्वाद लें।

संबंधित सामग्री

बहुत स्वादिष्ट लगते हैं दही कबाब तो इस रेसिपी को करें फॉलो …

बहुत स्वादिष्ट लगते हैं दही कबाब तो इस रेसिपी को करें फॉलो …

दही कबाब उत्तर भारतीय व्यंजनों का एक लोकप्रिय स्टार्टर है, जिसे गाढ़े दही, पनीर और मसालों से बनाया जाता है। यह खास मेहमाननवाजी के लिए उत्तम है।

घी में इन 2 चीजों को मिलाकर घर पर बनाएं नेचुरल लिप बाम,जानिए कैसे 

घी में इन 2 चीजों को मिलाकर घर पर बनाएं नेचुरल लिप बाम,जानिए कैसे 

होंठों की देखभाल के लिए घर पर घी, नारियल तेल, शहद और एसेंशियल ऑयल से लिप बाम बनाने का आसान तरीका बताया गया है.

स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे बनाएं नेचुरल रंगों से तिरंगा व्यंजन, स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ख्याल

स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे बनाएं नेचुरल रंगों से तिरंगा व्यंजन, स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ख्याल

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोग तिरंगे की प्रेरणा से व्यंजन बना रहे हैं, जिसमें कृत्रिम रंगों की जगह प्राकृतिक सामग्री का उपयोग हो रहा है।

सावन के व्रत में बनाएं साबूदाना रसमलाई, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का करेगा मन

सावन के व्रत में बनाएं साबूदाना रसमलाई, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का करेगा मन

सावन के महीने के व्रत के लिए एक नई रेसिपी, साबूदाना रसमलाई, जो स्वाद में क्रीमी और शाही है। जानिए इसकी आसान रेसिपी।

बालों के लिए वरदान से कम नहीं कढ़ी पत्ता तेल, यहां है आसान रेसिपी 

बालों के लिए वरदान से कम नहीं कढ़ी पत्ता तेल, यहां है आसान रेसिपी 

कढ़ी पत्ता तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद है, जिसमें प्रोटीन और विटामिन होते हैं। यह घर पर आसानी से बन सकता है और बालों को मजबूत बनाता है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026