कढ़ी पत्ता तेल के फायदे

बालों के लिए वरदान से कम नहीं कढ़ी पत्ता तेल, यहां है आसान रेसिपी 

कढ़ी पत्ता तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद है, जिसमें प्रोटीन और विटामिन होते हैं। यह घर पर आसानी से बन सकता है और बालों को मजबूत बनाता है।

By : सोनिया रायकवार
बालों के लिए वरदान से कम नहीं कढ़ी पत्ता तेल, यहां है आसान रेसिपी 

बाल खूबसूरती में चार चाँद लगा देते ही लेकिन हर दिन बढ़ता प्रदूषण, बिगड़ता खानपान और खराब होती जीवनशैली का सबसे ज्यादा असर बालों पर देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि हर दूसरा व्यक्ति बालों के झड़ने से परेशान है, फिर उसपर यह बरसात का मौसम इनपर सितम ढहा रहा है। इसके लिए आपको बाजार से महंगे सीरम नहीं, अच्छे तेल की जरूरत है जो बालों को जड़ों तक पोषण दे। इसके लिए कढ़ी पत्ता का तेल बड़ा फायदेमंद साबित हो सकता है। 

कढ़ी पत्ता तेल 

बालों को जड़ों से मजबूती देने और बढ़ाने के लिए कढ़ी पत्ता किसी मैजिक से कम नहीं। इसमें मौजूद प्रोटीन, आयरन, बीटा-कैरोटीन और विटामिन बालों को गहराई से पोषण देने में मदद करते हैं। सबसे अच्छी बात कि इस तेल को आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है, आइए जानते हैं घर पर बनाने की इसकी रेसिपी: 

सामग्री 

2 कप कढ़ी पत्ता 

2 बड़े चम्मच मेथी 

300 ग्राम नारियल तेल 

विधि 

तेल बनाने के लिए एक मिक्सर के जार में 2 कप कढ़ी पत्ता और 2 बड़े चम्मच मेथी डालें। 

इन्हें मिक्सी में बारीक पीस लेना है। चाहे तो इन्हें दरदरा भी पीसा जा सकता है क्योंकि तेल के लिए इसके पोषक तत्व ही चाहिए। 

अब एक बड़ी सी कड़ाही में 300 ग्राम नारियल का तेल डालना है। 

इसी तेल में मेथी और कढ़ी पत्ता का मिश्रण भी मिक्स कर देना है। 

ध्यान रहे कि गैस बिल्कुल धीमी रखनी है। 

तेल को कम से कम 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर गर्म करना है जिससे सामग्री का पोषण तेल में समा पाए। 

अगले स्टेप में चेक करें कि तेल के पत्ते अगर काले और क्रिस्पी हो गए हों तो समझें कि तेल लगभग तैयार है। 

गैस बंद करके तेल को ठंडा होने के लिए रख देना है। 

इसके बाद साफ सूती कपड़े या छलनी से तेल को छान लेना है। 

इसे कांच के कंटेनर में स्टोर करके रखें। 

आपका स्पेशल कढ़ी पत्ता तेल तैयार है। 

कैसे लगाएं?

इस तेल को हफ्ते में 2 बार लगाया जा सकता है। 

इसे शैंपू करने से एक घंटे पहले या रात में सोने से पहले लगाएं। 

जब भी लगाएं तो तेल को गुनगुना कर लें और उसके बाद हल्के हाथ से सिर की मालिश करें। 

इसके बाद हल्के माइल्ड शैंपू से धो लें। 

संबंधित सामग्री

रोज-रोज बालों को शैंपू से धोना चाहिए या नहीं? जानिए खास टिप्स

रोज-रोज बालों को शैंपू से धोना चाहिए या नहीं? जानिए खास टिप्स

बालों की देखभाल के लिए रोज शैंपू करना सही हो सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्कैल्प की साफ-सफाई बालों की सेहत के लिए जरूरी है।

सुबह नींद खुलते ही कमर और शरीर में महसूस होती है जकड़न? रोज करें ये आसान योगासन

सुबह नींद खुलते ही कमर और शरीर में महसूस होती है जकड़न? रोज करें ये आसान योगासन

सुबह की जकड़न को दूर करने के लिए योगासन बेहद उपयोगी हो सकते हैं। जानिए कैसे योग की मदद से आप दिन की शुरुआत सक्रिय और ताजगी भरी कर सकते हैं।

वर्षों पुरानी इच्छा भी होगी पूरी? श्राद्धपक्ष में नंदीकेश्वर शिव का नाम लेकर करें यह उपाय

वर्षों पुरानी इच्छा भी होगी पूरी? श्राद्धपक्ष में नंदीकेश्वर शिव का नाम लेकर करें यह उपाय

श्राद्धपक्ष के दौरान नंदीकेश्वर शिव की पूजा करने की परंपरा है, जिससे व्यक्ति की मनोकामना पूरी होने की मान्यता है।

नारियल पानी पीने के बाद बचे नारियल को फेंके नहीं, बनाएं तेल; जानें आसान विधि

नारियल पानी पीने के बाद बचे नारियल को फेंके नहीं, बनाएं तेल; जानें आसान विधि

जानें कैसे नारियल पानी पीने के बाद बचे नारियल से आसानी से घर पर ही नारियल तेल तैयार किया जा सकता है, जो बालों की देखभाल में मदद करता है।

केला सुबह खाएं या शाम को? जानिए किस समय खाना रहेगा बेहतर

केला सुबह खाएं या शाम को? जानिए किस समय खाना रहेगा बेहतर

केला खाने का कोई एक तय समय नहीं होता; यह व्यक्ति की दिनचर्या और स्वास्थ्य जरूरतों पर निर्भर करता है। सुबह और शाम, दोनों समय केला खाना फायदेमंद हो सकता है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर