मिलावटी हल्दी से हो सकती है गंभीर एलर्जी, ऐसे करें असली और नकली हल्दी की पहचान

Turmeric Purity Concerns

मिलावटी हल्दी से हो सकती है गंभीर एलर्जी, ऐसे करें असली और नकली हल्दी की पहचान

Recent cases in India highlight severe allergic reactions caused by adulterated turmeric used in weddings, urging a check on turmeric purity.

मिलावटी हल्दी से हो सकती है गंभीर एलर्जी ऐसे करें असली और नकली हल्दी की पहचान

मिलावटी हल्दी से हो सकती है गंभीर एलर्जी, ऐसे करें असली और नकली हल्दी की पहचान |

Checking the Purity of Turmeric: हल्दी एक ऐसा मसाला है, जो खाना बनाने से लेकर शादी के फंक्शन में इस्तेमाल किया जाता है। यह लगभग भारत की हर रसोई में मौजूद होता है। इसका इस्तेमाल सब्जी बनाने में किया जाता है। इसे विवाह समारोह में भी काफी शुभ माना जाता है। लेकिन ऐसे में ये जानना जरुरी है, हल्दी असली है या नहीं, क्योकि हाल हि में 2-3 केस ऐसे आएं, जहां दूल्हे और दुल्हन की हल्दी लगाने से हालत खराब हो गई। उनके चेहरे और होठों पर सूजन आ गई। 

इंदौर के एमवाए हॉस्पिटल में ऐसे 2-3 केस आ चुके हैं, वहां के डॉक्टरों ने मुताबिक, मरीजों में सांस लेने में तकलीफ, शरीर पर लाल चकत्ते, होंठ और चेहरे पर सूजन, कमजोरी और पूरे शरीर में एलर्जी जैसे लक्षण नजर आएं, ये सब हल्दी में मिले जहरीले केमिकल की वजह से हुआ है। 

 केस 1 

खरगोन की 21 वर्षीय राखी की हल्दी की रस्म चल रही थी, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हल्दी लगते ही उनके शरीर पर लाल चकत्ते उभर आए और चेहरे व होंठों पर भारी सूजन आ गई। जब राखी को सांस लेने में तकलीफ और घबराहट होने लगी, तो उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें इंदौर के एमवाई (MY) अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ डॉक्टरों ने इसे मिलावटी हल्दी से होने वाला 'सीवियर एलर्जिक रिएक्शन' बताया।

केस 2

एक अन्य मामले में 35 वर्षीय गोलू को हल्दी की रस्म के दौरान इमरजेंसी में अस्पताल ले जाना पड़ा। परिजनों ने गांव की दुकान से खुली और सस्ती हल्दी खरीदी थी। शरीर पर हल्दी लगने के कुछ ही देर बाद गोलू का चेहरा सूज गया और सांस फूलने लगी। जांच के बाद विशेषज्ञों ने पुष्टि की कि हल्दी में मौजूद घातक रसायनों (केमिकल्स) के कारण यह रिएक्शन हुआ था।

5 तरीकों से करें हल्दी की शुद्धता की जांच

अगर आप भी शादी या घरेलू उपयोग के लिए हल्दी खरीद रहे हैं, तो इन आसान टेस्ट से उसकी शुद्धता जरूर जांचें:

पानी का टेस्ट

एक गिलास पानी में चम्मच भर हल्दी डालें और उसे बिना हिलाए छोड़ दें। शुद्ध हल्दी धीरे-धीरे तली में बैठ जाएगी और पानी साफ रहेगा। यदि पानी तुरंत गहरा पीला हो जाए, तो समझ लें कि इसमें कृत्रिम रंग मिला है।

हथेली पर रगड़ें

थोड़ी सी हल्दी हथेली पर रगड़कर देखें। असली हल्दी की खुशबू सौम्य और प्राकृतिक होती है। यदि रंग हाथ पर बुरी तरह चिपक जाए और केमिकल जैसी गंध आए, तो वह नकली हो सकती है।

आयोडीन टेस्ट

हल्दी में स्टार्च की मिलावट जांचने के लिए उसमें आयोडीन की कुछ बूंदें डालें। यदि हल्दी का रंग नीला या बैंगनी हो जाए, तो उसमें मिलावट पक्की है।

चमक पर न जाएं

बहुत ज्यादा चमकीली पीली हल्दी अक्सर मिलावटी होती है। शुद्ध हल्दी का रंग हल्का और प्राकृतिक होता है, जबकि सिंथेटिक रंग वाली हल्दी जरूरत से ज्यादा चमकदार दिखती है।

FSSAI मार्क देखें
हमेशा भरोसेमंद ब्रांड की ही हल्दी खरीदें। पैकेट पर FSSAI का मार्क जरूर चेक करें। खुली और अत्यधिक सस्ती हल्दी खरीदने से बचें, क्योंकि इसमें लेड क्रोमेट जैसे खतरनाक रसायन हो सकते हैं।  

संबंधित सामग्री

PWD मंत्री के गृह जिले में भ्रष्टाचार की आशंका : निर्माणाधीन स्लैब भरभराकर गिरा, वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग

राज्य

PWD मंत्री के गृह जिले में भ्रष्टाचार की आशंका : निर्माणाधीन स्लैब भरभराकर गिरा, वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक PWD परियोजना के निर्माणाधीन स्लैब के ढहने की घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जिससे गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।

शादी के पहले घर में छाया मातम, 6 लोगों की हुई मौत!

जुर्म गाथा

शादी के पहले घर में छाया मातम, 6 लोगों की हुई मौत!

बदायूं जिले में बरेली-मथुरा हाईवे पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। दो ट्रैक्टरों की रेस के चलते 6 महिलाओं की मौत हो गई और कई घायल हुए।

यमुना का होगा पुनर्जीवीकरण, किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों में बनी सहमति

राज्य

यमुना का होगा पुनर्जीवीकरण, किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों में बनी सहमति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित बैठक में यमुना नदी पर किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर छह भारतीय राज्यों की सहमति बनी।

CM सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, किसानों और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

राज्य

CM सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, किसानों और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि और ग्रामीण विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

जैसलमेर में गोडावण चूजों का आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से हुआ जन्म!

राज्य

जैसलमेर में गोडावण चूजों का आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से हुआ जन्म!

राजस्थान के जैसलमेर में गोडावण चूजों के जन्म से गोडावण संरक्षण प्रोजेक्ट को बड़ी सफलता मिली है। आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से चूजों का जन्म हुआ।