Suji Health Benefits: स्वास्थ्य के लिए सूजी फायदेमंद या नुकसानदेह? जानिए एक्सपर्ट्स की राय...

suji-semolina-health-benefits-harm

Suji Health Benefits: स्वास्थ्य के लिए सूजी फायदेमंद या नुकसानदेह? जानिए एक्सपर्ट्स की राय...

suji health benefits स्वास्थ्य के लिए सूजी फायदेमंद या नुकसानदेह जानिए एक्सपर्ट्स की राय

Suji Health Benefits: भारतीय रसोई की लोकप्रिय वस्तु जो कि सबसे ज्यादा नाश्ता बनाने में इस्तेमाल की जाती है। वो है रवा जो खाने में हेल्दी होता है। इससे हलवा, इडली, उपमा, चीला, ढोकला और डोसा जैसी कई डिशेज बनाने में इसका उपयोग किया जाता है। ये सब खाने में बेहद टेस्टी और आसानी से तैयार होने वाली डिसेज हैं। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर को तुरंत ऊर्जा देने में मदद करता है। आइए जानते सूजी की बनी चीजे खाने के फायदों के बारें में... Read More: Haircuts For Thin Hair: पतले बाल से हैं परेशान, तो अपनाएं ये हेयर स्टाइल…

सूजी में पाए जाने वाले पोषक तत्व...

हेल्थलाइन के अनुसार 56 ग्राम सूजी में लगभग 198 कैलोरी, 40 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 7 ग्राम प्रोटीन, 7 प्रतिशत फाइबर, 41 प्रतिशत थायमिन, 36 प्रतिशत फोलेट, 29 प्रतिशत राइबोफ्लेविन, 8 प्रतिशत मैग्नीशियम और 13 प्रतिशत आयरन होता है। हालांकि पकाने के बाद कुछ न्यूट्रिएंट्स कम हो सकते हैं।

नाश्ते में सूजी खाने के फायदे...

सूत्रो के अनुसार, धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल की सीनियर डायटिशियन पायल बताती है कि अगर आप हफ्ते में दो-तीन बार सूजी की बनी डिसेज जैसे इडली, उपमा या चीला खाते हैं, तो इससे हेल्थ को कई फायदे मिल सकते हैं। 1. पचाने में आसान: सूजी हल्की होती है और पेट पर भारी नहीं पड़ती। 2. ऊर्जा का अच्छा स्रोत: इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं। 3. संतुलित नाश्ता: अगर सूजी को दही, दाल या सब्जियों के साथ लिया जाए तो प्रोटीन, फाइबर और अन्य विटामिन भी शरीर को मिल सकते हैं।

रोजाना सूजी खाने के नुकसान...

हालांकि सूजी के कई फायदे हैं, लेकिन रोजाना सिर्फ सूजी खाने से पोषक तत्वों का इंबैलेंस हो सकता है। 1. ब्लड शुगर बढ़ सकता है: लंबे समय तक लगातार सूजी का सेवन करने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटिक लोग इसे सीमित मात्रा में ही लें। 2. वजन बढ़ने की संभावना: सूजी में कार्ब्स की अधिक मात्रा होती है। अगर इसे रोजाना और ज्यादा घी या तेल में बनाकर खाया जाए तो वजन बढ़ने की संभावना और भी बढ़ जाती है। 3. ग्लूटेन सेंसिटिविटी: जिन लोगों को ग्लूटेन से एलर्जी या पेट में समस्या होती है, उन्हें सूजी से परहेज करना चाहिए। ग्लूटेन पेट में भारीपन और दर्द का कारण बन सकता है।

सही तरीके से सूजी का सेवन कैसे करें...

एक्सपर्ट के अनुसार, सूजी को मॉडरेशन में खाने से ही फायदे मिलते हैं। बेहतर होगा कि हफ्ते में दो से तीन दिन सूजी को नाश्ते में शामिल किया जाए और बाकी दिनों में आप ओट्स, मूंग दाल चीला, बेसन चीला, पोहा या स्प्राउट्स जैसी हेल्दी ऑप्शन्स अपनाएं। इसके अलावा, सूजी बनाते समय तेल और घी की मात्रा कम रखें। ज्यादा घी या तेल का इस्तेमाल न केवल कैलोरी बढ़ाता है, बल्कि वजन भी तेजी से बढ़ा सकता है।   NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

संबंधित सामग्री

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

राज्य

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शिक्षक पर छात्रा को PhD कराने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगा, शिक्षक की सेवाएं समाप्त।

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

राज्य

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

राज्य

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्टेडियम में 650 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कई अन्य परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

राज्य

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

भोपाल में फायर डिपार्टमेंट ने कोचिंग सेंटर्स का सख्त निरीक्षण शुरू किया, 40 से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कई संस्थानों पर कार्रवाई की जा सकती है।

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

देश-विदेश

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

कोलकाता के तारातला इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढह गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग मलबे में दबे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।